प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर है। अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने संदेशखाली की महिला से भी मुलाकात की है। जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने संदेशखाली की 5 महिलाओं से मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान महिलाओं ने पीएम मोदी को आपबीती सुनई। महिलाओं ने पीएम से कहा कि टीएमसी नेता शेख शाहजहां के लोग अभी भी उनको डरा धमका रहे हैं। सूत्रों की मानें तो महिलाओं की बात सुनते समय पीएम भावुक भी हो गए। उन्होंने महिलाओं को भरोसा दिलाया की वो उनके साथ है और उनके साथ किसी तरह अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इसके बाद PM ने कहा- चिंता ना करें, हम आपका ध्यान रखेंगे। प्रोटोकॉल की वजह से कुछ बसें समय से बारासात नहीं पहुंच सकीं।
ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा
इससे पहले पीएम मोदी ने बारासात में जनसभा करके पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा ने संदेशखाली का जिक्र करते हुए कहा कि इसी धरती पर टीएमसी के राज्य में माता बहनों पर अत्याचार हुआ है। संदेशखाली में जो कुछ भी हुआ इस पर किसी का भी सिर शर्म से झुक जाएगा। लेकिन यहां की सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ता।
‘टीएमसी सरकार कभी-भी बहन बेटियों को सुरक्षा नहीं दे सकती’पीएम ने कहा कि बंगाल की सरकार आरोपी को बचाने के लिए पूरी शक्ति लगा रही है। बहनों बेटियों पर टीएमसी के नेता जगह-जगह अत्याचार कर रहे हैं। इन्हें अपने नेताओं पर भरोसा है लेकिन माताओं बहनों पर भरोसा नहीं है। लेकिन टीएमसी के माफिया राज को ध्वस्त करने के लिए बहनें बेटियां निकाल चुकी है। टीएमसी सरकार कभी-भी बहन बेटियों को सुरक्षा नहीं दे सकती है। बीजेपी ने रेप के आरोपियों के लिए फांसी की भी सजा का प्रावधान किया है।
PM ने यहां 38 मिनट का भाषण दिया, जिसमें INDI गठबंधन, पश्चिम बंगाल सरकार, संदेशखाली और केंद्र सरकार की योजनाओं पर बोले। PM ने कहा- इंडी गठबंधन के भ्रष्टाचारी लोग आजकल मेरे परिवार के बारे में पूछ रहे हैं। ये लोग कह रहे हैं कि मोदी का खुद का परिवार ही नहीं हैं, इसलिए मैं परिवारवाद के खिलाफ बात करता हूं।
PM ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर केंद्र सरकार की योजनाओं को राज्य में लागू नहीं होने देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- महिला सुरक्षा, बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, सस्ते सिलेंडर की योजना भी नहीं लागू हुई।
आखिरी में PM ने संदेशखाली का जिक्र किया। उन्होंने कहा- संदेशखाली में गरीब आदिवासी बहनों पर अत्याचार हो रहा है। बंगाल सरकार अत्याचारियों को बचाने के लिए पूरी ताकत से लगी है, लेकिन संदेशखाली की महिलाओं का गुस्सा ज्वार बन चुका है। टीएमसी के माफिया राज को ध्वस्त करने के लिए बंगाल की नारी शक्ति निकल चुकी है।
संदेशखाली की महिलाओं ने TMC के नेता शेख शाहजहां पर रेप और जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस ने शाहजहां शेख को 29 फरवरी को गिरफ्तार किया था।हालांकि शेख की गिरफ्तारी ED की टीम पर 5 जनवरी को छापेमारी के दौरान जानलेवा हमले को लेकर हुई है।
TMC नाम का ग्रहण बंगाल के विकास में रोड़ा
बंगाल पर TMC नाम का जो ग्रहण है, वो राज्य के विकास को आगे नहीं बढ़ने दे रहा है। आपको इंडी गठबंधन को हराना है। देश के कोने-कोने में कमल खिलाना है। नारी वंदन का इतना बड़ा भव्य समारोह, नारी सम्मान में कमल के सम्मान में सब माताओं-बहनों से आग्रह है कि अपना मोबाइल फोन निकालिए फ्लैश लाइट चालू कीजिए।
ये नारी सम्मान, नारी शक्ति के सामर्थ्य का परिचय है। आज नारी शक्ति पूरे देश को अपने सामर्थ्य का परिचय दे रही है।
TMC, लेफ्ट और कांग्रेस कट्टरपंथियों के साथ
आज देश की पहली नागरिक हमारी राष्ट्रपतिजी आदिवासी समाज में पैदा हुई एक बेटी हैं। लोकसभा में महिलाओं को आरक्षण की गारंटी दी थी, पूरी हो चुकी। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति की गारंटी दी थी, वो भी पूरी हुई। TMC, लेफ्ट और कांग्रेस तब भी कट्टरपंथियों के साथ खड़े थे और आज भी उनके साथ हैं।
टीएमसी सरकार ने कभी बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ लागू नहीं होने दिया
यहां टीएमसी सरकार ने कभी बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ लागू नहीं होने दिया। उज्ज्वला योजना, सस्ते सिलेंडर की योजना भी नहीं लागू हुई। 14 लाख से ज्यादा एप्लीकेशन यहां की सरकार के पास पेंडिंग पड़ी हैं। भाजपा सरकार बहन-बेटियों की छोटी-छोटी समस्याओं को दूर करने में जुटी हुई है। हमने अभियान चलाए, योजनाएं बनाईं। सस्ते सेनेटरी पैड बनाने की योजना लाए। हमने मुफ्त टीकाकरण और गर्भवती को 5 हजार रुपए की मदद देने की योजना बनाई। आशा और आंगनवाली कार्यकर्ताओं को 5 लाख की बीमा योजना का फैसला लिया। हर जगह बेटियों के लिए टॉयलट का निर्माण किया। गरीबों को जो घर दिए जा रहे हैं, रजिस्ट्री महिलाओं के नाम होती है। बंगाल में 24 लाख घर ऐसे हैं।







