ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस के ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का गुजरात में आज आखरी दिन , राहुल गाँधी ने सामाजिक कार्यकर्ताओं से संवाद किया,

UB India News by UB India News
March 11, 2024
in खास खबर
0
कांग्रेस के ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का गुजरात में आज आखरी दिन , राहुल गाँधी ने सामाजिक कार्यकर्ताओं से संवाद किया,
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज गुजरात में आखिरी दिन है। आज चौथे दिन यात्रा मांडवी से बारडोली स्थित ऐतिहासिक स्वराज आश्रम पहुंची। राहुल गांधी ने सुबह 10:30 बजे स्वराज आश्रम का दौरा किया। इस दौरान फिल्म अभिनेता और कांग्रेस नेता राज बब्बर, जयराम रमेश, शक्तिसिंह गोहिल, अमित चावड़ा समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के अपने गुजरात चरण के तीसरे दिन शनिवार को नर्मदा जिले में दलित, आदिवासी और किसान आंदोलनों से जुड़े करीब 70 सामाजिक कार्यकर्ताओं से संवाद किया. यह संवाद कार्यक्रम कुंवरपारा में हुआ. कांग्रेस की यह यात्रा बृहस्पतिवार को राजस्थान से भाजपा शासित गुजरात में प्रवेश कर गई. मणिपुर से शुरू हुई यह यात्रा 6,700 किलोमीटर की दूरी तय करके मुंबई पहुंचेगी.

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस तथ्य पर प्रकाश डाला कि गुजरात में कुछ आदिवासी समुदायों को अपने जीवनकाल में कई बार विस्थापन का सामना करना पड़ता है, अक्सर पर्याप्त मुआवजे तथा पुनर्वास के बिना ही उन्हें तीन-चार बार बेदखल होना पड़ता है.

उन्होंने कहा, ‘‘सामाजिक कार्यकर्ताओं ने (संवाद के दौरान) यह भी बताया कि कैसे राज्य के विभिन्न हिस्सों में आवासीय इलाके जाति के आधार पर अलग हो रहे हैं, और पिछले 20 वर्षों में अल्पसंख्यक किस तरह अधिक असुरक्षित हो गए हैं.”

रमेश ने दावा किया कि दुग्ध क्षेत्र की सहकारी समितियों जैसे नागरिक समाज के संस्थानों पर राजनीतिक रूप से कब्जा कर लिया गया है.

क्रांतिकारी कदम होगा जाति आधारित जनगणना : राहुल गांधी
बाद में, भरूच जिले के नेतरंग में एक जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि जाति आधारित जनगणना एक क्रांतिकारी कदम होगा, जो भारत की संपत्ति और संस्थानों में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करेगा.

इस मौके पर भरूच लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार चैतर वसावा उम्मीदवार हैं. राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ चुनावी गठबंधन करने वाली ‘आप’ के नेता और कार्यकर्ता यात्रा में हिस्सा ले रहे हैं.

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘आपको यह नहीं भूलना चाहिए कि जाति आधारित जनगणना एक क्रांतिकारी कदम है. यह आपके लिए रास्ता खोलेगा. देश की संपत्ति और इसके संस्थानों में हर भारतीय की भागीदारी सुनिश्चित करना मेरा लक्ष्य है.”

गांधी ने कहा कि जाति आधारित जनगणना और आर्थिक सर्वेक्षण ‘‘90 प्रतिशत आबादी” की समान भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में पहला कदम है.

BJP सरकार ने जल, जंगल और जमीन छीनी : राहुल गांधी
आदिवासी बहुल क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘‘आइए एक ‘एक्स-रे’ कराएं और पता लगाएं कि देश की संपत्ति किसके पास है, आदिवासियों के पास कितनी संपत्ति है और क्या वे बड़े संगठनों का नेतृत्व कर रहे हैं? इससे सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा और आपको पता चल जाएगा कि आपको मूर्ख बनाया जा रहा है.”

गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने ‘‘जल, जंगल और जमीन” छीन ली है, जिसके असली मालिक आदिवासी हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि ये चीजें आदिवासियों को वापस मिलें.  गांधी ने नर्मदा जिले के एक मंदिर में पूजा-अर्चना भी की.

सरदार पटेल ने की थी आश्रम की स्थापना
इस आश्रम की स्थापना 1922 में वल्लभभाई पटेल ने की थी और 1928 में उन्होंने यहीं से बारडोली सत्याग्रह का नेतृत्व किया था। इसी सत्याग्राह के बाद उन्हें सरदार पटेल की उपाधि मिली थी।

बारडोली में यात्रा पहुंचते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जयश्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। इसी दौरान बारडोली सर्किल पर कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और जोरदार नारेबाजी के बीच इनकी झड़प हो गई। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने ‘जो राम का नहीं, वो किसी का काम नहीं’ के नारे लगाए. वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘राहुल गांधी के सबको जय श्रीराम’ के नारे लगाए। मौके पर मौजूद पुलिस ने मामला शांत कराया।

गुजरात में एक दिन और रुकेंगे राहुल गांधी
गुजरात में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज आखिरी दिन था, लेकिन कांग्रेस ने इस यात्रा को गुजरात में बढ़ा दिया है। राहुल गांधी आज व्यारा में रुकेंगे और सोमवार सुबह राजस्थान की सीमा से सटे व्यारा से होते हुए महाराष्ट्र के नंदूरबार में प्रवेश करेंगे।

​​​​​70 सामाजिक संगठनों से मुलाकात की
यात्रा के तीसरे दिन राहुल गांधी नर्मदा जिले में 70 सामाजिक संगठनों से मुलाकात की। यह बैठक नर्मदा जिले के कुंवरपारा में हुई, जिसमें किसानों, आदिवासियों और दलितों के मुद्दे पर काम करने वाले कार्यकर्ता भी शामिल हुए। भरूच में होने वाली जनसभा में AAP के विधायक चैतर वसावा भी मौजूद रहे। बता दें, लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुजरात में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन किया है।​​​​​​​

गुरुवार शाम को गुजरात पहुंची थी यात्रा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार शाम मध्यप्रदेश से गुजरात के दाहोद पहुंची थी। इसके बाद राहुल गांधी झालोद पहुंचे, जहां उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के आदिवासी नायक गोविंद गुरु के झालोद के कंबोई धाम में स्थित उनकी स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर गुजरात में यात्रा की शुरुआत की थी।

14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई यात्रा
राहुल गांधी की यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी। यात्रा का समापन 20 मार्च को मुंबई में एक विशाल रैली के साथ होगा। 66 दिन की इस यात्रा में राहुल गांधी कुल 6713 किलोमीटर की यात्रा पूरी करेंगे। राहुल गांधी की पहली भारत जोड़ो यात्रा में गुजरात को जगह नहीं मिल पाई थी। ऐसे में 2017 के विधानसभा चुनावों के बाद पहली बार राहुल गांधी गुजरात में पदयात्रा और नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

Next Post
डिंपल के सामने मुलायम की विरासत बचाने की चुनौती

डिंपल के सामने मुलायम की विरासत बचाने की चुनौती

बिहार में भी बीजेपी के ‘मोहन’, लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बड़ा दांव चल गई पार्टी?

बिहार में भी बीजेपी के 'मोहन', लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बड़ा दांव चल गई पार्टी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend