ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज भारत अपनी परेशानी का हल खुद ढूंढता है……..

UB India News by UB India News
March 16, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, संपादकीय
0
इसकी गारंटी नहीं दी जा सकती कि हर देश हर समय भारत का समर्थन करेगा या उससे सहमत होगा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विदेश मंत्री एस जयशंकर का कहना है कि आज का भारत काफी बदल गया है। उन्हें विदेशों में भारत का प्रतिनिधित्व करने में गर्व होता है।

जयशंकर ने ET अवॉर्ड्स में कहा- आज जब दुनिया भारत के बारे में सोचती है, तो दुनिया वास्तव में एक ऐसे देश को देखती है जो अपनी समस्याओं का हल खुद ढूंढता है। ऐसा देश जो अपनी बात खुद कहने में सक्षम है, जो अपने लोगों, कन्ज्यूमर इंटरेस्ट के पक्ष में खड़ा है और आगे भी खड़ा रहेगा। ऐसा देश जो अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ध्यान रखता है। आज का भारत काफी अलग है, बदला हुआ है। मैं आपको बता नहीं सकता कि विदेश में इसका प्रतिनिधित्व करने में मुझे कितना गर्व होता है।

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

कर्यक्रम में जयशंकर को 'रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' के अवॉर्ड से नवाजा गया।
कर्यक्रम में जयशंकर को ‘रिफॉर्मर ऑफ द ईयर’ के अवॉर्ड से नवाजा गया।

भारत ने दुनिया पर गहरी छाप छोड़ी है
जयशंकर ने कहा- पिछले कुछ सालों में हमने दुनिया पर गहरी छाप छोड़ी है। जब दुनिया चुनौतियों से उभरने वाले भारत के बारे में सोचती है, तो वो देखती है कि हमने कैसे कोविड-19 को संभाला। ‘वैक्सीन मैत्री’ के जरिए हमने दुनिया भर के 100 देशों को वैक्सीन दी।

दुनिया देखती है कि कैसे हम विदेशों में अपनी नागरिकों का ध्यान रखते हैं। हमने ‘ऑपरेशन गंगा’, ‘ऑपरेशन कावेरी’ और ‘ऑपरेशन अजय’ के तहत जंग प्रभावित देशों से अपने नागरिकों को बचाया। आज दुनिया हमारी प्रोग्रेस को आसानी से देख पा रही है। वो प्रोग्रेस जो हमने खुद की है।

जयशंकर ने कहा भारत की अर्थव्यवस्था लगातार बढ़ रही है।
जयशंकर ने कहा भारत की अर्थव्यवस्था लगातार बढ़ रही है।

भारत को लेकर जयशंकर के बयान…

1. भारत का रुतबा बढ़ा
नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में जयशंकर ने कहा था- दुनिया में हमारा रुतबा बढ़ा है। कोई भी बड़ा मसला भारत से सलाह-मशविरा किए बिना तय नहीं होता। हम बदल गए हैं और हमारे बारे में दुनिया का नजरिया बदल गया है।

कार्यक्रम में जयशंकर से BRICS जैसे वैश्विक संगठनों में भारत की सदस्यता को लेकर भी सवाल किया गया था। इसके जवाब में उन्होंन कहा- हम आजाद हैं। हमें यह सीखने और समझने की जरूरत है कि अलग-अलग लोगों के साथ कैसा व्यवहार करना है, जिससे हमारे हितों को नुकसान न पहुंचे। अपने हितों को पूरा करने के लिए हमें दुनिया के सामने इन्हें सही तरीके से पेश करना आना चाहिए।

2. भारत स्मार्ट है
जर्मनी के म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में जयशंकर ने कहा था- भारत के पास तेल के कई स्रोत हैं और रूस उनमें से एक है। उनसे सवाल पूछा गया था- रूस के साथ व्यापार जारी रखते हुए भारत अमेरिका के साथ अपने बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों को कैसे संतुलित कर रहा है? इसके जवाब में उन्होंने कहा- क्या यह एक समस्या है, यह एक समस्या क्यों होनी चाहिए? हम स्मार्ट हैं, हमारे पास पास कई विकल्प हैं, आपको हमारी तारीफ करनी चाहिए। जयशंकर की हाजिर जवाबी सुनकर पास में बैठे अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन भी मुस्कुराते रहे।

3. भारत शक्तिशाली हुआ है
एस जयशंकर मंगलवार (30 जनवरी) को IIM मुंबई पहुंचे। यहां स्टूडेंट्स ने विदेश मंत्री से मालदीव के साथ बने तनावपूर्ण संबंध पर सवाल पूछा। जिसके जवाब में जयशंकर ने कहा कि हर देश के पड़ोस में समस्याएं हैं, लेकिन पड़ोसियों को एक-दूसरे की जरूरत होती है। इतिहास और भूगोल बहुत शक्तिशाली ताकतें हैं। इससे कोई बच नहीं सकता।

4. दुनिया भारत की तारीफ करती है
नई दिल्ली में हुए अपनी बुक ‘व्हाए भारत मैटर्स’ (भारत क्यों मायने रखता है) के प्रमोशन कार्यक्रम में जयशंकर ने कहा- हम हमेशा जरूरत के समय दूसरे देशों की मदद करते हैं। भारत हमेशा संकट के समय दूसरे देशों की मदद के लिए खड़ा रहता है। हम जंग वाले देशों तक राहत सामग्री, दवाएं, फर्टिलाइजर्स पहुंचाते हैं। इसके लिए दुनिया हमारी तारीफ भी करती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 11 एजेंडों पर लगी मुहर

नीतीश कैबिनेट में 108 एजेंडों पर लगी मुहर, जानें बिहार में क्या होगा बदलाव ?

ओवैसी ने नीतीश कुमार पर बोला तीखा हमला

CAA के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी, याचिका दाखिल कर बोले- तुरंत लगे रोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend