ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी का उत्तर से दक्षिण तक चुनावी शंखनाद, 9 दिन में 11 राज्यों का करेंगे मैराथन दौरा

UB India News by UB India News
March 5, 2024
in केंद्रीय राजनीती
0
4 फरवरी को मोतिहारी आएंगे पीएम मोदी, बेतिया-पटना एक्सप्रेसवे का करेंगे शिलान्यास
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देशभर के राज्यों का तूफानी दौरा जारी है. 2024 के लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिशन मोड में काम कर रहे हैं. हाल ही में दक्षिण राज्य केरल, तमिलनाडु के साथ महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा कर चुके पीएम मोदी अगले 9 दिन ‘भारत दर्शन’ में व्यस्त रहेंगे.

पीएम मोदी 4 से 12 मार्च तक बिना ब्रेक लिए राज्यों का दौरा करने के साथ ही कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इन 9 दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 29 कार्यक्रमों में भाग लेंगे. इनमें तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, जम्मू और कश्मीर, असम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और दिल्ली शामिल हैं. इसी क्रम में पीएम मोदी अब 4 से 7 मार्च तक पांच राज्यों का मैराथन दौरा करने वाले हैं, जिनमें तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं.

RELATED POSTS

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

तेलंगाना से शुरू करेंगे दौरा
प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले सोमवार को तेलंगाना पहुंचेंगे, जहां वह सुबह साढ़े 10 बजे आदिलाबाद में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी 11.15 पर वहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इसके बाद वो तमिलनाडु का दौरा करेंगे, जहां पहले वह कलपक्कम में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसके बाद शाम सवा पांच बजे वो चेन्नई में जनसभा को संबोधित करेंगे.

अगले दिन मंगलवार 5 मार्च को सुबह 10:45 बजे संगारेड्डी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके बाद सुबह 11:30 बजे यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे. 5 मार्च को ही पीएम मोदी दोपहर 2:30 बजे ओडिशा के चंडीखोल जाजपुर में परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के साथ-साथ जनसभा को संबोधित करेंगे.

बिहार को देंगे ढेरों सौगात
पीएम मोदी इसके बाद बुधवार 6 मार्च को पीएम मोदी प्रधानमंत्री कोलकाता में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इसके बाद पीएम बारासात में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. फिर प्रधानमंत्री बिहार की यात्रा पर निकलेंगे और बेतिया में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. 7 मार्च को पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर जाएंगे. वह सुबह 11:30 बजे श्रीनगर के एसकेआईसीसी स्टेडियम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. यहां मिशन 370 प्लस सीट को लेकर एक चुनावी रैली को भी संबोधित करेंगे. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी की इस विशाल रैली में 2 लाख से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं.

8 मार्च को प्रधानमंत्री दिल्ली में पहले राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार में हिस्सा लेंगे. उसी दिन शाम को प्रधानमंत्री असम जाएंगे. 9 मार्च को प्रधानमंत्री अरुणाचल प्रदेश की यात्रा पर होंगे. वहां पीएम सेला सुरंग का उद्घाटन करेंगे. फिर, पीएम मोदी ईटानगर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

अरुणाचल प्रदेश से पीएम असम जाएंगे और असम के जोरहाट में लाचित बरफुकन की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. इसके बाद वह जोरहाट में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. फिर, पीएम मोदी पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इसके बाद वह वहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

नमो ड्रोन दीदी और लखपति दीदी कार्यक्रम में होंगे शामिल
10 मार्च को पीएम मोदी उत्तर प्रदेश की यात्रा करेंगे और आजमगढ़ से विभिन्न परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे. 11 मार्च को प्रधानमंत्री नई दिल्ली के पूसा में नमो ड्रोन दीदी और लखपति दीदी से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल होंगे. फिर, वह द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा खंड का उद्घाटन करेंगे. शाम को पीएम डीआरडीओ के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे.

12 मार्च को प्रधानमंत्री गुजरात के साबरमती जाएंगे. इसके बाद पीएम मोदी राजस्थान की यात्रा करेंगे और जैसलमेर जिले के पोकरण का दौरा करेंगे. 13 मार्च को प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये गुजरात और असम में 3 महत्वपूर्ण सेमीकंडक्टर परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. इसके बाद, पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाज के वंचित वर्गों के लिए एक आउटरीच कार्यक्रम में भी भाग लेंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

by UB India News
August 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को बधाई दी। इस दौरान उनका मजाकिया...

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

Next Post
आनंद मोहन की रिहाई पर 8 मई को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, जी. कृष्णैया की पत्नी ने दी थी याचिका

आनंद मोहन रिहाई मामले में सुनवाई आज...पूर्व सांसद को फिर जेल भेजने की मांग

PM बनते ही शहबाज उगलने लगे जहर… पाक असेंबली में अलापा कश्मीर राग

PM बनते ही शहबाज उगलने लगे जहर... पाक असेंबली में अलापा कश्मीर राग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend