ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मनरेगा मजदूरों को सरकार ने दिया तोहफा, मजदूरी में की भारी बढ़ोतरी

UB India News by UB India News
March 29, 2024
in खास खबर, राष्ट्रीय
0
मनरेगा मजदूरों को सरकार ने दिया तोहफा, मजदूरी में की भारी बढ़ोतरी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने मनरेगा मजदूरों को तोहफा दिया है. दरअसल, केंद्र सरकार ने ‘महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना’ (मनरेगा) के तहत काम करने वाले मजदूरों की दिहाड़ी (मजदूरी) को बढ़ाने का ऐलान किया है. सरकार की इस घोषणा के बाद मनरेगा मजदूरों की मजदूरी में 3 से 10 फीसदी तक का इजाफा हो जाएगा. इस संबंध में केंद्र सरकार ने आज यानी गुरुवार (28 मार्च) को एक नोटिफिकेशन भी जारी किया. बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले मनरेगा मजदूरों की बढ़ाई गई मजदूरी दर वित्तीय वर्ष 2024-25 में लागू होगी. मनरेगा मजदूरों के लिए नई वेतन दरें 1 अप्रैल, 2024 से प्रभावी होंगी.लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने मनरेगा मजदूरों को तोहफा दिया है. दरअसल, केंद्र सरकार ने ‘महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना’ (मनरेगा) के तहत काम करने वाले मजदूरों की दिहाड़ी (मजदूरी) को बढ़ाने का ऐलान किया है. सरकार की इस घोषणा के बाद मनरेगा मजदूरों की मजदूरी में 3 से 10 फीसदी तक का इजाफा हो जाएगा. इस संबंध में केंद्र सरकार ने आज यानी गुरुवार (28 मार्च) को एक नोटिफिकेशन भी जारी किया. बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले मनरेगा मजदूरों की बढ़ाई गई मजदूरी दर वित्तीय वर्ष 2024-25 में लागू होगी. मनरेगा मजदूरों के लिए नई वेतन दरें 1 अप्रैल, 2024 से प्रभावी होंगी.

कहां कितनी बढ़ाई गई मनरेगा की मजदूरी

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

बता दें कि केंद्र सरकार ने मनरेगा मजदूरी में बढ़ोतरी चालू वित्त वर्ष में किए गए इजाफे के समान ही की है. नोटिफिकेशन के मुताबिक, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 2023-24 की तुलना में 2024-25 के लिए मजदूरी दर में में तीन फीसदी का इजाफा किया है. जो देश में सबसे कम है. जबकि गोवा में सबसे ज्यादा मजदूरी बढ़ाई गई है. यहां मनरेगा मजदूरों की मजदूरी दर में 10.6 फीसदी तक का इजाफा किया गया है. बता दें कि केंद्र सरकार ने मनरेगा के मजदूरों की मजदूरी में ऐसे समय में बढ़ोतरी की है जब पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से फंड रोकने को लेकर विवाद चल रहा है.

चुनाव आयोग से इजाजत के बाद आया नोटिफिकेशन

एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए बताया गया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मजदूरी दरों में इजाफा वाले नोटिफिकेशन को जारी करने के लिए चुनाव आयोग से इजाजत मांगी थी. क्योंकि लोकसभा चुनाव के चलते देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू है. चुनाव आयोग की तरफ से इजाजत मिलने के बाद केंद्र सरकार ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया. गौरतलब है कि मनरेगा मजदूरों की मजदूरी दरों में बदलाव करना एक नियमित प्रक्रिया है.

संसद में मिले थे मजदूरी बढ़ाने के संकेत

बता दें कि मनरेगा मजदूरों की मजदूरी में बढ़ोतरी के संकेत इस साल संसद में भी देखने को मिले थे. तब एक रिपोर्ट में ग्रामीण विकास और पंचायती राज पर संसदीय स्थायी समिति ने राज्यों में मनरेगा मजदूरी दरों के कम-ज्यादा होने की जानकारी दी थी. तब समिति ने कहा था कि मजदूरों को अभी जो मजदूरी दी जा रही है, वो पर्याप्त नहीं है. अगर वर्तमान में रहने-खाने के खर्च को देखा जाए तो इसके लिए मजदूरी दर काफी कम है. वहीं संसदीय स्थायी समिति ने न्यूनतम मजदूरी को बढ़ाकर 375 रुपये प्रतिदिन करने की सिफारिस की थी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने लॉन्‍च क‍िया NJDG, कहा- SC के कामकाज में आएगी और पारदर्श‍िता

देश के 600 वकीलों ने CJI को लिखा पत्र , कहा न्यायपालिका को प्रभावित करने की हो रही कोशिश

फर्स्ट फेज के नामांकन का आज आखिरी दिन, जानें BJP और Congress कितने सीटों पर लड़ रहीं चुनाव

फर्स्ट फेज के नामांकन का आज आखिरी दिन, जानें BJP और Congress कितने सीटों पर लड़ रहीं चुनाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend