ADVERTISEMENT
Sunday, August 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

उद्धव की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

UB India News by UB India News
April 9, 2024
in खास खबर, महाराष्ट्र
0
महाराष्ट्र की जनता के अंतिम फैसले का इंतज़ार करें…..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार (8 अप्रैल) को सुनवाई होगी। उद्धव ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट को असली शिवसेना और उनके विधायकों को योग्य बताने वाले महाराष्ट्र के स्पीकर राहुल नार्वेकर के फैसले को चैलेंज किया है।

सुप्रीम कोर्ट ने 7 मार्च को पिछली सुनवाई में स्पीकर के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा था कि क्या आपका फैसला हमारे मई 2023 के फैसले के खिलाफ नहीं है? दरअसल, मई 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा में विधायकों की संख्या के आधार पर विवाद का फैसला करने से रोक दिया था।

RELATED POSTS

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

चीफ जस्टिस चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने स्पीकर को उद्धव की याचिका से संबंधित सभी दस्तावेज जमा करने के आदेश दिए थे। ​​​​​​साथ ही शिंदे गुट से 1 अप्रैल तक जवाब मांगा था।

शिंदे ने जून 2022 में उद्धव से की थी बगावत
शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे ने पार्टी के अन्य 39 विधायकों के साथ ​​​​​​जून 2022 में उद्धव से बगावत की थी। शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर राज्य में सरकार बनाई और खुद मुख्यमंत्री बन गए।

इसके बाद शिंदे ने शिवसेना पर अपना दावा कर दिया। उद्धव गुट का आरोप है कि शिंदे ने असंवैधानिक रूप से सत्ता हथिया ली और सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। दोनों गुटों ने एक-दूसरे के सभी 54 विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग को लेकर 34 याचिकाएं लगाई थी।

राहुल नार्वेकर ने 10 जनवरी को शिंदे गुट को असली शिवसेना बताया था। साथ ही शिंदे गुट के 40 और उद्धव गुट के 14 विधायकों को अयोग्य करने की मांग को लेकर सभी याचिकाएं खारिज की थी।

राहुल नार्वेकर के फैसले की 3 अहम बातें…

  • जून 2022 में जब पार्टी विभाजित हुई तो शिंदे गुट को शिवसेना के कुल 54 विधायकों में से 37 का समर्थन प्राप्त था। इसलिए वह ही असली शिवसेना है।
  • शिंदे को विधायक दल के नेता पद से हटाने का फैसला उद्धव का था, पार्टी का नहीं। शिवसेना संविधान के अनुसार वे अकेले किसी को पार्टी से नहीं निकाल सकते।
  • शिंदे गुट की तरफ से उद्धव गुट के 14 विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग खारिज। शिंदे गुट ने केवल आरोप लगाए, उनके समर्थन में सबूत नहीं दिए।

चुनाव आयोग ने भी शिंदे गुट को असली शिवसेना माना स्पीकर के फैसले के बाद चुनाव आयोग ने भी 16 फरवरी 2023 को एकनाथ शिंदे गुट को असली शिवसेना बताया था। साथ ही शिंदे गुट को शिवसेना का नाम और चिह्न (तीर-कमान) को इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी। उद्धव गुट ने चुनाव आयोग के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने स्पीकर राहुल नार्वेकर को इस पर फैसला करने को कहा था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

India AI Impact Summit 2026: विदेशी डेलिगेट्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

by UB India News
August 8, 2026
0

बैंक और फिनटेक कंपनियों को करोड़ों UPI ट्रांजेक्शन संभालने के लिए सर्वर और साइबर सुरक्षा पर बहुत बड़ा खर्च करना...

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

Next Post
मोजाम्बिक तट पर बड़ा हादसा, मछली पकड़ने वाली नाव डूबने से 91 लोगों की मौत

मोजाम्बिक तट पर बड़ा हादसा, मछली पकड़ने वाली नाव डूबने से 91 लोगों की मौत

केंद्रीय एजेंसी और बंगाल के बीच लड़ाई की पूरी कहानी

केंद्रीय एजेंसी और बंगाल के बीच लड़ाई की पूरी कहानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend