ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मोदी का मतलब मास्टर ऑफ डिजिटल इन्फॉर्मेशन”: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

UB India News by UB India News
April 5, 2024
in LOKSHBHA
0
OTT पर अश्लील कंटेंट दिखाने के लिए सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, किए 18 प्लेटफॉर्म ब्लॉक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य 2047 तक भारत को ‘विकसित भारत’ बनाने का है. इसके साथ ही उन्होंने भ्रष्टाचार और घोटालों को लेकर पिछली यूपीए सरकार की आलोचना की. गुरुवार को आईटी पेशेवरों को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, “आईटी का मतलब ‘इंडिया टुमॉरो’ है और भारत के लिए कल का लक्ष्य क्या है? लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित भारत के रूप में विकसित करना है.” केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस (Anurag Thakur On Congress) पर निशाना साधते हुए कहा, ‘क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि 10 साल पहले हमारे देश के लोगों को भ्रष्ट कांग्रेस और उसके सहयोगी गठबंधन के चंगुल से खुद को मुक्त करने के बारे में सोचना भी मुश्किल था. कांग्रेस राज में एक के बाद एक घोटाले हो रहे थे. ”

यूपीए सरकार के दौरान हुए अनेकों घोटालों का जिक्र करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमारी याददाश्त कमजोर होने की वजह से हम कभी-कभी भूल जाते हैं, खासकर 18 से 22 साल की उम्र के लोग यह भूल गए हैं, क्यों कि कांग्रेस के घोटालों के समय उनकी उम्र सिर्फ 8 और 10 साल थी. अनुराग ठाकुर ने कहा, “उन लोगों को 2जी घोटाले या सीडब्ल्यूजी घोटाले के बारे में पता नहीं है. उन्हें अगस्ता वेस्टलैंड, कोयला घोटाले और उस सब के बारे में नहीं पता.” अनुराग ठाकुर ने कहा कि उनको याद दिलाना हमारा कर्तव्य है कि 2009 से 2014 के बीच बहुत सारे घोटाले हुए थे. इस देश में 2014 तक ऐसा लग रहा था कि विकास (देश का) स्थिर था, मुद्रास्फीति ज्यादा थी. देश नीतिगत पंगुता से बुरी तरह प्रभावित था और हम एक विकल्प पर विचार कर रहे थे.’

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

“मोदी 2014 में आशा की किरण थे”
अनुराग ठाकुर ने कहा कि उस वक्त देश के लोग अन्य रास्ता तलाश रहे थे, तभी बीजेपी नरेंद्र मोदी नाम का एक वैकल्पिक नेता लेकर आई. उन्होंने कहा, “मोदी 2014 में आशा की किरण थे. हमने वादा किया था कि हम आपको एक स्वच्छ सरकार देंगे और मुझे खुशी है कि पिछले 10 सालों में हम गर्व से कह सकते हैं कि हमारी सरकार में मोदी या उनके मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक पैसे का भी आरोप नहीं लगा है.” नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की तारीफ करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि MODI का मतलब “मास्टर ऑफ डिजिटल इन्फॉर्मेशन” है, वह विकसित भारत के निर्माता भी है.

AI से देश में पैदा होंगी नई नौकरियां
अनुराग ठाकुर ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारतीय प्रतिभा देश के पास सबसे बड़ा संसाधन है. बीजेपी नेता ने कहा, “हमें उन्हें फिर से कुशल बनाने, उन्हें उन्नत करने की जरूरत है. कोरोना ने हमें सिखाया है कि टेक्नोलॉजी के युग में आप जो कुछ भी सीख सकते हैं, आपको खुद को फिर से कुशल बनाते रहना होगा. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इसमें बहुत ही अहम भूमिका निभाएगी. आईटी के क्षेत्र में भारत के पास प्रतिभा है, यह भारत में अरबों डॉलर और नौकरियां लाने में बहुत अहम भूमिका निभाएगी.”

“क्या कांग्रेस कानून से ऊपर है?”
कांग्रेस के इनकम टैक्स विभाग के नोटिस पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, “राजनीतिक दलों को उनकम टैक्स नहीं देना पड़ता है, उनका टैक्स माफ कर दिया गया है, लेकिन उन्हें आयकर रिटर्न दाखिल करना होता है. लेकिन देश की सबसे पुरानी पार्टी को देखें, उन्होंने ऐसा नहीं किया. आप अपना इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल नहीं करते हैं, तो आपको नोटिस मिलेगा, तो कांग्रेस को कानून से ऊपर क्यों माना जाना चाहिए. इनकम टैक्स विभाग ने यही किया, उन्होंने कांग्रेस को नोटिस दिया, लेकिन उन्होंने अहंकार की वजह से उसका जवाब नहीं दिया.”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
क्या आतिशी, सौरभ , राघव भी अब जाएंगे जेल’ !

AAP नेता आतिशी को चुनाव आयोग का नोटिस, बीजेपी पर ऑफर देने का लगाया था आरोप

TDP सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू को आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस

TDP सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू को आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend