ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

माफिया मुख्तार अंसारी की हुई मौत ,आज शाम को किया जा सकता है सुपुर्द-ए-खाक

UB India News by UB India News
March 30, 2024
in अपराध, उत्तरप्रदेश, खास खबर
0
माफिया मुख्तार अंसारी की हुई मौत ,आज शाम को किया जा सकता है सुपुर्द-ए-खाक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्तार अंसारी की गुरुवार रात बांदा में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। मुख्तार की आखिरी बार मौत से कुछ घंटे पहले गुरुवार दिन में बेटे उमर से फोन पर बातचीत हुई। उमर ने बताया, “गुरुवार दिन में 3.30 बजे मेरी पिता (मुख्तार अंसारी) से फोन पर बातचीत हुई। उन्होंने कहा था कि इस हालत में नहीं हूं कि जेल के VC रूम तक जा सकूं। बाद में मीडिया से उनकी मौत की खबर पता चली।”

उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से गुरुवार रात को मौत हो गई। उसे उल्टी की शिकायत और बेहोशी की हालत में रात 8:25 बजे जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। 9 डॉक्टरों ने इलाज किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

आज 3 डॉक्टरों के पैनल सहित 5 लोगों की टीम मुख्तार के शव का पोस्टमार्टम कर रही है। उसका शव परिजन को सौंपा जाएगा। इसके बाद सड़क के रास्ते मुख्तार को पुश्तैनी घर गाजीपुर लाया जाएगा। यहां काली बाग कब्रिस्तान में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। यहां तैयारियां शुरू हो गई हैं।

उधर, पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मऊ और गाजीपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है। बांदा में भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। DGP मुख्यालय ने भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

इससे पहले मंगलवार को मुख्तार की तबीयत बिगड़ी थी। 14 घंटे अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था। कुछ दिन पहले ही मुख्तार के भाई अफजाल ने दावा किया था कि उसे जेल में धीमा जहर देकर मारने की कोशिश की जा रही है। मुख्तार अंसारी 2005 से सजा काट रहा था। अलग-अलग मामलों में उसे 2 बार उम्रकैद हुई थी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- मुख्तार को बचाने की पूरी कोशिश की गई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक टीवी कार्यक्रम में कहा कि मुख्तार की मौत पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वे बेबुनियाद हैं। मुख्तार को बचाने की पूरी कोशिश की गई।

मऊ SP ने कहा कि जैसे ही हमें मुख्तार अंसारी की मौत की सूचना मिली मऊ पुलिस ने तुरंत संवेदनशील इलाकों में जवानों को तैनात कर दिया। आज हम हाई अलर्ट पर हैं। क्योंकि शुक्रवार की नमाज भी पढ़ी जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि मऊ में धारा 144 पहले ही लागू कर दी गई है। अफवाहें फैल रही है कि क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है। मैं सभी से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं और अफवाहों पर विश्वास न करें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व DSP शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि 20 साल पहले, 2004 में मुख्तार अंसारी का साम्राज्य चरम पर था। वह उन इलाकों में खुली जीप में घूमता था, जहां कर्फ्यू लगा हुआ था। उस समय मैंने एक लाइट मशीन गन बरामद की थी, इससे पहले या उसके बाद कोई बरामदगी नहीं हुई थी।

उन्होंने कहा कि मैंने मुख्तार पर पोटा भी लगाया, लेकिन मुलायम सरकार उन्हें किसी भी कीमत पर बचाना चाहती थी। उन्होंने अधिकारियों पर दबाव डाला, आईजी-रेंज, डीआईजी और एसपी-एसटीएफ का तबादला कर दिया गया, यहां तक कि मुझे 15 के भीतर इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया।

शैलेंद्र सिंह ने आगे कहा कि मैंने अपने इस्तीफे में अपना कारण लिखा और जनता के सामने रखा कि यह वही सरकार है जिसे आपने चुना था, जो माफियाओं को संरक्षण दे रही है और उनके आदेश पर काम कर रही है। मैं किसी पर एहसान नहीं कर रहा था। ये मेरा कर्तव्य था।

मुख्तार अंसारी के शव का पंचनामा शुरू, अधिकारी और बेटा उमर मौजूद

पोस्टमार्टम हाउस के अंदर बांदा तहसीलदार, नायब तहसीलदार, ACP सहित सीनियर अधिकारी मौजूद हैं। मुख्तार का बेटा उमर अंसारी भी पोस्टमार्टम हाउस के अंदर है। बताया जा रहा है कि अभी मुख्तार के शव का पंचनामा किया जा रहा है। इसके बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। हालांकि, पोस्टमार्टम कितने बजे से होगा यह अभी स्पष्ट नहीं है।

अब्बास के वकील ने कहा- हम याचिका पर तत्काल सुनवाई के लिए कोर्ट से गुजारिश करेंगे

कासगंज जेल में बंद मुख्तार का बेटा अब्बास अंसारी इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज याचिका लगा सकता है। माना जा रहा है कि वह मुख्तार के जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल मांगेगा। अब्बास के वकील के मुताबिक, हम याचिका पर तत्काल सुनवाई के लिए कोर्ट से गुजारिश करेंगे।

योगी सरकार में चला बुलडोजर 

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पूर्वांचल में अलर्ट जारी कर दिया गया है. मुख्तार के बारे में कहा जाता था कि सरकार किसी की भी रसूख में कोई कमी नहीं होती थी. वो जेल में बैठकर ही अपनी गैंग चलाता था. उसके खिलाफ मर्डर, डकैती, अपहरण, पैसे वसूलने का काम करता था. पुलिस को इसके गुर्गों से अब 150 से अधिक हथियार बरामद हो चूके हैं. जिसे पुलिस जब्त कर ली है. यूपी की योगी सरकार के द्वारा लगातार मुख्तार अंसारी के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा था. इसमें उसके अवैध संपत्तियों पर लगातार बुलडोजर चलाया जा रहा था. यूपी पुलिस अब तक उसके 600 करोड़ से अधिक की संपत्ति या तो जब्त कर चुकी है या उस पर बुलडोजर चलाकर ढाह चूकी है.

287 करोड़ संपत्ति कब्जा मुक्त

आपको बता दें कि मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी फिलहाल गाजीपुर लोकसभा सीट से एमपी है. वहीं,  मुख्तार खुद 5 बार का एमएलए रह चुका है. इसमें तीन बार तब चुनाव जीता जब वो जेल में था. साल 2022 में उसने अपने बेटे अब्बास को विधायक बनाया. अभी तक उसके 317 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली गई है. उसके अलावा पुलिस ने 287 करोड़ की संपत्ति जिस पर मुख्तार का अवैध कब्जा था उसे वापस ले चुकी है. वहीं मुख्तार की पत्नी शाहिस्ता परवीन और बेटा उमर अंसारी फरार चल रहे हैं.

UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

by UB India News
July 4, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

Next Post
बीजेपी का आजसू के साथ सीटों का बंटवारा, झारखंड में साथ लड़ेंगे चुनाव

चुनावी दौर में अपनी पार्टी से उठा भरोसा तो बीजेपी में शामिल हो गए 80,000 नेता और कार्यकर्ता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend