लोकसभा चुनाव से पूर्व पीएम नरेंद्र मोदी कई राज्यों की यात्रा कर रहे हैं। इस बीच 9 मार्च को पीएम मोदी वाराणसी पहुंचे। वहीं 10 मार्च को प्रधानमंत्री आजमगढ़ जिले में पहुंचे हैं। यहां उन्होंने हजारों करोड़ों की लागत से बने कई परियोजनाओं का उन्होंने उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही आजमगढ़ में एयरपोर्ट और सुहेलदेव यूनिवर्सिटी का भी उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज यूपी में दूसरा दिन है। रविवार दोपहर 11.45 बजे पीएम आजमगढ़ पहुंचे। यहां वह आजमगढ़ एयरपोर्ट और राजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय का इनॉगरेशन किया। इसके अलावा, देशभर में 34 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास व लोकापर्ण किया।
इस दौरान सीएम योगी ने प्रधानमंत्री को स्मृति चिह्न दिया। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ पहले अपराध और माफियाओं का गढ़ था। 10 साल में आजमगढ़ की पहचान बदली। इससे पहले सुबह वाराणसी में पीएम ने BLW गेस्ट में 100 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
पीएम शनिवार देर शाम काशी पहुंचे। उन्होंने बाबतपुर एयरपोर्ट से करीब 30 KM का रोड शो किया। फिर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। पीएम ने गर्भगृह में बाबा का षोडशोपचार विधि से 30 मिनट तक पूजन किया। मंदिर से बाहर आकर पीएम ने त्रिशूल उठाया और हर-हर महादेव का जयघोष किया।
चुनाव के मौसम में पहले क्या हुआ करता है। पहले की सरकारों में बैठे लोग जनता की आंख में धूल झोंकने के लिए योजनाओं की घोषणाएं करते थे। 2019 में जो हमने शिलान्यास किए, वो चुनाव के लिए नहीं किए। आज 2024 में मेहरबानी करके इसे चुनाव के नजरों से न देखें।
पीएम बोले- आज आजमगढ़ का सितारा चमक रहा
आज आजमगढ़ का सितारा चमक रहा है। एक जमाना था जब दिल्ली से कोई कार्यक्रम हो, तो देश के अन्य राज्य उससे जुड़ते थे। आज आजमगढ़ में कार्यक्रम हो रहा है और देश से हजारों लोग जुड़े हैं। आज केवल आजमगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के विकास के लिए कई विकास परियोजनाओं का यहां से शुभारंभ हो रहा है। जिस आजमगढ़ को देश के पिछड़े इलाके में गिना जाता है। आज वही विकास का नया अध्याय लिख रहा है। आज आजमढ़ से 34 हजार के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास-लोकार्पण हो रहा है।
पीएम मोदी ने 34 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स शुरू किए। इसमें 12 परियोजनाओं का लोकार्पण और 3 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इसके बाद इन प्रोजेक्ट्स पर एक शॉर्ट फिल्म दिखाई गई।

सीएम योगी ने कहा कि पहले आजमगढ़ की पहचान क्या थी? जिस आजमगढ़ को पिछली सरकारों के कारण अपराध और माफिया का गढ़ बना दिया गया था। उसी आजमगढ़ में पीएम हजारों करोड़ की सौगात देने के लिए यहां आए हैं। आजमगढ़ को 10 साल में सुरक्षा मिली है।