ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार की इन 11 सीटों पर AIMIM लड़ेगी चुनाव, ओवैसी ने किया एलान

UB India News by UB India News
March 13, 2024
in loakshbha 24, बिहार
0
बिहार की इन 11 सीटों पर AIMIM लड़ेगी चुनाव, ओवैसी ने किया एलान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव की तारीखों का जल्द ही ऐलान होने वाला है, ऐसे में सभी राजनीतिक दल प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर रहे हैं. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) भी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही है. बुधवार को पार्टी चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया. वह बिहार की 11 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे. ओवैसी इससे पहले भी बिहार की कुछ सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने के संकेत दे चुके थे. बुधवार को उन्होंने सीटों का ऐलान भी कर दिया.

बिहार की इन सीटों पर चुनाव लड़गी एआईएमआईएम

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

ओवैसी ने बिहार की जिन 11 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया है उनमें किशनगंज, कटिहार, अररिया, पूर्णिया, दरभंगा, भागलपुर, काराकाट, बक्सर, गया, मुजफरपुर और उजियारपुर शामिल हैं. बिहार की इन 11 सीटों में से कई राज्य के सीमांचल क्षेत्र की हैं. ये सीटें मुस्लिम बाहुल्य हैं. जिसके चलते ओवैसी को उम्मीद है कि वे इन सीटों पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

ओवैसी ने पहले भी दिए थे बिहार में चुनाव लड़ने के संकेत

बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में चुनाव लड़ने के संकेत पहले ही दे दिए थे. लेकिन तब उन्होंने राज्य की सिर्फ किशनगंज सीट पर ही अपना उम्मीदवार उतारने की बात कही थी. गौरतलब है कि बिहार के किशनगंज में 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता मोहम्मद जावेद ने जीत हासिल की थी. यही नहीं कांग्रेस उस चुनाव में सिर्फ इसी सीट पर सफल हो पाई थी. बिहार की किशनगंज लोकसभा सीट पूरे देश में एक मात्र ऐसी सीट है जहां मुस्लिमों की संख्या हिंदुओं से ज्यादा है.

किशनगंज से सिर्फ एक बार जीता गैरमुस्लिम उम्मीदवार

1957 में बनी किशनगंज लोकसभा सीट पर 1967 में एक मात्र हिंदू उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी. तब प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के एलएल कपूर किशनगंज सीट से चुनाव लड़कर लोकसभा पहुंचे थे. बता दें कि इस सीट पर 68 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है. जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 32 फीसदी है. इसीलिए सभी पार्टियां इस सीट पर मुस्लिम उम्मीदवार को ही टिकट देती हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना...

Next Post
स्वदेशी तकनीक से बना अग्नि-5 है दिव्यास्त्र

स्वदेशी तकनीक से बना अग्नि-5 है दिव्यास्त्र

CAA पर झूठ की राजनीति बंद करे विपक्ष, किसी की नौकरी पर खतरा नहीं : रविशंकर प्रसाद

CAA पर झूठ की राजनीति बंद करे विपक्ष, किसी की नौकरी पर खतरा नहीं : रविशंकर प्रसाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend