बिहार के चुनावी समर के प्रचार में अब भाजपा के ‘चाणक्य ‘ कहे जाने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी उतरने वाले हैं। बताया जा रहा है कि शाह नौ अप्रैल को औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के तहत गया जिले के गुरारु बाजार में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इस बीच, अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी प्रचार अभियान में उतरने जा रहे हैं। जदयू के नेताओं के मुताबिक, नीतीश आज नवादा में प्रधानमंत्री की जनसभा में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री 9 अप्रैल को गया में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संरक्षक जीतनराम मांझी और 11 अप्रैल को औरंगाबाद में भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह के समर्थन में रोड शो करेंगे। बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में गया, जमुई, औरंगाबाद और नवादा में मतदान होना है। इधर, महागठबंधन के स्टार प्रचारक राजद नेता तेजस्वी यादव भी अब चुनाव प्रचार अभियान में सक्रिय हो गए हैं। तेजस्वी ने शनिवार को जमुई में एक जनसभा को संबोधित किया तो आज वो पश्चिम चंपारण के बगहा में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी भी होंगे।
लालू बोले सतर्क और सावधान हो जाइए! तो जदयू बोली नौकरी के नाम पर अर्जित संपत्ति होगी अधिग्रहित
लोकसभा 2024 अब धीरे -धीरे अपने अंतिम दौर में चल रहा है। देश भर में अबतक चार चरणों का मतदान...