लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को बिहार के सभी बूथ कमिटी अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। यह जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। भाजपा इस चुनाव में प्रदेश की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नमो एप, नमो टीवी तथा ऑफिशियल यूट्यूब चैनल ‘नरेन्द्र मोदी ‘ के जरिए हजारों लोगों से जुड़ेंगे।
पीएम मोदी बिहार के बूथ कमेटी अध्यक्ष और पन्ना प्रमुखों को ‘मिशन 400 पार’ की देंगे टिप्स
पिछला रिकॉर्ड तोड़ अरुण भारती को जिताएंगे
जमुई में 4 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी एनडीए के प्रत्याशी एलजेपी (आर) के उम्मीदवार अरुण भारती के समर्थन में एक विशाल चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं। चुनावी सभा खैरा केंडी पंचायत के बल्लोपुर स्थित मैदान में होगी। तैयारी में कार्यकर्ता लगे हैं। आज सुरक्षा का जायजा लेने के लिए डीएम राकेश कुमार और एसपी शौर्य कुमार पहुंचे।
जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि पीएम मोदी आ रहे हैं। हम सभी लोग अरुण भारती को भारी मत से चुनाव जीताने के लिए प्रयासरत हैं। बहुत बड़ा संदेश दिया जा रहा है, जमुई जो महावीर की धरती है। बाबा बैद्यनाथ से आशीर्वाद लेकर पीएम चुनावी अभियान में उतर रहे। यहां से रैली की शुरुआत कर रहे। यह स्थल हम लोगों के लिए लक्की रहा है। इस बार उम्मीद है कि पिछला रिकॉर्ड तोड़कर अरुण भारती को जिताएंगे।
वहीं, एलजेपी (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि इस बार 400 सौ पार, इस बार लहर ही नहीं आंधी चल रही है।

2019 में चिराग के समर्थन में सभा की थी
2019 लोकसभा चुनाव में भी एनडीए से लोजपा रामविलास प्रत्याशी चिराग पासवान के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी स्थान से सभा को संबोधित किया था। उस वक्त चिराग पासवान ने भारी मतों से अपनी जीत दर्ज की थी।
जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत खैरा-सोनो मुख्य मार्ग स्थित नरियाना नदी पुल के समीप बल्लोपुर में सभा स्थल पर पंडाल बनाने का कार्य तेजी से हो रहा है। करीब तीन दर्जन से अधिक मजदूर पंडाल निर्माण कार्य में जुटे हैं। मैदान के चोरों और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
सभा स्थल का जायजा लेने के दौरान डीएम और एसपी के अलावा अधिकारियों की टीम के साथ विधायक श्रेयसी सिंह, एलजेपी (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी भी मौजूद थे।
नक्सल प्रभावित है खैरा प्रखंड
बता दें कि खैरा प्रखंड नक्सल प्रभावित इलाका माना जाता है। वहीं सुरक्षा के ख्याल से मैदान के पूरे इलाके को एनएसजी के सुरक्षाकर्मियों ने अपने घेरे में ले लिया है और कर्मी इसकी तैयारी में जुटे है। वही सभा को सफल बनाने को लेकर दूसरे जिलों से भी पर्याप्त मात्रा में पुलिस पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। जिसमें एसडीपीओ व पुलिस पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है। जिसमें लखीसराय, बेगूसराय, मुंगेर, बांका व नवादा सहित अन्य जिले के भी पुलिस पदाधिकारी भी शामिल होंगे।







