ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की समापन रैली में शामिल होंगे अखिलेश-तेजस्वी सहित कई नेता ……

UB India News by UB India News
March 17, 2024
in खास खबर
0
राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की समापन रैली में शामिल होंगे अखिलेश-तेजस्वी सहित कई नेता ……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राहुल गांधी के नेतृत्‍व में नि‍काली जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की समापन रैली में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और राकांपा (शपा) प्रमुख शरद पवार भी भाग लेंगे।

शनिवार को मुंबई पहुंचेगी यात्रा
कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और राकांपा (शपा) प्रमुख शरद पवार भी भाग लेंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही यात्रा का समापन रविवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में होगा। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) और विपक्षी गठबंधन के अन्य सहयोगियों के प्रतिनिधि भी रैली में मौजूद रहेंगे। वडेट्टीवार ने कहा कि गांधी की यात्रा शनिवार दोपहर मुंबई पहुंचेगी। इसके बाद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष दादर में भारत के संविधान के मुख्य शिल्पकार डा. भीमराव आंबेडकर के स्मारक ‘चैत्य भूमि’ का दौरा करेंगे।

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 63वां दिन है। एक फिर से न्याय यात्रा भिवंडी के दापोड़ा से शुरू हुई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भिवंडी में पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली।

भाजपा को सत्ता से बाहर करना उद्देश्य
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, ‘महाराष्ट्र कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। महाराष्ट्र के लोगों का एक ही उद्देश्य है- भाजपा को सत्ता से बाहर करना। मोदी सरकार ने सपने बेचकर देश बेचने का काम किया है।’

बता दें, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है। यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।

यात्रा ने लोगों की सोच बदल दी
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर उत्तर प्रदेश के कांग्रेस के सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, ‘इस यात्रा का समाज के लोगों पर प्रभाव पड़ा है। राहुल गांधी द्वारा दी गई टैगलाइन ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं’ ने लोगों की सोच बदल दी है।

जांच एजेंसियों पर दिए गए राहुल गांधी के बयान पर उन्होंने कहा, ‘हमारी तरफ से यह वादा है कि हम इस व्यवस्था को ठीक करेंगे। जब हमारी सरकार सत्ता में आएगी तो उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने एजेंसी के दुरुपयोग में योगदान दिया है।’

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार कंपनियों पर ईडी, सीबीआई, आईटी का दवाब बनाकर उनसे पैसे वसूल रही है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सुप्रीम कोर्ट इसकी जांच करेगा.
इलेक्टोरल बॉन्ड पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है. उन्होंने कहा, “कुछ साल पहले पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम दुनिया की सबसे बड़ी उगाही रैकेट है. ये बड़े कंपनियों से हफ्ता वसूली का जरिया है. कांट्रेक्ट का हिस्सा लिया गया है. यह भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा मामला है, जिन कंपनियों पर जांच एजेंसियों ने कार्रवाई की, उन्होंने बीजेपी को चंदा दिया. उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट इसकी जांच करेगा.”

‘इससे बड़ा राष्ट्रविरोधी काम नहीं’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोले, “सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने जो इलेक्टोरल बॉन्ड शुरू किया है, उसका डाटा सार्वजनिक करना चाहिए. जिसके बाद आंकड़ा सामने आया कि देश की बड़ी-बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों ने बीजेपी को हजारों करोड़ रुपये दिए हैं. यह यह राष्ट्रविरोधी काम है. इससे बड़ा राष्ट्रविरोधी काम नहीं हो सकता.”

ये पीएम मोदी का आइडिया- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “बीजेपी सरकार कंपनियों पर ईडी, सीबीआई, आईटी का दवाब बनाकर उनसे पैसे वसूल रही है. जिन कंपनियों पर जांच एजेंसियों ने कार्रवाई की उन्होंने बीजेपी को चंदा दिया. उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट इसकी जांच करेगा. यह पूरे देश की व्यवस्था को भ्रष्टाचार में लगा देने जैसा है. ये पीएम मोदी का आइडिया है. ये नितिन गडकरी ने नहीं, पीएम मोदी ने करवाया है.”

‘दुनिया का सबसे बड़ा वसूली का रैकेट’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, “कुछ साल पहले पीएम मोदी ने हिन्दुस्तान के पॉलिटिकल फाइनेंस के सिस्टम को साफ करने की बात की और इलेक्टोरल बॉन्ड लेकर आए, लेकिन अब इलेक्टोरल बॉन्ड की सच्चाई देश के सामने है. पीएम मोदी ने जो इलेक्टोरल बॉन्ड का कॉन्सेप्ट रखा है, वह दुनिया का सबसे बड़ा वसूली का रैकेट है.”

जांच एजेंसियों पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा, “सीबीआई, ईडी, आईटी बीजपी और आरएसएस के हथियार हैं. यह अब भारत की जांच एजेंसियां नहीं रही. इलेक्टोरल बॉन्ड स्कैम से जुड़े लोगों को सोचना चाहिए कि कभी न कभी बीजेपी की सरकार बदलेगी. इसके बाद ऐसी कार्रवाई होगी कि ये फिर कभी नहीं होगा. ये मेरी गारंटी है.”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
YSRCP घोषित किए लोकसभा और विधानसभा के सभी प्रत्याशी

YSRCP घोषित किए लोकसभा और विधानसभा के सभी प्रत्याशी

कांग्रेस और BRS ने मिलकर तेलंगाना के विकास के हर सपने को चकनाचूर कर दिया: PM

कांग्रेस और BRS ने मिलकर तेलंगाना के विकास के हर सपने को चकनाचूर कर दिया: PM

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend