ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अरविंद केजरीवाल ने आज भी ED के समन को किया इग्नोर

UB India News by UB India News
March 5, 2024
in खास खबर, दिल्ली
0
अरविंद केजरीवाल ने आज भी ED के समन को किया इग्नोर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली शराब घोटाला केस में जांच का सामना कर रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी के आठवें समन को भी इग्नोर कर दिया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज यानी सोमवार को भी ईडी दफ्तर में पूछताछ में शामिल नहीं होंगे. यह आठवीं बार है, जब अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय के समन पर एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए. ईडी ने आठवां समन जारी कर 4 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया था.

दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय के समन के पर अरविंद केजरीवाल ने जवाब दिया है और इसे गैर कानूनी बताया. हालांकि, उन्होंने कहा कि वह ईडी के हर सवाल का जवाब देने को तैयार हैं, मगर अभी नहीं. उन्होंने जवाब देने के लिए ईडी से 12 मार्च के बाद की कोई तारीख की मांग की है. उन्होंने कहा कि वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही पूछताछ में शामिल होंगे.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

बता दें कि इससे पहले ईडी ने पिछले हफ्ते वित्तीय जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिए सातवां समन जारी किया था. इससे पहले 19 फरवरी को केजरीवाल कथित उत्पाद शुल्क नीति घोटाले के सिलसिले में ईडी के छठे समन में शामिल नहीं हुए थे. ईडी ने 31 जनवरी को केजरीवाल को समन जारी किया था और उन्हें 2 फरवरी को उसके सामने पेश होने के लिए कहा था. यह आप संयोजक को जारी किया गया पांचवां समन था.

ईडी की शिकायत में आरोप लगाया गया कि केजरीवाल जानबूझकर समन का पालन नहीं करना चाहते थे और बहाने देते रहे. एजेंसी ने कहा कि अगर उनके जैसे उच्च पदस्थ सार्वजनिक पदाधिकारी ने कानून की अवज्ञा की, तो यह आम आदमी के लिए एक गलत उदाहरण स्थापित होगा. आप सूत्रों ने पहले ही कहा था कि मुख्यमंत्री ईडी के पास नहीं जाएंगे, क्योंकि मामला कोर्ट में है, कोर्ट में अगली सुनवाई 16 मार्च को है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
पश्चिम बंगाल को 15 हजार करोड़ की सौगात, PM मोदी बोले- यह देश का पूर्वी द्वार, राज्य बने आत्मनिर्भर

5 दिन के भीतर दूसरी बार बिहार आ रहे पीएम मोदी ,बेतिया में लगभग 8700 करोड़ रुपये के करेंगे शिलान्यास, लोकार्पण और उद्घाटन

आतिशी ने 76,000 करोड़ रुपये का दिल्ली बजट पेश किया, स्वास्थ्य और शिक्षा पर फोकस

आतिशी ने 76,000 करोड़ रुपये का दिल्ली बजट पेश किया, स्वास्थ्य और शिक्षा पर फोकस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend