ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महिला दिवस पर पीएम मोदी का तोहफा, LPG गैस की कीमतों में अब 100 रुपये की छूट

UB India News by UB India News
March 9, 2024
in कारोबार, महिला युग
0
महिला दिवस पर पीएम मोदी का तोहफा,  LPG गैस की कीमतों में अब 100 रुपये की छूट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महंगाई से परेशान आम आदमी को राहत मिली है। कल उज्जवला में राहत के बाद अब सभी के लिए एलपीजी सिलेंडर के दाम कम हो गए हैं। एलपीजी सिलेंडर 100 रुपये सस्ता हुआ है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी ने ट्विट करके इसकी जानकारी दी है। सरकार के इस कदम से देशभर के लाखों परिवारों का वित्तीय बोझ कम होगा। पीएम मोदी ने महिला दिवस के अवसर पर ट्विट करके कहा कि आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। पीएम उज्ज्वला योजना पर मिलने वाली सब्सिडी एक साल के लिए बढ़ा दी गई है। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस सिलिंडर पर मिलने वाली सब्सिडी 31 मार्च 2025 तक मिलेगी। इस तरह से अगले एक वर्ष के दौरान योजना के तहत आने वाले परिवारों को 12 एलपीजी सिलेंडर 300 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी के साथ मिलेगी।

सिलेंडर धारकों पर लागू होता है

RELATED POSTS

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

पीएम मोदी का ये निर्णय देशभर के सभी सिलेंडर धारकों पर लागू होता है. उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर की कीमतों पर  300 रुपए की छूट मिलेगी. सरकारी आकंड़ो के अनुसार, देश में करीब 32.5 करोड़ एलपीजी कनेक्शन हैं. इसमें पीएम उज्ज्वला योजना के तहत करीब पौने दस करोड़ सिलेंडर 10 सालों के अंदर सौंपे गए हैं.

वहीं, पीएम मोदी ने महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं. उनका कहना है कि हम अपनी नारी शक्ति की ताकत, साहस को सलाम करते हैं. इसके साथ उनकी हर क्षेत्र में उपलब्धियों की सराहना की जाती है. हमारी सरकार शिक्षा, उद्यमिता, कृषि, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में पहल के जरिए महिलाओं को सशक्त बनाने का काम कर रही है. यह बीते दशक में उनकी उपलब्धियों को परिलक्षित करते हैं.

503 रुपये का तक मिलेगा सिलेंडर

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए एलपीजी सिलेंडर की कीमत 503 रुपये तक हो गई है. वहीं सामान्य ग्राहकों के लिए एक सिलेंडर की कीमत 803 रुपये तक है.

पीएम मोदी ने बताई प्रतिबद्धता

पीएम मोदी ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती को अपनी सरकार की प्रतिबद्धता बताया है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस को और अधिक किफायती बनाकर, हमारा लक्ष्य परिवारों की भलाई का समर्थन करना और एक स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना भी है। यह महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके लिए ‘जीवनयापन में आसानी’ सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

पीएम ने दी महिला दिवस की बधाई

पीएम मोदी ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाए भी दी हैं। पीएम ने इस मौके पर कहा कि हम अपनी नारी शक्ति की ताकत और साहस को सलाम करते हैं और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हैं। हमारी सरकार शिक्षा, उद्यमिता, कृषि, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में पहल के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह पिछले दशक में हमारी उपलब्धियों में भी दिखता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 28, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 25, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

by UB India News
July 23, 2026
0

किसी राष्ट्र की ईमानदारी का सबसे बड़ा परीक्षण अदालतों में नहीं होता। वह तब होता है, जब कोई व्यक्ति ऐसी...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स में 700 अंकों की गिरावट, इन 6 कारणों ने बिगाड़ा बाजार का मूड…………….

by UB India News
July 21, 2026
0

सोमवार, 20 जुलाई को कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच, शेयर बाजार के बेंचमार्क – सेंसेक्स और निफ्टी 50 – में...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 750अंक चढ़ा तो निफ्टी 24150 के पार……….

by UB India News
July 17, 2026
0

आज यानी शुक्रवार, 17 जुलाई को सेंसेक्स 750 अंक (0.98%) की तेजी के साथ 77,900 पर कारोबार कर रहा है।...

Next Post
आज जारी हो सकती है कांग्रेस की पहली लिस्ट ,राहुल-प्रियंका पर भी साफ होगी तस्वीर

आज जारी हो सकती है कांग्रेस की पहली लिस्ट ,राहुल-प्रियंका पर भी साफ होगी तस्वीर

दो दिनों के नॉर्थ ईस्ट दौरे पर पीएम मोदी, 25 लोकसभा सीटों को करेंगे कवर

दो दिनों के नॉर्थ ईस्ट दौरे पर पीएम मोदी, 25 लोकसभा सीटों को करेंगे कवर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend