ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र

UB India News by UB India News
April 11, 2024
in LOKSHBHA
0
सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। सिक्किम की राजधानी गंगटोक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री उत्तर पूर्व के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उनका विजन है कि देश के हर कोने से कनेक्टिविटी रहनी चाहिए।’ नड्डा ने कहा कि ‘बीते 10 वर्षों में सिक्किम में आए बदलावों को आप खुद देख सकते हैं।’ सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होना है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी का घोषणा पत्र जारी करने के बाद कहा कि ‘आपको जानकर खुशी होगी कि मोदी जी के द्वारा पूर्वोत्तर में पांच लाख करोड़ रुपये, पिछले 10 वर्षों में खर्च किए गए हैं। पिछली सरकार ने उत्तर पूर्वी राज्यों को उनके हाल पर छोड़ दिया था। कांग्रेस का काम करने का यही तरीका है। प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी ने ही ‘लुक ईस्ट, एक्ट ईस्ट’ और ‘एक्ट फास्ट, एक्ट फर्स्ट’ नीति बनाई।’ नड्डा ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री द्वारा सिक्किम में करीब 55 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है।’
भाजपा के घोषणापत्र के बड़े एलान
जेपी नड्डा ने कहा कि हम अनुच्छेद 371एफ की आत्मा और उसके तत्वों को सुरक्षित करेंगे। अनुच्छेद 371एफ के तहत ही सिक्किम में रहने वाले किसी भी नागरिक को भारतीय नागरिक के रूप में परिभाषित किया जाता है। इसके तहत 1961 के रजिस्टर में दर्ज लोगों को भी सिक्किम के मूल निवासियों के बराबर लाभ दिए गए हैं।

राज्य में केंद्र सरकार के सहयोग से विश्व स्तरीय प्रबंधन संस्थान आईआईएम स्थापित किया जाएगा। जेपी नड्डा ने बताया कि भाजपा सिक्किम में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन का भी निर्माण कराएगी।

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

राज्य के युवाओं को सशक्त करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में राज्य में होटल मैनेजमेंट संस्थान का निर्माण कराने का भी एलान किया है।

किसानों के लिए पीएम किसान योजना के तहत किसानों को वार्षिक 9 हजार रुपये की मदद दी जाएगी, जो कि अभी छह हजार रुपये वार्षिक है।

भाजपा, सिक्किम में 500 करोड़ रुपये का फंड कृषि आधारित ढांचे के निर्माण के लिए बनाएगी। जिससे कृषि आधारित ढांचे का निर्माण होगा और किसानों को इसका फायदा मिलेगा।

भाजपा ने सिक्किम में रीजनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज की स्थापना करने का भी एलान किया है। साथ ही राज्य में 15 हजार लखपति दीदी बनाने का भी लक्ष्य रखा गया है।

जेपी नड्डा ने बताया कि भाजपा ने सिक्किम में महिलाओं और युवाओं को अगले पांच वर्षों में 25 हजार नौकरियां देने का लक्ष्य तय किया है। महिलाओं द्वारा संचालित होने वाली अम्मा कैंटीन बनाई जाएंगी, जहां लोगों को सस्ता खाना मिलेगा।

सिक्किम गति शक्ति मास्टर प्लान के तहत मल्टी मॉडल इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास किया जाएगा और सात ही रोडवेज, रेलवे और हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर किया जाएगा।

UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
इंडी गठबंधन सरकार बनी तो पीएम मोदी को जेल भेजेंगे यह पक्का है : मीसा भारती

महंगाई भाजपा की भौजाई, मोदी की गारंटी चाइनीज माल : तेजस्वी यादव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend