लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नेता जोर आजमाइश कर रहे हैं. विभिन्न क्षेत्रों में रैली और जनसभा का आयोजन हो रहा है. इसी कड़ी में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर हैं. एक दिवसीय दौरे के दौरान वह एक तीर से दो निशाना साधाने में जुटे हुए हैं. अमित शाह गया के गुरारु में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. बता दें कि गुरारु औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में आता है, जबकि जिला गया है. मतलब एक साथ अमित शाह गया के एनडीए उम्मीदवार जीतन राम मांझी और औरंगाबाद के एनडीए उम्मीदवार सुशील सिंह के लिए प्रचार कर रहे हैं. इस जनसभा का लाभ प्रत्याशियों को कितना मिलता है यह तो वक्त ही बताएगा.
LIVE :
अमित शाह : मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मलतब है- भारत को दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा अर्थतंत्र बनाना। चंद्रयान, मंगलयान, आदित्य मिशन की सफलता दर्ज करना। कश्मीर, नार्थईस्ट… जैसे वामपंथी उग्रवादी क्षेत्र से उग्रवाद का सफाया करना।
अमित शाह : वर्षों बाद कर्पूरी ठाकुर जी को ‘भारत रत्न’ देने का काम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया। कर्पूरी ठाकुर जी का बखान तो बहुत लोग करते थे, लालू जी भी कसीदे पढ़ते थे। सत्ता में आए और गए, लेकिन किसी ने भी कर्पूरी ठाकुर जी का सम्मान नहीं किया। मोदी जी ने कर्पूरी ठाकुर जी को सम्मानित कर समस्त पिछड़ा समाज का सम्मान किया है।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah गया, बिहार में जनसभा को संबोधित करते हुए। https://t.co/qgsoXMLXyN
— BJP (@BJP4India) April 10, 2024







