ADVERTISEMENT
Sunday, August 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

PM मोदी आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में भरेंगे हुंकार, महाराष्ट्र में भी जनसभा को करेंगे संबोधित

UB India News by UB India News
April 9, 2024
in loakshbha 24, केंद्रीय राजनीती
0
PM मोदी आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में भरेंगे हुंकार, महाराष्ट्र में भी जनसभा को करेंगे संबोधित
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव की मुनादी हो गई है और पार्टियां ताबड़तोड़ रैली करने में जुट गई हैं. भारतीय जनता पार्टी की ओर से हर बार की तरह इस बार भी पीएम नरेंद्र मोदी ने कमान संभाल ली है. पीएम मोदी ताबड़तोड़ रैली कर रहे हैं और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में लगातार मेहनत कर रहे हैं. पीएम मोदी आज यानी सोमवार को दो राज्यों में जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं. एक ओर जहां आज पीएम मोदी भारत की संवेदनशील लोकसभा सीटों में से एक बस्तर में जनसभा को संबोधित करेंगे, वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के चंद्रपुर में रैली करेंगे.

बस्तर लाइव 

RELATED POSTS

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर में बीजेपी की विजय संकल्प रैली को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने अपनी सरकार की गरीबों के लिए चलाई जा रही तमाम योजनाओं का जिक्र किया. पीएम मोदी कहा कि, कहा कि, गरीबों के लिए बीजेपी ने कैसे काम किया इसका बहुत बड़ा गवाह हमारा बस्तर है. बस्तर डिवीजन से ही मैंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर के निर्माण की शुरुआत की थी. ये आयुष्मान आरोग्य मंदिर देशभर में गरीब के इलाज, सस्ती जांच का प्रमुख केंद्र बने हैं. छत्तीसगढ़ में भी हजारों आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले गए हैं. इन आरोग्य मंदिरों की वजह से गरीबों को इजाल की बहुत बड़ी सुविधा मिली है., उनकी चिंता कम हुई है.

25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले- पीएम मोदी

PM Modi Bastar Rally: पीएम मोदी ने कहा कि घर में जब राशन नहीं होता तो एक मां पर क्या बीतती है ये मुझे पता है. जब दवा खरीदने के लिए घर में पैसे नहीं होते तो बेवसी कितनी ज्यादा होती है ये मैं जानता हूं इसलिए मैंने ठाना कि जब तक गरीब की हर चिंता दूर नहीं करूंगा मैं चैन से नहीं बैठूंगा. हमारी सरकार ने गरीब के लिए एक एक करके ऐसी योजनाएं बनाई गरीब को उसका हक दिया. सरका के इन प्रयासों का ही नतीजा है कि देश में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर निकले हैं.

PM Modi in Bastar: पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद दशकों तक गरीब की जरूरतों को कांग्रेस की सरकारों ने नजरअंदाज किया. कांग्रेस ने कभी गरीब की चिंता नहीं की, उनकी परेशानियों को समझा तक नहीं. कांग्रेस के सबसे बड़े परिवार के अमीरों को महंगाई का मतलब समझ नहीं आया.  पीएम मोदी ने कहा कि आपने 2014 में गरीब के इस बेटे को सेवा का अवसर दिया. कच्ची छत के नीचे रहने की तकलीफ क्या होती है ये मुझे पता है.

PM Modi Bastar Rally: पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों ने यहां की बीजेपी की सरकार ही नहीं बनाई, बल्कि विकसित भारत की आधारशिला भी मजबूत की है. छत्तीसगढ़ वासियों ने बस्तर के मेरे भाई बहनों ने मोदी की गारंटी पर मुहर लगाई है. आज उसी विश्वास से पूरा देश कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार.  पीएम मोदी ने कहा कि अनेक दशकों बाद भाजपा की स्थिर और मजबूत सरकार देखी है, हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता रही, गरीब का कल्याण.

आपका आभार व्यक्त करने आया हूं- पीएम मोदी

PM Modi Bastar Rally: पीएम मोदी ने कहा कि बलराम जी हर वक्त जागरुक रहते थे और जितना हो सकता था करने की कोशिश करते थे. बस्तर ने मुझे और भाजपा के हमारे हर साथी को अपना आशीर्वाद देने में कोई कमी नहीं रखी है. आज भी यहां इतनी विशाल संख्या में आप आशीर्वाद देने आए हैं. पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं आपके बीच आया हूं पिछले दस साल में देश कहां से कहां पहुंचा है. देश ने कितनी प्रगति की है उसमें आप सबका कितना साथ मिला है मैं आप सबका आभार व्यक्त करने भी आया हूं.

बस्तर में पीएम मोदी का संबोधन

PM Modi Bastar Rally:  पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत मां दंतेश्वरी की पावन धरा को प्रणाम कर की. पीएम मोदी ने कहा कि मैं जब भी यहां आता हूं तो यहां की यादें ताजा हो जाती हैं. मैं और बलराम जी यहां एक साथ काम करते थे. बलराम जी ने जो तपस्या की उसका ही नजीता है कि आज हमने आपका इतना विश्वास और प्यार पाया है.

आज बस्तर में पीएम मोदी भरेंगे हुंकार
पीएम मोदी आज यानी सोमवार को सबसे पहले छत्तीसगढ़ के बस्तर में गरजेंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक रैली को संबोधित करेंगे. भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी. पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई के मीडिया सह-प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने रविवार को बताया कि पीएम मोदी बस्तर लोकसभा क्षेत्र में भानपुरी के आमाबाल में एक रैली को संबोधित करेंगे. छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों के लिए तीन चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और सात मई को मतदान होगा.चुनाव परिणाम चार जून को घोषित किये जाएंगे.

चंद्रपुर में आज पीएम मोदी की रैली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी सोमवार को मिशन 45 को धार देने के उद्देश्य से महाराष्ट्र जाएंगे. पीएम मोदी महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक रैली को संबोधित करेंगे. बताया गया कि पीएम मोदी की यह रैली आज शाम 5 बजे होगी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चंद्रपुर लोकसभा सीट से राज्य के वन, संस्कृति और मत्स्य पालन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को प्रत्याशी बनाया है. विदर्भ क्षेत्र में स्थित इस सीट पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा. इसके अलावा, विदर्भ की अन्य चार लोकसभा सीटों- रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंडिया, गढ़चिरौली-चिमूर में भी 19 अप्रैल को ही मतदान है.

जेपी नड्डा की तीन रैली
इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र में आज तीन जगहों पर रैली को संबोधित करेंगे. वहीं, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तर प्रदेश और राजस्थान में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. भाजपा के मुताबिक, जेपी नड्डा यूपी के रामपुर और बिजनौर में आज दोपहर रैली को संबोधित करेंगे, जबकि शाम साढ़े चार बजे राजस्थान के हनुमानगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

by UB India News
August 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को बधाई दी। इस दौरान उनका मजाकिया...

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

Next Post
CAA के खिलाफ दायर याचिकाओं पर SC में आज सुनवाई

CAA पर केंद्र सरकार आज SC में एफिडेविट दाखिल करेगी

महाराष्ट्र की जनता के अंतिम फैसले का इंतज़ार करें…..

उद्धव की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend