ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अरविंद केजरीवाल का आज के कविता से आमना सामना करवाएगी ED,

UB India News by UB India News
March 24, 2024
in अपराध, कारोबार
0
अरविंद केजरीवाल का आज के कविता से आमना सामना करवाएगी ED,
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शनिवार 23 मार्च की सुबह मेडिकल टीम ईडी कार्यालय से दिल्ली के मुख्यमंत्री को लेकर रवाना हुई. अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की रॉउज एवेन्यू कोर्ट में अर्जी दाखिल कर उनकी सुरक्षा में लगे दिल्ली पुलिस के एसीपी ए के सिंह को उनकी सुरक्षा से हटाने की मांग की है. अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उन्हें अदालत में पेश करने के लिए लाते समय एसीपी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया. इससे पहले भी इस केस में गिरफ्तार मनीष सिसोदिया के साथ भी इसी अधिकारी की ओर से दुर्व्यवहार करने की सूचना थी, जिसको लेकर लिखित में शिकायत भी की गई थी.

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को सीएम केजरीवाल को कथित उत्पाद नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सात दिन यानी 28 मार्च तक के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया था. अब ED केजरीवाल से इन बिन्दुओं पर पूछताछ करेगी.

RELATED POSTS

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

  • अरविंद केजरीवाल का के कविता से जल्द आमना सामना करवाएगी.
  • साउथ लॉबी से जुड़े अन्य आरोपियों से भी केजरीवाल का आमना सामना करवाया जा सकता है.
  • मनी ट्रेल के सबूत दिखाकर ED केजरीवाल से पूछताछ कर रही है.
  • के कविता की आज रिमांड खत्म हो रही है. ऐसे में आज ED कोर्ट में के कविता से हुई पूछताछ से जुड़ी महत्वपूर्ण बाते कोर्ट को बता सकती है. ED आज के कविता के रिमांड की मांग भी कर सकती हैय.
  • के कविता ने अरविंद केजरीवाल को लेकर कुछ महत्वपूर्ण जानकारी ED पूछताछ में ED को दी है.
  • विजय नायर को लेकर केजरीवाल से कई सवाल किए ED ने. आज की पूछताछ में भी विजय नायर को लेकर कई सवाल कर सकती है ED.

दिल्ली शराब नीति केस में PMLA कोर्ट ने 22 मार्च को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 6 दिन की (28 मार्च तक) ED की रिमांड पर भेज दिया। दोपहर 2 बजे उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई 2.15 बजे से शाम 5.15 बजे तक चली। केजरीवाल को 21 मार्च को CM हाउस से गिरफ्तार किया गया था।

ED कस्टडी में अरविंद केजरीवाल ने पहली रात घर का खाना खाया। हेल्थ इश्यू की वजह से कोर्ट ने ED कस्टडी में उन्हें मेडिकेटेड फूड प्रोवाइड कराने या घर का खाना खाने की इजाजत दी है। उन्हें सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशन वाले कमरे में रखा गया है, हालांकि केजरीवाल पूरी रात ठीक से सो नहीं सके।

अरविंद केजरीवाल की पत्नी आज दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगीं। इससे पहले AAP नेता आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ED को अब तक रेड में एक रुपया नहीं मिला है। जिस मनी ट्रेल की तलाश हो रही है, आज वो सामने आ गई है। मैं मोदीजी को चैलेंज कर रही हूं कि सारा पैसा भाजपा के बैंक अकाउंट में गया।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जिस शरद रेड्‌डी के बयान पर गिरफ्तारी की गई है, उसकी कंपनी ने भाजपा को चंदा दिया है। अब ED भाजपा को आरोपी बनाए और अध्यक्ष जेपी नड्डा को गिरफ्तार करे।

के. कविता ने ऐसा क्या बोल दिया जो ईडी ने अरविंद केजरीवाल को कर लिया गिरफ्तार

दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गुरुवार (21 मार्च) को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया. ईडी ने उन्हें साजिशकर्ता बताया है. प्रेस नोट के मुताबिक, ईडी ने कहा कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता के. कविता ने शराब नीति को तैयार करते समय कथित तौर पर केजरीवाल और आप नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के साथ साजिश रची थी.

पिछले दिनों ईडी ने के. कविता को भी उनके घर से गिरफ्तार किया था और उनसे रिमांड के दौरान हुए खुलासे के आधार पर ईडी केजरीवाल से पूछताछ कर रही है. के. कविता और केजरीवाल के बीच आबकारी पॉलिसी को लेकर जो बातचीत हुई उसको लेकर भी ईडी केजरीवाल से जवाब लेने की कोशिश कर रही है.

ईडी को अपनी जांच में क्या मिला?

के. कविता की गिरफ्तारी के बाद अपने बयान में ईडी ने आरोप लगाया था कि जांच में सामने आया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, तत्कालीन उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, के. कविता के साथ कई अन्य आप नेताओं ने मिलकर इस एक्साइज पॉलिसी को बनाने और उसे लागू करने की साजिश रची थी ताकि पॉलिसी की आड़ में करोडों रुपयों की कमाई की जा सके.

दिल्ली आबकारी नीति का साउथ लॉबी कनेक्शन

इसके बाद से ही केजरीवाल पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई थी. साउथ लॉबी से के.कविथा के जरिए आई इसी 100 करोड़ रुपये की रिश्वत के पार्टी में इस्तेमाल और मनीट्रेल को लेकर ईडी अरविंद केजरीवाल से पूछताछ कर रही है. जांच एजेंसी ने कहा कि शराब नीति मामले के आरोपियों में से एक विजय नायर अक्सर केजरीवाल के ऑफिस जाता था और अपना ज्यादातर समय वहीं बिताता था.

नायर ने कथित तौर पर शराब व्यापारियों से कहा कि उसने केजरीवाल के साथ पॉलिसी पर चर्चा कर ली है, जांचकर्ताओं ने कहा कि ये नायर ही था, जिसने इंडोस्पिरिट के मालिक समीर महेंद्रू की केजरीवाल से मुलाकात कराई थी. जब बैठक नहीं हो पाई तो उसने महेंद्रू और केजरीवाल की वीडियो कॉल पर बात कराई, जिसमें केजरीवाल ने कहा कि नायर उनके बच्चे जैसा है जिस पर उन्हें भरोसा है.

“साउथ लॉबी” के पहले आरोपी और अब गवाह राघव मगुंटा ने कहा था कि उनके पिता ने शराब नीति के बारे में अधिक जानने के लिए केजरीवाल से मुलाकात की थी. राघव मगुंटा के पिता बीआरएस से सांसद हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

by UB India News
July 4, 2026
0

एंपरा लाइफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सहित 29 औद्योगिक परियोजनाओं की स्थापना के लिए 37.95 एकड़ भूमि का आवंटन हुआ है।...

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार का मुजफ्फरपुर शनिवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. यहां एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पाकिस्तान अभी भी भारत के खिलाफ आतंकी साजिश को अंजाम देने की फिराक में रहता है. उसका आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद...

Next Post
जदयू ने उम्मीदवारों के नाम का चुनाव लगभग फाइनल किया !

जदयू ने उम्मीदवारों के नाम का चुनाव लगभग फाइनल किया !

एक्शन में केंद्रीय एजेंसियां, AAP MLA के घर IT, के कविता के रिश्तेदारों के घर ED तो महुआ मोइत्रा के ठिकानों पर CBI का छापा

एक्शन में केंद्रीय एजेंसियां, AAP MLA के घर IT, के कविता के रिश्तेदारों के घर ED तो महुआ मोइत्रा के ठिकानों पर CBI का छापा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend