ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पावर स्टार Vs बिहारी बाबू! बिहार के दो फिल्मी सितारों का बैटल ग्राउंड बना बंगाल का आसनसोल

UB India News by UB India News
March 3, 2024
in loakshbha 24, खास खबर, पश्चिम बंगाल
0
पावर स्टार Vs बिहारी बाबू! बिहार के दो फिल्मी सितारों का बैटल ग्राउंड बना बंगाल का आसनसोल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

2024 लोकसभा चुनावों को लेकर बीजेपी पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से भोजपुरी स्टार पवन सिंह को प्रत्याशी बनाया है। पवन सिंह के मैदान में आने से आसनसोल की सीट पर एक्टर बनाम एक्टर का मुकाबला होने की उम्मीद बढ़ गई है, तो वहीं दूसरी तरफ उनके कुछ पुराने गानों को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया है। अभी इस सीट से पूर्व बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा टीएमसी से सांसद हैं। वे उप चुनाव में बड़े मार्जिन से जीते थे। आसनसोल से पवन सिंह को बीजेपी से टिकट मिलने पर कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी के साथ टीएमसी नेता साकेत गोखले ने हमला बोला है। टीएमसी नेताओं के हमले पर बीजेपी नेता अमित मालवीय ने पलटवार करते हुए बचाव किया और कहा है कि वे अपनी कड़ी मेहनत से कमाई करते हैं।

मालवीय के बचाव पर गोखले का वार
साकेत गोखले ने पवन सिंह को आसनसोल से प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर बीजेपी नेता अमित मालवीय को निशाने पर लिया है। गोखले ने लिखा है कि पवन सिंह महिलाओं को लेकर अश्लील वीडियो बनाते हैं। ताजब्बु की बात है कि बीजेपी नेता अमित मालवीय इस अश्लील वीडियो की प्रशंसा करते हैं। गोखले ने यह पलटवार अमित मालवीय के उस पोस्ट पर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा था कि यह देखना सुखद है कि टीएमसी नेता एक लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार को उसके काम के लिए बदनाम करते हैं, जबकि उनमें से आधे की रखैल या दूसरी पत्नियां हैं, जो उनसे आधी उम्र की हैं, कुछ मामलों में उनकी पहली पत्नी से पैदा हुई बेटी से भी छोटी हैं। तो उपदेश देना बंद करो। उनका सम्मान करें, जो आजीविका के लिए काम करते हैं।आसनसोल सीट से भोजपुरी स्टार पवन सिंह को टिकट मिलने पर टीएससी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। इसमें उन्होंने कहा कि उन्हांंने कहाकि उनकी सभी के शुभकामनाएं हैं। बीजेपी ने किसको टिकट दिया है। यह उनकी पार्टी का मामला है।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्यों हो रहा है पवन सिंह पर विवाद?
पवन सिंह एक भोजपुरी स्टार हैं। आसनसोल से बीजेपी द्वारा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उनके पुराने कुछ गानों को लेकर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। इन गानों में टाइटल और बोल बंगाल की महिलाओं को लेकर हैं। इसमें हसीना बंगाल के….बंगाल वाली माल गाने प्रमुख है। इन्हीं गानों को लेकर पवन सिंह पर कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस की तरफ से निशाना साधा गया है। बीजेपी ने जब पहली सूची का ऐलान किया तो पवन सिंह एक जिम में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उन्हें टिकट मिलने वाला है। आसनसोल सीट पर बिहार से आने वाले शत्रुघ्न सिन्हा अभी सांसद हैं। इससे पहले बाबुल सुप्रियो यहां से सांसद थे। बीजेपी द्वारा पवन सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने के पीछे बिहरी वोटर की संख्या को कारण माना जा रहा है। पवन सिंह के पुराने भोजपुरी गानों को लेकर भले ही विवाद हो रहा है, लेकिन पिछले दिनों उन्होंने राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम आ गए….गाना रिलीज किया था। इस गाने में उनके साथ पायल देव थीं।

तीन लाख वोटों से जीते थे सिन्हा?
पूर्व बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने इस सीट से उपचुनाव में तीन लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की थी। उन्होंने अपने स्टाडरम से भगवा दुर्ग पर तृणमूल कांग्रेस का कब्जा करा दिया था। उप चुनाव में बीजेपी ने फैशन डिजाइनर और अभिनेत्री अग्निमित्रा पॉल को शत्रुघ्न सिन्हा के सामने उतारा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। शत्रुघ्न सिन्हा को उप चुनाव में 56.62% वोट हासिल हुए थे जबकि अग्निमित्रा पॉल को 30.46 % वोट मिल पाए थे। तृणमूल कांग्रेस को इस सीट पर पहली बार उप चुनावों में जीत मिली थी। 2014 और 2019 में बीजेपी जीती थी। इससे पहले इसी सीट पर सीपीआई (एम) का कब्जा था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
PM मोदी पोखरण में ‘भारत शक्ति’ युद्धाभ्यास का बनेंगे हिस्सा, स्वदेशी हथियारों की ताकत देखेगी दुनिया

PM मोदी पोखरण में 'भारत शक्ति' युद्धाभ्यास का बनेंगे हिस्सा, स्वदेशी हथियारों की ताकत देखेगी दुनिया

पाकिस्तान में आज प्रधानमंत्री पद का चुनाव:शाहबाज शरीफ का PM बनना लगभग तय

पाकिस्तान में आज प्रधानमंत्री पद का चुनाव:शाहबाज शरीफ का PM बनना लगभग तय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend