ADVERTISEMENT
Monday, August 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने दिया इस्तीफा, हाल ही में हुई थी ED की रेड

UB India News by UB India News
April 11, 2024
in खास खबर, दिल्ली
0
दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने दिया इस्तीफा, हाल ही में हुई थी ED की रेड
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने इस्तीफा दे दिया है. राजकुमार आनंद दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री के पद पर थे. हाल ही में राजकुमार आनंद के घर ED की रेड पड़ी थी. अब उन्होंने आम आदमी पार्टी और मंत्री पद दोनों से इस्तीफा दे दिया है. जानकारी के लिए बता दें कि साल 2020 में राजकुमार आनंद आम आदमी पार्टी के टिकट पर पटेल नगर से विधायक बने थे.

आम आदमी पार्टी से इस्तीफे के बाद राजकुमार आनंद की प्रतिक्रिया
पार्टी से इस्तीफा देते हुए मंत्री रहे राजकुमार आनंद ने बताया, ‘मैं दिल्ली सरकार में मंत्री हूं और मेरे पास सात पोर्टफोलियो हैं लेकिन आज मैं बहुत व्यथित हूं और अपना दुख बांट रहा हूं. मैं राजनीति में तब आया था जब अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि राजनीति बदलेगी तो देश बदलेगा. हालांकि, आज बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि राजनीति तो नहीं बदली लेकिन राजनेता बदल गया.’

RELATED POSTS

संसद में पेश होंगे 4 अहम बिल, क्या मोदी संसद में दो तिहाई समर्थन जुटा पाएंगे?……………

शाह जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले पर संसद में जवाब देंगे….

राजकुमार आनंद ने कहा, ‘आम आदमी पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से हुआ था, लेकिन आज यह पार्टी खुद भ्रष्टाचार के दलदल में फंस चुकी है. मेरे लिए मंत्री पद पर रह कर इस सरकार के लिए काम करना असहज हो गया है. मैं अब इस पार्टी, इस सरकार और मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं क्योंकि मैं इनके भ्रष्टाचार में अपना नाम नहीं जुड़वाना चाहता.’

इस्तीफे से एक हफ्ते पहले सीएम केजरीवाल के समर्थन में किया था पोस्ट
बता दें, राजकुमार आनंद ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सीएम अरविंद केजरीवाल के समर्थन में पोस्ट किया था. उन्होंने संजय सिंह की प्रेस कांफ्रेंस का एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा था, ‘कितनी हास्यास्पद बात है कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान और एक सांसद को मुलाकात के लिए टोकन नंबर दिया जाता है. फिर मुलाकात को कैंसिल कर दिया जाता है. तिहाड़ जेल के अधिकारी मोदी सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं.’ इस पोस्ट के एक घंटे बाद राजकुमार आनंद ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद में पेश होंगे 4 अहम बिल, क्या मोदी संसद में दो तिहाई समर्थन जुटा पाएंगे?……………

संसद में पेश होंगे 4 अहम बिल, क्या मोदी संसद में दो तिहाई समर्थन जुटा पाएंगे?……………

by UB India News
August 10, 2026
0

पार्लियामेंट के मॉनसून सत्र के आखिरी चार दिन बहुत महत्वपूर्ण हैं। कांग्रेस और भाजपा ने अपने सांसदों के लिए सदन...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

शाह जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले पर संसद में जवाब देंगे….

by UB India News
August 10, 2026
0

गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस एक्शन मामले पर सदन में जवाब देंगे। संसदीय कार्य मंत्री किरेन...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.खियांगते को CID ने किया गिरफ्तार

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.खियांगते को CID ने किया गिरफ्तार

by UB India News
August 10, 2026
0

झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट मार्च के बीच बड़ा एक्शन लिया गया है. झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन यानी कि JPSC...

अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग का आज 23वां दिन , ट्रंप ने ईरान को पावर प्लांट तबाह करने की धमकी…………….

ट्रंप की गाजा शांति योजना पर घमासान…………

by UB India News
August 10, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के एक पुराने लेख के अंश 'ट्रुथ सोशल' पर साझा...

हिंदू समाज की एकता से टूटेंगी आसुरी शक्तियां………..

जेन जी से समझेगा संघ कहां क्या खटक रहा?

by UB India News
August 10, 2026
0

सोशल मीडिया के दौर में जेन जी के सवाल अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एजेंडे में हैं। पुरानी व्यवस्थाओं...

Next Post
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह गया में जनसभा में : कर्पूरी ठाकुर जी का बखान तो बहुत लोग करते थे, लालू जी भी कसीदे पढ़ते थे

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह गया में जनसभा में : कर्पूरी ठाकुर जी का बखान तो बहुत लोग करते थे, लालू जी भी कसीदे पढ़ते थे

महेंद्रगढ़ के कनीना कस्बे में भीषण सड़क हादसा, स्कूल बस पलटने से पांच बच्चों की मौत

महेंद्रगढ़ के कनीना कस्बे में भीषण सड़क हादसा, स्कूल बस पलटने से पांच बच्चों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend