ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बेहद खास होगा ISRO का पहला ‘स्‍पेस स्टेशन’…

UB India News by UB India News
March 4, 2024
in अंतरिक्ष, खास खबर, ब्लॉग
0
बेहद खास होगा ISRO का पहला ‘स्‍पेस स्टेशन’…

RELATED POSTS

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत ने अंतरिक्ष में एक और ऊंची छलांग लगाने की तैयारी शुरू कर दी है. अंतरिक्ष में भारत की महत्वाकांक्षी योजनाओं के तहत भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने जल्द से जल्द देश का पहला स्‍पेस स्टेशन (Indian Space Station) स्थापित करने पर काम शुरू कर दिया है. इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ (ISRO chief S Somanath) का कहना है कि अंतरिक्ष स्टेशन का पहला मॉड्यूल अगले कुछ वर्षों में लॉन्च किया जा सकता है.

भारत अपना अंतरिक्ष स्‍टेशन बनाने वाला चौथा देश 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के लिए एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है (भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन), जिसे 2035 तक पूरा किया जाएगा. इसरो ने अंतरिक्ष स्टेशन के लिए टेक्‍नोलॉजी डेवलेप करना शुरू कर दिया है. अंतरिक्ष स्टेशन को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित किया जाएगा. भारतीय स्‍पेस स्टेशन में दो से चार अंतरिक्ष यात्री रह सकेंगे. बता दें कि सिर्फ रूस, अमेरिका और चीन ने ही स्‍पेस स्टेशन अंतरिक्ष में भेजे हैं. भारत अंतरिक्ष में अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाने वाला चौथा देश बनने जा रहा है.

ISRO का ‘बाहुबली’ निभाएगा खास भूमिका

एनडीटीवी को विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में प्रदर्शित अंतरिक्ष स्टेशन के एक आर्टिस्‍ट के इम्प्रेशन तक पहुंचने की विशेष अनुमति मिली. तिरुवनंतपुरम में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक डॉ. उन्नीकृष्णन नायर का कहना है कि काम पूरे जोरों पर है और कंपोनेंट्स को पृथ्वी से लगभग 400 किमी ऊपर कक्षा में स्थापित करने के लिए भारत के सबसे शाक्तिशाली रॉकेट, बाहुबली या लॉन्च व्‍हीकल मार्क 3 का इस्‍तेमाल करने की प्‍लानिंग है.

400 टन का होगा भारत का स्‍पेस स्‍टेशन 

भारत को उम्मीद है कि वह खगोल विज्ञान प्रयोगों सहित अंतरिक्ष में माइक्रोग्रैविटी इस्‍तेमाल करेगा और चंद्रमा की सतह पर जीवन की संभावना का पता लगाने के लिए इस स्‍पेस स्‍टेशन का उपयोग करेगा. इसरो के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, अंतरिक्ष स्टेशन का वजन लगभग 20 टन हो सकता है. यह ठोस संरचनाओं से बना होगा, लेकिन इसमें इन्फ्लेटेबल मॉड्यूल भी जोड़े जा सकते हैं. पूरा तैयार होने के बाद स्‍पेस स्‍टेशन का कुल वजन लगभग 400 टन तक जा सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

कुछ ऐसा होगा भारत का पहला अंतरिक्ष स्टेशन 

अंतरिक्ष स्टेशन का एक छोर क्रू मॉड्यूल और रॉकेट के लिए डॉकिंग पोर्ट होगा, जो अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाएगा. भारत इसके लिए 21वीं सदी का एक विशेष डॉकिंग पोर्ट विकसित कर रहा है और यह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के डॉकिंग पोर्ट के समान हो सकता है. एक बार पूरा होने पर भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन में चार अलग-अलग मॉड्यूल और कम से कम चार जोड़े सौर पैनल हो सकते हैं. आपात्कालीन स्थिति में उपयोग के लिए इसमें स्थायी रूप से डॉक किया गया सुरक्षा क्रू मॉड्यूल एस्केप सिस्टम भी होगा. अंतरिक्ष स्‍टेशन का मुख्य मॉड्यूल भारत निर्मित पर्यावरणीय जीवन समर्थन और नियंत्रण प्रणाली से सुसज्जित होगा. यह ऑक्सीजन उत्पन्न करने और कार्बन डाइऑक्साइड को हटाने और उपयुक्‍त आर्द्रता को आर्दश स्तर पर रखने में मदद करेगा.

भारतीय अंतरिक्ष स्‍टेशन के मौजूदा चित्र के अनुसार, पहले चरण में दो बड़े सौर पैनल होंगे, जो स्‍पेस स्टेशन को चलाने के लिए आवश्यक बिजली उत्पन्न करेंगे. अंतरिक्ष विजन 2047 के हिस्से के रूप में प्रधानमंत्री मोदी ने निर्देश दिया है कि भारत को अब महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए, जिसमें अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करना और 2040 तक चंद्रमा पर पहला भारतीय भेजना शामिल है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 27, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

Next Post
महाराष्ट्र: महाविकास अघाड़ी में सीटों का मुद्दा हल, शिवसेना को 17, कांग्रेस को 15 और एनसीपी को 10 सीटें मिल रही !

महाराष्ट्र: महाविकास अघाड़ी में सीटों का मुद्दा हल, शिवसेना को 17, कांग्रेस को 15 और एनसीपी को 10 सीटें मिल रही !

PM मोदी की मंत्रियों को हिदायत- सोच-समझकर बोलें और डीप फेक से बचें

PM मोदी की मंत्रियों को हिदायत- सोच-समझकर बोलें और डीप फेक से बचें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend