ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जमुई में NDA की चुनावी सभा: ‘हर हाल में बिहार की सभी 40 सीटें जीतेंगे’, चिराग पासवान

UB India News by UB India News
April 4, 2024
in जमुई, लोजपा
0
जमुई में NDA की चुनावी सभा: ‘हर हाल में बिहार की सभी 40 सीटें जीतेंगे’, चिराग पासवान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार से बिहार में अपनी चुनावी अभियान का आगाज कर दिया। जमुई में लोजपा (रामविलास) के उम्मीदवार के पक्ष में आयोजित एनडीए के चुनावी रैली में पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीएम के तमाम बड़े नेताओं ने भाग लिया और जमुई की जनता से लोजपा (रामविलास) के उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने की अपील की।

इस मौके पर चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भरोसा दिलाते हुए दावा किया कि बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित है। चिराग ने कहा कि नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना देश के लिए बेहद ही जरूरी है। सिर्फ नरेंद्र मोदी ही ऐसे व्यक्ति है और उनमें ही यह सामर्थ्य है कि दुनिया के हरएक देश को भारत के सामने नतमस्तक करते हैं।

RELATED POSTS

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

बिहार में भ्रष्टाचार पर EOU का प्रहार……………..

चिराग ने कहा कि आज दुनिया में भारत का मान बढ़ा है, जिसका श्रेय सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। देश के आर्थिक हालात सक्षम हुए हैं तो इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही जाता है। आज के पहले कोई नहीं जानता था कि अर्थव्यवस्था के मामले में भारत विश्व में किस स्थान पर है लेकिन आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। आने वाले पांच सालों में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी वर्ग के लोगों का ध्यान रखते हैं और उनके लिए हर वो काम करते हैं जो जरूरी है। केंद्र की सरकार ने जहां एक तरफ हमारे देश की सीमा को सरक्षित किया तो वहीं दूसरी तरफ अंतरिक्ष में भी अपनी पहुंची बताई। जिस क्षेत्र में यह चुनावी सभा हो रही है इसको पहले नक्सल प्रभावित कहा जाता था। लोग दिन ढलने के बाद निकलने में डरते थे लेकिन आज परिस्थियां बदल गई हैं।

चिराग ने कहा कि आज हमारे प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। केंद्र में हमारे प्रधानमंत्री मजबूती के साथ नेतृत्व कर रहे हैं तो बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी मजबूती के साथ एनडीए का नेतृत्व कर रहे हैं। पांच दलों का मजबूत गठबंधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्वास दिलाता है कि बिहार की सभी 40 सीटें प्रधानमंत्री की झोली में देंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

बिहार में भ्रष्टाचार पर EOU का प्रहार……………..

बिहार में भ्रष्टाचार पर EOU का प्रहार……………..

by UB India News
May 18, 2026
0

बिहार में भ्रष्ट सरकारी सेवकों और काली कमाई के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (Economic Offences Unit) यानी ईओयू (EOU) का...

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

by UB India News
May 5, 2026
0

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बड़ी जीत के बाद से सियासी पारा हाई है. हर राज्य के...

जमुई में सीमेंट लदी मालगाड़ी नदी में गिरी ,दिल्‍ली-पटना-हावड़ा रूट ठप, वंदे भारत समेत 9 ट्रेनों का रूट डायवर्ट, 1 कैंसिल

जमुई में सीमेंट लदी मालगाड़ी नदी में गिरी ,दिल्‍ली-पटना-हावड़ा रूट ठप, वंदे भारत समेत 9 ट्रेनों का रूट डायवर्ट, 1 कैंसिल

by UB India News
December 29, 2025
0

बिहार के जमुई में सीमेंट लदी एक मालगाड़ी अचानक डिरेल हो गई। आसनसोल की ओर से झाझा जा रही अपलाइन...

एनडीए में सब बात पर  चर्चा होगी और एक-दो दिनों में सब कुछ तय हो जाएगा……………….

राहुल गांधी थे वो वजह जिसने रामविलास पासवान को एनडीए में आने का मौका दिया, चिराग पासवान ने खुद खोली सियासत की परतें

by UB India News
December 13, 2025
0

पटना. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने हाल में ही एक टेलिविजन चैनल से...

Next Post
इस बार NDA 400 से ज्यादा सीटें जीतेगा- नीतीश कुमार

इस बार NDA 400 से ज्यादा सीटें जीतेगा- नीतीश कुमार

क्या कछुआ-खरगोश की राजनीतिक रेस में भी कछुआ ही बाजी मारने में कामयाब होगा? – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

क्या कछुआ-खरगोश की राजनीतिक रेस में भी कछुआ ही बाजी मारने में कामयाब होगा? - अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend