ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

YSRCP घोषित किए लोकसभा और विधानसभा के सभी प्रत्याशी

UB India News by UB India News
March 16, 2024
in Lokshbha2024
0
YSRCP घोषित किए लोकसभा और विधानसभा के सभी प्रत्याशी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) ने आज अपने सभी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। उन्होंने आंध्र प्रदेश की सभी 175 विधानसभा सीटों और 25 लोकसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की सूची की घोषणा कर दी है। सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी ने कडपा जिले के इडुपुलुपाया में पार्टी सुप्रीमो वाईएस जगन मोहन रेड्डी की उपस्थिति में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी की ‘समाधि’ पर उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की।

ये हैं अहम प्रत्याशी

बापटला के सांसद नंदीगाम सुरेश ने लोकसभा चुनाव के लिए सूची से उम्मीदवारों के नाम पढ़कर बताए, जबकि राजस्व मंत्री डी. प्रसाद राव ने विधानसभा चुनाव के लिए सूची से प्रत्याशियों के नाम बताए। सूची के अनुसार, बी. झांसी लक्ष्मी विशाखापत्तनम लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी, जबकि जी. उमा बाला नरसापुरम से उम्मीदवार होंगी और वी. विजयसाई रेड्डी नेल्लोर से अपनी किस्मत आजमाएंगे। निवर्तमान सांसद वाईएस अविनाश रेड्डी कडपा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

YSRCP MP Candidates list for 2024 Elections.

Women- 5
BC-11
SC-4
ST-1#YSRCPCandidates#YSRCPTarget175#YSJaganAgain#VoteForFan pic.twitter.com/SxYV5N7oeI

— YSR Congress Party (@YSRCParty) March 16, 2024

टीडीपी और बीजेपी से मुकाबला

वहीं दूसरी तरफ देखा जाए तो तेलुगु देशम पार्टी का नेतृत्व कर रहे चंद्रबाबू नायडू ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी और जेएसपी के साथ गठबंधन का ऐलान किया है। लोकसभा और विधानसभा के चुनावों में ये तीन पार्टियां वाईएसआरसीपी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। बता दें राज्य में अभी वाईएसआरसीपी की सरकार है, जहां जगन मोहन रेड्डी मुख्यमंत्री हैं। वहीं टीडीपी के साथ गठबंधन करके भारतीय जनता पार्टी भी दक्षिण के राज्यों में अपनी पकड़ बनाने का प्रयास कर रही है।

 

BJP की होगी अहम भूमिका

इससे पहले टीडीपी ने कुछ प्रत्याशियों के नामों का ऐलान भी कर दिया है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी बाद में इस गठबंधन में शामिल हुई है, लेकिन भाजपा की लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका होने वाली है। वहीं भाजपा के शामिल होने के बाद टीडीपी, बीजेपी और जेएसपी के गठबंधन को चुनावों में मजबूती मिलेगी। बता दें कि जेएसपी पवन कल्याण की पार्टी है, जो टीडीपी और बीजेपी के साथ चुनाव लड़ेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
कांग्रेस और BRS ने मिलकर तेलंगाना के विकास के हर सपने को चकनाचूर कर दिया: PM

कांग्रेस और BRS ने मिलकर तेलंगाना के विकास के हर सपने को चकनाचूर कर दिया: PM

नामचीन गायिका अनुराधा पौडवाल बीजेपी में हुई शामिल

नामचीन गायिका अनुराधा पौडवाल बीजेपी में हुई शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend