ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पूरी दुनिया में इस्लाम का झंडा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति को कैसे अपनों ने ही घेर लिया

UB India News by UB India News
April 2, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
पूरी दुनिया में इस्लाम का झंडा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति को कैसे अपनों ने ही घेर लिया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तुर्की पिछले कुछ सालों से मुस्लिम मुद्दों पर सऊदी अरब से अलग चलता नजर आया है. इसके पीछे का मकसद मुस्लिम दुनिया में खुदकी एक अलग पहचान बनाना नजर आता है. तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयब एर्दोगन मुस्लिम दुनिया के नेता बनने की हमेशा कोशिश में लगे रहते हैं. दुनिया के किसी कोने के मुसलमानों का मुद्दा हो, एर्दोगन सबसे पहले अवाज उठाने वालों में से होते हैं. लेकिन अब उनका ये सपना टूटता नजर आ रहा है. 20 साल से भी ज्यादा सालों से तुर्की पर राज करने वाले एर्दोगन अपने ही देश में कमजोर होते नजर आ रहे हैं.

हाल ही में तुर्की में हुए मेयर के चुनाव में एर्दोगान की पार्टी एकेपी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है. तुर्की की विपक्षी पार्टी ने देश के कई बड़े शहरों में जीत दर्ज की है. जिसका मतलब है कि तुर्की से एर्दोगान के पैर उखड़ने लगे हैं. तुर्की के राष्ट्रपति के रूप में तीसरा कार्यकाल शुरू करने के एक साल में ही बड़े शहरों में उनको झटका मिला है. चुनाव में हार ही नहीं गाजा युद्ध के बाद उनकी मुस्लिम प्रेमी छवी पर भी कई दाग लगे हैं. हाल ही में उनपे इजराइल को हथियार बेचने का भी आरोप है.

चुनावों में हार

तुर्की की मुख्य विपक्षी पार्टी रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी ने तुर्की के कई बड़े शहरों में अपने उम्मीदवार जीता लिए हैं. रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी ने राजधानी अंकारा, इस्तांबुल और इजमिर समेत 5 बड़े शहरों में जीत दर्ज की है. चुनाव के नतीजों के बाद एक पूर्व बिजनेसमैन इमामोग्लू ने कहा, जो लोग देश के संदेश को नहीं समझते हैं वे आखिर में हार जाएंगें. तुर्की के राष्ट्रपति के खिलाफ तुर्की में ही गुस्सा बढ़ता जा रहा है. अगर हालात ऐसे ही रहे तो एर्दोगन मुस्लिम दुनिया के नेता तो दूर तुर्की के राष्ट्रपति पद से भी हाथ धो बेठेंगे.

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

फिलिस्तीनियों से गद्दारी का आरोप

पिछले दिनों एक्स पर #ErdoganArmsIsrael हैश टेग ट्रेंड करने लगा, इस हैश-टेग के साथ लोगों ने तुर्की और एर्दोगन पर कई आरोप लगाए, दराअसल बता दें ट्रेंडिंग इकोनॉमिक्स की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि तुर्की ने गाजा जंग के दौरान इजराइल को कीमती मेटल, केमिकल, परमाणु रिएक्टर पार्ट्स, विमान के हिस्सों, बारूद, विस्फोटक, कीटनाशकों, हथियारों और गोला-बारूद सहित करीब 319 मिलियन डॉलर का निर्यात किया. इस रिपोर्ट के सामने आते ही पूरी दुनिया में एर्दोगन की छवी मुस्लिम हितेशी से मुस्लिम विरोधी में बदल गई. हालांकि तुर्की सरकार ने इन सभी दावों को खारिज किया है. लेकिन मेयर चुनाव में ये साबित हो गया कि एर्दोगन के बुरे दिन शुरू हो गए हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
पीएम मोदी आज बिहार के बूथ अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे , 4 अप्रैल को जमुई आयेगे पीएम नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी आज बिहार के बूथ अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे , 4 अप्रैल को जमुई आयेगे पीएम नरेंद्र मोदी

भ्रामक विज्ञापन मामले में बाबा रामदेव ने सुप्रीम कोर्ट को सुप्रीम कोर्ट से मिली कड़ी फटकार.

भ्रामक विज्ञापन मामले में बाबा रामदेव ने सुप्रीम कोर्ट को सुप्रीम कोर्ट से मिली कड़ी फटकार.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend