आज लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तूफानी प्रचार में जुटे हैं। दक्षिण के राज्यों को साधने के लिए पीएम मोदी तेलंगाना में हैं। आज वह पहले नागरकुर्नूल में जनसभा को संबोधित करेंगे और यहां से वो कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के गढ़ गुलबर्ग पहुंचेंगे जहां वो एक रैली को संबोधित करेंगे।
पार्टी और NDA प्रत्याशियों के लिए मांग रहे वोट
PM मोदी बीते कुछ महीनों से दक्षिण भारत के राज्यों के लगातार दौरे कर रहे हैं। शुक्रवार को भी वह तमिलनाडु और केरल और तेलंगाना के दौरे पर थे। यहां उन्होंने रैली और रोड शो किए। BJP और NDA के सहयोगी दलों के वोट मांगा। कल पीएम मोदी ने हैदराबाद में रोड शो किया था, जहां उन्हें देखने के लिए लोगों में भारी उत्साह नजर आया।
दक्षिण में यह है बीजेपी की स्थिति
पीएम मोदी के कार्यक्रमों को देखें तो साफ होता है कि इस बार उनका ध्यान दक्षिण की सीटों पर ज्यादा है। वे लगातार दक्षिण में रैलियां कर रहे हैं। केरल में पिछले तीन लोकसभा चुनावों में भाजपा और एनडीए खाता कर नहीं खोल पाया है। वहीं, तमिलानुड में भी भाजपा का वर्तमान में कोई सांसद नहीं है। हालांकि, तेलंगाना में भाजपा ने 2019 में चार लोकसभा सीटें जीती थीं। हालांकि, विधानसभा चुनावों के बाद से कांग्रेस भारी दिख रही है। इस साल उन्होंने 2 जनवरी से 16 मार्च तक 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की घरेलू यात्राएं की हैं।
चुनाव की घोषणा से पहले पीएम मोदी ने कितने दौरे किए?
इस साल प्रधानमंत्री मोदी ने 2 जनवरी से 16 मार्च तक 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की घरेलू यात्राएं की हैं। जिन राज्यों के दौरे किए हैं उनमें उत्तर प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, राजस्थान, केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, ओडिशा, असम, जम्मू एवं कश्मीर, बिहार, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना और झारखंड शामिल हैं।
पीएम मोदी ने शुरू किया ‘मेरा भारत, मेरा परिवार’ कैंपेन, सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरा भारत, मेरा परिवार कैंपेन की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कैंपेन का थीम गीत जारी किया गया है। आज ही चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान करने वाला है। इस कैंपेन के तहत साझा किए गए वीडियो में मोदी सरकार की किसान सम्मान निधि योजना, हर घर नल योजना, उज्जवला योजना और पीएम आवास योजना जैसी योजनाओं को दिखाया गया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी मेरा भारत, मेरा परिवार कैंपेन के थीम सॉन्ग को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया है। साथ ही केंद्रीय सूचना मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी इस थीम सॉन्ग को सोशल मीडिया पर री-पोस्ट किया है।
परिवारवाद पर विपक्ष को घेरने की तैयारी
मोदी का परिवार कैंपेन के तहत यूक्रेन युद्ध के दौरान सुरक्षित भारत लाए गए छात्रों और ऐसे ही संकटग्रस्त देशों से भारतीयों को सुरक्षित निकालने की उपलब्धि को भी दिखाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस कैंपेन के जरिए भारतीय राजनीति में परिवारवाद पर वंशवाद पर हमला बोला है। परिवारवाद पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने एक जनसभा में कहा था कि …एक सपना लेकर बचपन में घर छोड़ा था कि देशवासियों के लिए जिऊंगा। मेरा पल-पल सिर्फ आपके लिए होगा। मेरा कोई निजी सपना नहीं होगा, आपके सपने ही मेरा संकल्प होगा। जिंदगी खपा दूंगा, आपके सपनों को पूरा करने के लिए, इसलिए देश के कोटि-कोटि लोग मुझे अपना मानते हैं, अपना परिवार मानते हैं। देश के 140 करोड़ लोग मेरा परिवार हैं।