ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लोकसभा चुनाव की हुई घोषणा , 7 फेज में होंगे मतदान , पहली 19 अप्रैल को आखिरी 1 जून को, मतगणना 4 जून को, आज से आचार संहिता लागू

UB India News by UB India News
March 17, 2024
in loakshbha 24, सांसद
0
लोकसभा चुनाव की हुई घोषणा ,  7 फेज में होंगे मतदान , पहली 19 अप्रैल को  आखिरी 1 जून को, मतगणना 4 जून को, आज से आचार संहिता लागू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो गया है। 543 सीटों के लिए यह सात फेज में होगा। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को और आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। वोटिंग से लेकर नतीजे तक इसमें 46 दिन लगेंगे।

लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी जारी कर दी गई है। ओडिशा में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी। बाकी तीन राज्यों में एक फेज में चुनाव होंगे। अरुणाचल और सिक्किम में 19 अप्रैल, आंध्र प्रदेश में 13 मई को वोट डाले जाएंगे।

RELATED POSTS

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का शेड्यूल जारी…….

ये है चुनाव का पूरा शेड्यूल

चरण तारीख सीट मतगणना की तिथि
प्रथम चरण 19 अप्रैल 2024 102 सीटें 4 जून 2024
द्वितीय चरण 26 अप्रैल 2024 89 सीटें 4 जून 2024
तृतीय चरण 7 मई 2024 94 सीटें 4 जून 2024
चतुर्थ चरण 13 मई 2024 96 सीटें 4 जून 2024
पांचवां चरण 20 मई 2024 49 सीटें 4 जून 2024
छठवां चरण 25 मई 2024 57 सीटें 4 जून 2024
सातवां चरण 1 जून 2024 57 सीटें 4 जून 2024

पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग होगी. इस चरण में 102 सीटों पर मतदान होगा. दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. दूसरे चरण में 89 सीटों के लिए वोटिंग होगी. तीसरे चरण के लिए 7 मई को वोट डाले जाएंगे. इस चरण में 94 सीटों के लिए वोटिंग होगी. चौथे चरण में 13 मई को वोट डाले जाएंगे. इस चरण में 96 सीटों के लिए मतदान होगा.

पांचवें चरण के लिए 20 मई को 49 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. छठवें चरण के लिए मतदान 25 मई को वोट डाले जाएंगे. इस चरण में 57 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. वहीं सातवें और आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होगा. आखिरी चरण में 57 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. वहीं वोटों की गिनती 4 जून 2024 को होगी.

बिहार में 7 चरणों में होगा लोकसभा का मतदान –40 सीटों पर 7 करोड़ 64 लाख वोटर्स वोट डालेंगे।

पहला चरण –
19/4 – औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई

दूसरा चरण –
26/4 – भागलपुर, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, बांका

तीसरा चरण –
7/5 – झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया

चौथा चरण –
13/5- दरभंगा, मुंगेर, बेगूसराय, उजियारपुर, समस्तीपुर

पाँचवां चरण –
20/5- सीतामढ़ी, मधुबनी, सारण, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर

छठा चरण –
25/5- वाल्मीकि नगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, महाराजगंज, सीवान

सातवाँ चरण –
1/6 – नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद

मतगणना – 4 जून को

18वीं लोकसभा के लिए निर्वाचन आयोग (ईसी) आज दोपहर तीन बजे चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर रहा है । इसके साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। संभावना है कि 543 सीटों के लिए सात या आठ चरणों में मतदान कराया जाएगा। आयोग कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की भी घोषणा कर सकता है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को खत्म हो रहा है. उन्होंने बताया कि देश में 97 करोड़ रजिस्टर्ड वोटर्स हैं. जबकि कुल 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन हैं. वहीं 55 लाख से ज्यादा ईवीएम हैं. सीईसी ने कहा कि चुनाव आयोग अब तक 17 आम चुनाव और 400 से ज्यादा विधानसभा चुनाव करा चुका है. 16 राष्ट्रपति चुनाव और 16 उपराष्ट्रपति चुनाव भी चुनाव आयोग ने कराए हैं.

LIVE UPDATE :

1.8 करोड़ युवा पहली बार वोट डालेंगे: मुख्य चुनाव आयुक्त

  • 3:14 PM

    98.8 करोड़ में 49.7 करोड़ पुरुष और 47.1 करोड़ महिला वोटर

  • 3:13 PM

    देश में कुल 98.8 करोड़ मतदाता: मुख्य चुनाव आयुक्त

  • 3:11 PM

    लोकसभा चुनाव 2024 में 55 लाख EVM का इस्तेमाल होगा

  • 3:08 PM

    लोकसभा चुनाव में 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार

  • 3:06 PM

    चुनाव का पर्व, देश का गर्व: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार

  • 3:05 PM

    लोकसभा चुनाव के लिए हमारी टीम तैयार: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार

  • 3:01 PM

    चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, कुछ देर में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

  • 2:57 PM

    चुनाव आयुक्त विज्ञान भवन पहुंचे, कुछ देर में करेंगे लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

लोकसभा चुनाव के लिए कब मतदान होगा और कब वोटों की गिनती के साथ चुनाव नतीजे साफ होंगे? देशभर में लोगों का इंतजार खत्म करते हुए निर्वाचन आयोग आज चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाला है. चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए शनिवार को दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी.

बता दें कि मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है. ऐसे में नई लोकसभा का गठन उससे पहले होना है. वहीं आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में विधानसभाओं का कार्यकाल जून में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है. पिछली बार लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा 10 मार्च को की गई थी और 11 अप्रैल से सात चरणों में मतदान हुआ था. वहीं 23 मई को वोटों की गिनती के साथ ही चुनाव नतीजे साफ हो गए थे.

12 लाख पोलिंग बूथ, 97

सात चरणों में हुआ था पिछला आम चुनाव

2019 में चुनाव की तारीखों का एलान 10 मार्च को हुआ था। मतदान सात चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई के बीच कराया गया, जबकि वोटों की गिनती 23 मई को हुई थी। उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सात चरणों में मतदान हुआ था। वहीं, 22 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशाें में एक ही चरण में वोट पड़े थे। 2014 में चुनाव की तारीखों की घोषणा 5 मार्च को हुई थी। 7 अप्रैल से 12 मई तक 9 चरणों में चुनाव हुए थे। 16 मई को परिणाम घोषित किए गए थे। करोड़ वोटर
निर्वाचन आयोग ने 2014 में भी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए संवाददाता सम्मेलन बुलाए जाने की सूचना एक दिन पहले दी थी. संवाददाता सम्मेलन के लिए पत्रकारों को एक दिन पहले शाम को निमंत्रण भेजा गया था. आगामी चुनावों में 12 लाख से अधिक मतदान केंद्रों पर करीब 97 करोड़ लोग मतदान करने के पात्र हैं.

ईवीएम से ही होंगे चुनाव

सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के कामकाज में अनियमितताओं का आरोप लगाने वाली याचिका पर विचार से शुक्रवार को इनकार कर दिया। जस्टिस संजीव खन्ना की पीठ ने कहा, यह कोर्ट पहले ही कई बार इसकी जांच व ईवीएम से जुड़े कई मुद्दों पर विचार कर चुकी है। पीठ ने याचिकाकर्ता से कहा, हम कितनी याचिकाओं पर विचार करेंगे? हाल में, हमने वीवीपीएटी से जुड़ी याचिका पर विचार किया था। हम धारणाओं पर नहीं चल सकते। हर पद्धति के अपने सकारात्मक और नकारात्मक बिंदु हैं। अनुच्छेद-32 के तहत हम इस पर विचार नहीं कर सकते। जस्टिस खन्ना ने कहा कि अदालत ने इस मुद्दे पर 10 से अधिक बार परीक्षण किया है।

26 विधानसभा उपचुनाव होंगे

सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि 26 विधानसभा पर उपचुनाव होना है. बिहार, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र झारखंड, हिमाचल, राजस्थान, तमिलनाडु में उपचुनाव होना है. सभी 26 विधानसभा पर उपचुनाव होगा.

देश में 537 रजिस्टर्ड राजनीतिक पार्टी

Lok Sabha Election 2024 Date: राजीव कुमार ने कहा कि राजनीतिक दलों पर नजर रखने के लिए चुनाव आयोग पूरी तरह से तैयार है. उन्होंने बताया कि 537 रजिस्टर्ड पॉलिटिकल पार्टी पर हमने काम किया है. इनमें से 284 को लिस्ट से बाहर कर दिया गया है. वहीं 253 को इनएक्टिव किया है. ये अलग-अलग तरह की सुविधाएं लेते हुए पॉलिटिकल पार्टी के माहौल को खराब कर रहे थे.

चुनाव में नहीं होने देंगे बाहुबल का इस्तेमाल

Lok Sabha Election 2024 Date: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि, दागी उम्मीदवारों को अपने बारे में अखबारों में जानकारी देनी होगी. चुनाव में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए. निष्पक्ष और हिंसामुक्त चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि पैसा, शराब और गिफ्ट नहीं बंटने देंगे. राजीव कुमार ने कहा कि 12 राज्यों में पुरुषों से ज्यादा महिला वोटर हैं. सोशल मीडिया पर चुनाव आयोग पैनी नजर रखेगा. चुनावों में बाहुबल का इस्तेमाल नहीं होने देंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

by UB India News
July 3, 2026
0

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है. इसके 13 अगस्त तक चलने की संभावना है. इसके...

ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा के बाद राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चर्चा शुरू किया …………………..

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का शेड्यूल जारी…….

by UB India News
May 23, 2026
0

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटें जून-जुलाई में खाली हो रही हैं. चुनाव आयोग ने शुक्रवार (22 मई) को इन...

लोकसभा में सीटें बढ़ाने वाला बिल क्यों गिरा ………………

लोकसभा में सीटें बढ़ाने वाला बिल क्यों गिरा ………………

by UB India News
April 19, 2026
0

17 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया X पर 2 पोस्ट किए। उनमें लिखा...

बजट सत्र में आज तीसरे दिन हंगामे के आसार, वोटर लिस्ट पर चर्चा संभव

महिला आरक्षण अधिनियम को अधिसूचित किए बिना संशोधन कैसे लाई सरकार?

by UB India News
April 17, 2026
0

लोकसभा में शुक्रवार को विपक्षी सदस्यों ने 2023 में पारित महिला आरक्षण अधिनियम को लागू करने से पहले इसमें संशोधन...

हरिवंश नारायण सिंह फिर बने राज्यसभा सांसद, राष्ट्रपति ने किया मनोनीत

राज्यसभा के उपसभापति चुने गए हरिवंश, पीएम मोदी खुद थे मौजूद

by UB India News
April 18, 2026
0

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह चुने गई हैं. इतिहास में यह पहली बार है जब किसी को भी लगातार...

Next Post
16 अप्रैल को शराब नीति मामले में दिल्ली के सीएम अरबिंद केजरीवाल से CBI करेगी पूछताछ

ED समन केस में CM केजरीवाल को अग्रिम जमानत

केंद्र सरकार का जम्मू कश्मीर में बड़ा एक्शन, यासीन मलिक की पार्टी समेत कई संगठनों पर लगा बैन

केंद्र सरकार का जम्मू कश्मीर में बड़ा एक्शन, यासीन मलिक की पार्टी समेत कई संगठनों पर लगा बैन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend