ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लोकसभा चुनाव: बिहार में सात चरणों में मतदान, 7.64 करोड़ वोटर्स देंगे वोट

UB India News by UB India News
March 17, 2024
in loakshbha 24, पटना, बिहार
0
लोकसभा चुनाव: बिहार में सात चरणों में मतदान, 7.64 करोड़ वोटर्स देंगे वोट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान की तारीखों की घोषणा कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मतदान की तिथियों की घोषणा करते हुए कहा कि देश भर में सात चरण में चुनाव होंगे। 19 अप्रैल से 7 चरणों में 1 जून तक लोकसभा चुनाव 2024 होंगे। बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। बिहार में पहली बार 9 लाख से अधिक वोटर्स मतदान करेंगे।

बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली है। आयोग इस चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने की पूरी कोशिश कर रहा है। बिहार में राजनीतिक दलों की नजर भले ही युवा मतदाताओं पर है, लेकिन यहां 100 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र के मतदाताओं की संख्या भी 21 हजार से ज्यादा है। दरअसल चुनाव में पार्टियों की नजर युवा मतदाताओं पर रहती है। इस वर्ग के वोटर्स चुनाव के वक्त पार्टियों की हार जीत में महत्वपूर्व भूमिका निभा सकता है।

बिहार में कितने वोटर्स

निर्वाचन आयोग ने इस लोकसभा चुनाव में 85 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए घर जाकर वोट लेने की योजना बनाई है। बिहार निर्वाचन विभाग के मुताबिक, प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 7.64 करोड़ है। इनमें 4 करोड़ पुरुष, 3.64 करोड़ महिलाएं और 2,290 थर्ड जेंडर हैं। 6 लाख 30 हजार मतदाता दिव्यांग हैं। 14 लाख 50 हजार सीनियर सिटीजन हैं, जिसमें से 21,680 मतदाता सौ या उससे अधिक आयु के हैं। 1 लाख 68 हजार सर्विस वोटर हैं।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार में पहला बार वोट डालेंगे 9.26 लाख मतदाता

उम्र के हिसाब से देखें तो राज्य में 9.26 लाख मतदाता पहली बार मतदान के लिए तैयार हैं, जिनकी उम्र 18 से 19 वर्ष के बीच है। प्रदेश में 1.06 करोड़ मतदाताओं की उम्र 20 से 29 साल है। बिहार में कई क्षेत्रों में लिंगानुपात बढ़ा है।

list

लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में कितने बूथ?

निर्वाचन आयोग के अधिकारी बताते हैं कि राज्य मतदाता लिंगानुपात 2024 में बढ़ कर 909 हो गया है, जो 2019 में 892 था। गौर करने वाली बात है कि 243 विधानसभा क्षेत्रों में से 117 विधानसभा क्षेत्र में लिंगानुपात 909 से भी अधिक है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में 77 हजार से अधिक बूथों का गठन किया गया है। इनमें 11,061 बूथ शहरी क्षेत्रों में बनाए गए हैं। जबकि, राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में 66,331 बूथ बनाए गए हैं।

बताया गया कि पिछले विधानसभा चुनाव से इस बार बूथों की संख्या में वृद्धि की गई है। बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार, इस बार 40 हजार बूथों पर लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी। इससे पहले केवल मतदान केंद्रों से वीडियो ही दिखाई जाती थी, लेकिन इस चुनाव में वीडियो के साथ ऑडियो भी सुनने की व्यवस्था होगी।
https://twitter.com/dm_patna/status/1769062618235351211
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

साहेबगंज विधायक गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट में दोषी करार, राजू सिंह को हिरासत में लेने का आदेश

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

by UB India News
July 6, 2026
0

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

Next Post
आचार संहिता लागू होते ही बिहार में निर्वाचन आयोग सख्त

आचार संहिता लागू होते ही बिहार में निर्वाचन आयोग सख्त

लोकसभा चुनाव में कम वोटिंग वाले राज्य में शामिल बिहार, मतदान प्रतिशत बढ़ाने में जुटा राज्य निर्वाचन आयोग

लोकसभा चुनाव में कम वोटिंग वाले राज्य में शामिल बिहार, मतदान प्रतिशत बढ़ाने में जुटा राज्य निर्वाचन आयोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend