ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चार एमएलसी की सीट राजद के खाते में ,एमवाई और BAAP समीकरण को मिलेगी तरजीह !

UB India News by UB India News
March 8, 2024
in पटना, राजद
0
चार एमएलसी की सीट राजद के खाते में ,एमवाई और BAAP समीकरण को मिलेगी तरजीह !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में एमएलसी के होने वाले चुनाव में राजद ने अपनी सूची तैयार कर ली है। विधायकों की संख्या के आधार पर चार एमएलसी की सीट राजद के खाते में है। मिली जानकारी के अनुसार एमएलसी के चयन में MY के साथ साथ ही BAAP समीकरण का पूरा ख्याल रखा गया है। बिहार विधान परिषद की 11 रिक्त सीटों पर चुनाव की प्रक्रिया जारी है। 21 मार्च को मतदान होना है। वैसे तो राजद में कई नामों की चर्चा है। मगर राजद के भीतरी सूत्रों की माने तो एमएलसी की सूची में वैसे लोगों का नाम शामिल है जो तेजस्वी यादव के एमवाई और BAAP समीकरण को जस्टिफाई करते दिख रहे हैं।

आधी आबादी की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी

राजद अपने विधायकों की संख्या के सहारे चार एमएलसी सदन में भेज सकता है। राजद के रणनीतिकारों ने इस बार आधी आबादी को 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी दी है। राजद के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का जाना तय है। इनके भेजने से यादव और महिला दोनों का ही कोटा पूरा हो जाता है। दूसरा नाम जो उभर कर सामने आ रहा है उसके अनुसार राजद की प्रवक्ता उर्मिला ठाकुर का भी विधानपरिषद जाना तय माना जा रहा है। इन्हें भेजने से राजद का आधी आबादी के प्रति लगाव और नई जाति से आने के कारण अतिपिछड़ा को भी संतुष्ट करने का प्लान है।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

लालू-तेजस्वी ने ‘M’ का भी रखा ख्याल

मिली जानकारी के अनुसार अब्दुल बारी सिद्दीकी का भी विधान परिषद का सदस्य बनना तय है। सिद्दीकी अभी किसी भी सदन के सदस्य नहीं है। 2020 में विधानसभा चुनाव में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके पहले भी वो विधानसभा का चुनाव हार चुके थे। एक कुशल रणनीतिकार और राजद के विश्वस्त होने के कारण इन्हें उच्च सदन भेजा जाना भी करीब-करीब तय है।

अगड़ी जाति की भी हिस्सेदारी

राजद में एटूजेड समीकरण को भी पुष्ट करने के लिए राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को एमएलसी बनाया जा सकता है। इन्हें भी एक कुशक रणनीतिकार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के विश्वस्त होने का पुरस्कार मिल सकता है। एमएलसी की रेस में चल रहे नेताओं में से चार को एमएलसी बनाया जा सकता है। सूत्र बताते हैं जिन नामों की भी चर्चा है, उस पर आखिरी मुहर लालू यादव और तेजस्वी यादव का लगानी बाकी रह गई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
यह नए दौर को समय से पहले पहचान देने का आयोजन है, नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड समारोह में बोले पीएम मोदी

यह नए दौर को समय से पहले पहचान देने का आयोजन है, नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड समारोह में बोले पीएम मोदी

लंदन दौरे पर सीएम नीतीश कुमार, साइंस म्यूजियम का लिया जायजा

लंदन दौरे पर सीएम नीतीश कुमार, साइंस म्यूजियम का लिया जायजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend