महाराष्ट्र में कई वर्षों तक कांग्रेस में रहने के बाद पार्टी छोड़ चुके संजय निरुपम की स्थिति अब न घर के रहे और न ही घाट के जैसी होती दिख रही है. संजय निरुपम ने इस उम्मीद के साथ कांग्रेस को अलविदा कहा कि उन्हें महायुति की किसी पार्टी में एंट्री मिल जाएगी, लेकिन ऐसा होने से पहले ही निरुपम को महायुति में लेने को लेकर विरोध शुरू हो गया है. ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि अब कहाँ जाएंगे संजय निरुपम?
दरअसल, उत्तर-पश्चिम मुम्बई की सीट से लोकसभा का टिकट न मिलने से नाराज संजय निरुपम ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया. इस्तीफे की खबर आते ही संजय निरुपम के शिवसेना (शिंदे गुट) में जाने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया. चर्चाओं के बीच देख बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) दोनों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया. बीजेपी नेता मोहित कम्बोज ने निरुपम की तुलना कचरे से करते हुए कहा, ‘कचरे की जगह घर के बाहर होती है, घर के अंदर नहीं. निरूपम को अगर महायुति में शामिल किया जाता है तो वह उसका विरोध करेंगे.’
शिवसेना में विरोध
शिवसेना (शिंदे गुट) में संजय निरुपम की अगली पारी शुरू होने की चर्चा इसलिए जोर पकड़ रही थी, क्योंकि कुछ दिनों पहले उनके मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात होने की जानकारी सामने आई थी. इन चर्चाओं के बीच शिंदे गुट के प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने कहा कि अगर निरूपम को पार्टी में लिया जाता है तो वो और कई और नेता मुख्यमंत्री शिंदे के सामने अपना विरोध दर्ज कराएंगे. संजय निरुपम पार्टी में लेने लायक नेता नहीं हैं.शिवसेना में विरोध

शिवसेना (शिंदे गुट) में संजय निरुपम की अगली पारी शुरू होने की चर्चा इसलिए जोर पकड़ रही थी, क्योंकि कुछ दिनों पहले उनके मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात होने की जानकारी सामने आई थी. इन चर्चाओं के बीच शिंदे गुट के प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने कहा कि अगर निरूपम को पार्टी में लिया जाता है तो वो और कई और नेता मुख्यमंत्री शिंदे के सामने अपना विरोध दर्ज कराएंगे. संजय निरुपम पार्टी में लेने लायक नेता नहीं हैं.
कांग्रेस का पलटवार
वहीं, संजय निरुपम द्वारा कांग्रेस आलाकमान पर लगाये गए गंभीर आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार किया. मुम्बई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने ट्वीट करते हुए कहा कि संजय निरुपम ने अपनी औकात दिखा दी. वह जिस भी पार्टी में जा रहे हैं, उसके कार्यकर्तओं के प्रति वर्षा गायकवाड़ ने सहानुभति व्यक्त कर दी.