ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

“भीड़” के एक्सक्लूसिव प्रीमियर के साथ सिनेमाई हदें तोड़ने जा रहा है एंड एक्सप्लोर एचडी

UB India News by UB India News
March 15, 2024
in इंदोर, मनोरंजन
0
“भीड़” के एक्सक्लूसिव प्रीमियर के साथ सिनेमाई हदें तोड़ने जा रहा है एंड एक्सप्लोर एचडी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एंड एक्सप्लोर एचडीचैनल एक बेमिसाल अनुभव का वादा करता है जो दर्शकों के लिए सिनेमा को अनबॉक्स करेगा। यह चैनल अब शनिवार, 16 मार्च को अभूतपूर्व फिल्म “भीड़” का प्रीमियर करने जा रहा है। यह हर फिल्म प्रेमी की मनोरंजन की जरूरतों को पूरा करेगा जो कि अनरूटीन, अनपेक्षित और अनफॉर्मूला है। चैनल के पास फिल्मों का एक विशाल भंडार है जो कहानी कहने की अभूतपूर्व खोज करता है।

“भीड़” कहानी कहने, सिनेमाई हदों से पार निकलने और कहानी की सीमाओं को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह फिल्म कोविड-19 महामारी की पृष्ठभूमि पर आधारित एक अनसुनी कहानी पर रौशनी डालती है। इसकी कहानी एक समर्पित पुलिस अधिकारी के रूप में सामने आती है, जिसे संकट के बीच प्रवासी मजदूरों को सीमा पार करने से रोकने का चुनौतीपूर्ण कार्य सौंपा जाता है। हालांकि, अधिकारी की यात्रा एक अनजाना मोड़ लेती है क्योंकि वो अपने चारों ओर पूर्वाग्रह और गहरे दर्द को देखता है, जिससे उसका कर्तव्य इंसानियत के लिए एक भावुक लड़ाई में बदल जाता है #UnlockHumanity। जाने-माने निर्देशक अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पंकज कपूर, राजकुमार राव, भूमि पेडणेकर, दीया मिर्जा और कृतिका कामरा जैसे शानदार कलाकार हैं।

RELATED POSTS

बिहार में बजाया डबल मीनिंग या अश्लील गाना तो खैर नहीं…………

हरे पेड़ों के गिरने का कोई मौसम नहीं होता, मुसाफिर हैं हम भी……………..

एंड एक्सप्लोर एचडीपर प्रीमियर होने जा रही “भीड़” को लेकर राजकुमार राव अपना उत्साह ज़ाहिर करते हुए कहते हैं, “यह फिल्म सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं है; यह अनसुनी और अनजानी कहानी कहने का एक जरिया है। एंड एक्सप्लोर एचडीहमारी अनूठी यात्रा के लिए एकदम सही जगह है, और मैं वास्तव में इस अनुभव को सभी के साथ साझा करने के लिए रोमांचित हूं। ‘भीड़’ कोई आम फिल्म नहीं है; यह एक खोज है, मानदंडों के लिए एक चुनौती है, और मुझे दर्शकों के इस ख़ास कहानी में गहरे उतरने का इंतजार है।”

दीया मिर्ज़ा ने कहा, “मुझे यकीन है कि अगर हम धरती माता की रक्षा करते हैं, तो वो भी हमारी रक्षा करेगी। भीड़, कोविड -19 महामारी के दौरान इंसानियत के सामने आने वाली चुनौतियों को गहराई से दर्शाती है, और एक ऐसी कहानी का हिस्सा बनना हमेशा से पुरस्कृत और स्फूर्तिदायक रहा है जो ऐसे गहन विषयों को संबोधित करती है। महामारी ने यह पूरी तरह से स्पष्ट कर दिया है कि हमें अपने जीने, उत्पादन, निर्माण और उपभोग के तरीके को बदलना होगा। इस फिल्म की शूटिंग एक भावनात्मक यात्रा रही है, किसी भी चीज़ से कहीं ज्यादा परिवर्तनकारी और मैं एंड एक्सप्लोर एचडी के दर्शकों के लिए इंसानियत और हौसले की इस खोज को शुरू करने के लिए उत्सुक हूं।”

निर्देशक अनुभव सिन्हा ने एंड एक्सप्लोर एचडी पर प्रीमियर के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “हमारे लिए, ‘भीड़’ एक फिल्म से कहीं ज्यादा है; यह इंसानी अनुभव की खोज है। मुझे सचमुच विश्वास है कि एंड एक्सप्लोर एचडी पर इसके प्रीमियर के साथ, हम ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच पाएंगे, जो फिल्म के सार को समझ सकेंगे। भीड़ के कलाकारों के साथ शूटिंग करना वाकई एक सुखद एहसास था, जिससे यह पूरी टीम के लिए यादगार बन गया। अंत में, नई कहानियों के प्रति एंड एक्सप्लोर एचडीका समर्पण इसे बनाने के हमारे दृष्टिकोण के साथ पूरी तरह से मेल खाता है। यह हमारे लिए बिल्कुल सही मंच है।”

एंड एक्सप्लोर एचडी दर्शकों को एक बेमिसाल सिनेमाई सफर पर जाने और शनिवार, 16 मार्च को ‘भीड़’ का प्रीमियर देखने के लिए आमंत्रित करता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में बजाया डबल मीनिंग या अश्लील गाना तो खैर नहीं…………

बिहार में बजाया डबल मीनिंग या अश्लील गाना तो खैर नहीं…………

by UB India News
June 17, 2026
0

बिहार में सार्वजनिक स्थानों और शादी समारोहों में अश्लील, डबल मीनिंग और जातीय विद्वेष को बढ़ावा देने वाले गाने बजाने...

हरे पेड़ों के गिरने का कोई मौसम नहीं होता, मुसाफिर हैं हम भी……………..

हरे पेड़ों के गिरने का कोई मौसम नहीं होता, मुसाफिर हैं हम भी……………..

by UB India News
May 30, 2026
0

1971 में भारत पाकिस्तान समझौता (शिमला समझौता) हो रहा था. इसी दौरान जुल्फिकार अली भुट्टो ने इंदिरा गांधी को एक...

पहले दिन ‘राजा शिवाजी’ ने ‘प्रैटियट’ और ‘एक दिन’ पर बनाई बढ़त

पहले दिन ‘राजा शिवाजी’ ने ‘प्रैटियट’ और ‘एक दिन’ पर बनाई बढ़त

by UB India News
May 1, 2026
0

शुक्रवार, 1 मई को बड़े पर्दे पर रोमांटिक से लेकर ऐतिहासिक ड्रामा और स्पाई थ्रिलर फिल्में रिलीज हुई हैं. इनमें...

आशा भोसले का आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

आशा भोसले का आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

by UB India News
April 13, 2026
0

दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। आज सोमवार शाम...

मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ निधन , कल होगा अंतिम संस्कार …………

मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ निधन , कल होगा अंतिम संस्कार …………

by UB India News
April 13, 2026
0

मशहूर गायिका आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है।...

Next Post
कलर्स सिनेप्लेक्स और जियो सिनेमा पर एक साथ होगा हनुमान का प्रीमियर

कलर्स सिनेप्लेक्स और जियो सिनेमा पर एक साथ होगा हनुमान का प्रीमियर

बिहार मंत्रिमंडल विस्तार: सीएम नीतीश का ‘कुनबा’ हुआ बड़ा, 21 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, विभागों का हुआ बटवारा

बिहार मंत्रिमंडल विस्तार: सीएम नीतीश का 'कुनबा' हुआ बड़ा, 21 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, विभागों का हुआ बटवारा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend