ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सीरिया में ईरान के दूतावास पर इजराइल की एयरस्ट्राइक में मारा गया टॉप कमांडर रजा जाहेदी, अब और भड़केगी जंग?

UB India News by UB India News
April 3, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
सीरिया में ईरान के दूतावास पर इजराइल की एयरस्ट्राइक में मारा गया टॉप कमांडर रजा जाहेदी, अब और भड़केगी जंग?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सीरिया में ईरान के वाणिज्य दूतावास पर इजराइली हमले में ईरान के दो जनरल और पांच अधिकारी मारे गए हैं। ईरानी अधिकारियों की तरफ से यह जानकारी दी गई है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब इजराइल की तरफ से ईरान के सैन्य अधिकारियों को निशाना बनाने की घटनाएं बढ़ी हैं। इजराइल की तरफ से किए गए इस हमले के बाद माना जा रहा है कि अब मध्य पूर्व में टकराव और बढ़ेगा। ईरान और उसके सहयोगी इजरायल को निशाना बना सकते हैं। इस बीच यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोही भी इजराइल की ओर लंबी दूरी की मिसाइलें दाग रहे हैं।

क्या करता है ईरान

यहां यह भी जानना जरूरी है कि, ईरान गाजा और लेबनान में इजराइल से लड़ने वाले आतंकी समूहों का समर्थन करता है। गाजा में करीब छह महीने पहले युद्ध शुरू होने के बाद से लेबनान में ईरान समर्थित हिज़्बुल्ला के लड़ाकों और इजराइल के बीच संघर्ष बढ़ा है। गाजा पर शासन करने वाले हमास ने सात अक्टूबर को इजराइल पर हमला किया था। हमास को भी ईरान का समर्थन हासिल है।

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

इजराइल ने किया इनकार 

इजराइल ईरानी ठिकानों पर हमले को बमुश्किल ही स्वीकार करता है। उसने सीरिया में हुए इस हमले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। हालांकि सेना के एक प्रवक्ता ने दक्षिण इजराइल में एक नौसेना अड्डे पर सोमवार तड़के हुए ड्रोन हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के मुताबिक, सोमवार को सीरिया में किए गए हवाई हमले में जनरल मोहम्मद रजा जाहेदी की मौत हो गई, जिन्होंने 2016 तक लेबनान और सीरिया में विशिष्ट कुद्स फोर्स का नेतृत्व किया था। इस हमले में जनरल मोहम्मद हादी हजरियाहिमी समेत पांच अन्य अधिकारियों की भी मौत हुई है।

जारी है शवों की तलाश 

हिज़्बुल्ला के एक प्रवक्ता ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा कि समूह का सदस्य हुसैन युसूफ भी हमले में मारा गया है। ब्रिटेन स्थित ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यमून राइट्स’ ने बताया कि हमले में दो सीरियाई भी मारे गए हैं। वाणिज्य दूतावास की सुरक्षा में तैनात दो पुलिस अधिकारी हमले में जख्मी हो गए हैं, मलबे में अब भी शवों की तलाश की जा रही है।

लिया जाएगा बदला 

सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक, हमले में ईरानी वाणिज्य दूतावास की इमारत पूरी तरह से नष्ट हो गई है जबकि इसका मुख्य दूतावास भवन सही सलामत है। ईरानी राजदूत हुसैन अकबरी ने हमले का बदला लेने का संकल्प लिया है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने अन्य देशों से हमले की निंदा करने का आह्वान किया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
क्या आतिशी, सौरभ , राघव भी अब जाएंगे जेल’ !

क्या आतिशी, सौरभ , राघव भी अब जाएंगे जेल' !

पूरी दुनिया में इस्लाम का झंडा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति को कैसे अपनों ने ही घेर लिया

पूरी दुनिया में इस्लाम का झंडा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति को कैसे अपनों ने ही घेर लिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend