ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली में आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक, चुनावी घोषणा पत्र पर लगेगी मुहर

UB India News by UB India News
March 19, 2024
in विपक्ष
0
दिल्ली में आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक, चुनावी घोषणा पत्र पर लगेगी मुहर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान होने के बाद सभी राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशी और घोषणा पत्र को जारी कर रहे हैं. इसी बीच कांग्रेस भी अपने घोषणा पत्र पर मुहर लगाने जा रही है. इसके लिए आज राजधानी दिल्ली में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक होने जा रही है. जिसमें पार्टी के घोषणा पत्र पर चर्चा होगी. इसके साथ ही पार्टी का शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रस्ताव पारित करने की भी उम्मीद है. इसके अलावा मंगलवार को होने वाली बैठक में पार्टी बाकी लोकसभा सीटों पर भी अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर सकती है.

सुबह 10 बजे शुरू होगी बैठक

RELATED POSTS

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस की ये बैठक सुबह 10 बजे एआईसीसी मुख्यालय में होगी. इस बैठक के बाद कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की भी बैठक भी होगी. जिसमें लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के शेष उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगने की उम्मीद है. इसके अलावा राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की प्रशंसा करते हुए एक प्रस्ताव पारित करने की भी उम्मीद है. गौरतलब है कि राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरूआत की थी. ये यात्रा 17 मार्च को मुंबई में समाप्त हुई.

घोषणापत्र समिति का किया गया गठन

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए घोषणा पत्र समिति का गठन भी किया. इस समिति के संयोजक छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव हैं. जबकि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश, कांग्रेस नेता शशि थरूर और प्रियंका गांधी वाड्रा भी इस समिति में शामिल हैं. समिति के प्रमुख पी चिदंबरम ने कहा था कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र ‘लोगों का घोषणा पत्र’ होगा. इसके लिए पार्टी नेताओं के अलावा सार्वजनिक परामर्श और ई-मेल, एक वेबसाइट के माध्यम से सुझाव मांगे गए हैं.

कांग्रेस के घोषणा पत्र में होंगी ये गारंटी

इससे पहले रविवार को पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी का शीर्ष नीति निर्धारण इकाई कार्यसमिति की बैठक में मसौदा घोषणा पत्र को अपनी मंजूरी देगी. जिसमें न्याय के लिए पांच ‘गारंटी’ दी गई हैं. जयराम रमेश ने कहा कि इन पांच न्याय में भागीदारी न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और युवा न्याय के मुद्दे शामिल हैं. कांग्रेस के घोषणा पत्र में 25 गारंटी होंगी, जिनकी घोषणा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पहले ही कर चुके हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

by UB India News
June 25, 2026
0

पाकिस्तान का ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमानों को मार गिराने का दावा झूठा साबित हुआ है. भारतीय वायुसेना के एक दस्तावेज...

भारत में राजनीति फैमिली बिजनेस बन गई है…………….

थरूर एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर क्यों आ गए…………………….

by UB India News
June 22, 2026
0

कांग्रेस सांसद शशि थरूर अपने बयान के कारण एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर आ गए हैं।...

गृह मंत्री VC के सहारे यह चुनाव जीतना चाह रहे………

कांग्रेस ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए……………..

by UB India News
June 15, 2026
0

ईरान-अमेरिका डील के बाद इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कांग्रेस की ओर से भी इस पर प्रतिक्रिया...

इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………

विपक्षी गठबंधन से कितनी उम्मीदें……………..

by UB India News
June 9, 2026
0

एक ऐसे समय में, जब यह सवाल मजबूती से और कुछ हंसी उड़ाने वाले अंदाज में पूछा जाता है कि...

Next Post
शेयर बाजार में हाहाकार: निवेशकों के 20 लाख करोड़ रुपये डूबे, सेंसेक्स ने लगाया 800 से अधिक अंकों का गोता, निफ्टी भी पस्त

मंगल को बाजार में 'अमंगल'! खुलते ही 350 अंक फिसला Sensex

PM मोदी का आज केरल के पलक्कड़ में रोड शो, तमिलनाडु के सलेम में करेंगे रैली

PM मोदी का आज केरल के पलक्कड़ में रोड शो, तमिलनाडु के सलेम में करेंगे रैली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend