ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी किया पार्टी का घोषणापत्र

UB India News by UB India News
April 11, 2024
in LOKSHBHA
0
अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी किया पार्टी का घोषणापत्र
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को समाजवादी पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया। ‘जनता का मांग पत्र, हमारा अधिकार’ नाम से जारी घोषणापत्र को सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध बताया। इसमें किए गए सपा के वादों से साफ है कि महिला, किसान, गरीब और युवाओं पर पार्टी का खास फोकस है। इसीलिए आटा से डाटा तक मुफ्त देने का एलान किया गया है। इसके अलावा अगले वर्ष जातीय जनगणना और वर्ष 2029 तक सबको न्याय देने का वादा किया गया है।

सपा मुख्यालय में चुनावी घोषणापत्र जारी करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इसे तैयार करने के लिए आम लोगों और संगठनों से सुझाव मांगे गए। उन्हीं के फीडबैक के आधार पर विजन डाक्यूमेंट तैयार किया गया है। सपा प्रमुख ने कहा कि विजन डाक्यूमेंट में संविधान बचाने का अधिकार, लोकतंत्र की रक्षा का अधिकार, मीडिया की आजादी का अधिकार, सामाजिक न्याय का अधिकार, जातिगत टिप्पणी से बचने का अधिकार, गरीब को उच्च संस्थानों में अच्छी शिक्षा का अधिकार और खेल प्रतिभा को निखारने का अधिकार शामिल किया गया है।

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

उन्होंने वादा किया कि किसानों का कर्ज माफ किए जाएंगे। स्वामीनाथन फार्मूले के आधार पर सभी फसलों को एमएसपी देंगे। इसे कानूनी गारंटी का दर्जा दिया जाएगा। अग्निवीर को खत्म कर सेना में स्थायी नौकरी का वादा भी किया। निशुल्क शिक्षा की जीडीपी में 3 फीसदी की हिस्सेदारी को बढ़ाकर 6 फीसदी करने का वादा किया गया है। कर्मचारियों से पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने का जिक्र भी है।

 

घोषणापत्र के 20 प्रमुख वादे

SP's manifesto: From flour to free data, Akhilesh Yadav will go among the public with these 20 promises
-मुफ्त राशन में गेंहू की जगह आटा
-राशनकार्ड धारकोंको 500 रुपये का मुफ्त डाटा
-निजी क्षेत्र में समाज के सभी वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे
-पुलिस सहित सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण
-गरीबी रेखा से नीचे की महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये पेंशन
-वर्ष 2029 तक भूख और गरीबी का उन्मूलन
-किसानों के लिए एमएसपी को कानूनी गारंटी दी जाएगी
-भूमिहीन किसानों समेत सभी कृषि/किसान ऋण 2024 में माफ किए जाएंगे
-किसानों को सिंचाई सुविधा मुफ्त दी जाएगी
-भूमिहीन व किरायेदार किसानों समेत सभी छोटे और सीमांत किसानों को हर महीने 5000 रुपये पेंशन
-सभी कृषि प्रधान राज्यों में 10 किलोमीटर पर एक मंडी की स्थापना
-यूपी के गन्ना किसानों को समय पर भुगतान के लिए 10000 करोड़ रुपए के रोलिंग फंड की स्थापना
-मनरेगा के तहत मजदूरी बढ़ाकर 450 रुपये और काम के दिन 150 किए जाएंगे
-मनरेगा की तर्ज पर श्री रोजगार गारंटी अधिनियम 2024
-युवाओं के लिए लैपटॉप वितरण योजना पूरे देश में लागू होगी
-पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में भ्रष्टाचार पर पूर्ण रोक
-महिलाओं के लिए जीरो टॉलरेंस नीति
-पुरानी पेंशन स्कीम को दोबारा लागू करना
-वर्ष 2025 तक जाति आधारित जनगणना
-वर्ष 2025 तक खाली पड़े सभी सरकारी पदों को भरा जाएगा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र

सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र

इंडी गठबंधन सरकार बनी तो पीएम मोदी को जेल भेजेंगे यह पक्का है : मीसा भारती

इंडी गठबंधन सरकार बनी तो पीएम मोदी को जेल भेजेंगे यह पक्का है : मीसा भारती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend