ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

18 महीने बाद एक साथ दिखें पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार, राज्य में सरकार बनने के बाद PM का पहला दौरा

UB India News by UB India News
March 2, 2024
in खास खबर, बिहार
0
18 महीने बाद एक साथ दिखें पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार, राज्य में सरकार बनने के बाद PM का पहला दौरा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार के दौरे पर जा रहे हैं. राज्य में एनडीए सरकार बनने के बाद पीएम मोदी का यह पहला दौरा है. पीएम मोदी बिहार के औरंगाबाद और बेगुसराय जिले के लोगों को संबोधित करेंगे. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पीएम के स्वागत के लिए एयरपोर्ट जाएंगे. आपको बता दें कि करीब 18 महीने बाद पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार एक साथ मंच पर नजर आएंगे. मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार हर वक्त पीएम मोदी के साथ रहेंगे. सीएम नीतीश कुमार पीएम मोदी के साथ औरंगाबाद और बेगुसराय जाएंगे.

पीएम मोदी के साथ हर वक्त रहेंगे नीतीश कुमार

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

गया एयरपोर्ट से नीतीश कुमार पीएम मोदी के साथ हेलीकॉप्टर से सबसे पहले औरंगाबाद के लिए रवाना होंगे. इसके बाद वहां से दोनों औरंगाबाद से बेगुसराय पहुंचेंगे. नीतीश कुमार और पीएम मोदी दोनों पटना लौटेंगे और इसके बाद पीएम मोदी पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे. पीएम मोदी औरंगाबाद में 21,400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

18 महीने बाद एक साथ नजर आएंगे पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार

औरंगाबाद के बाद पीएम बेगुसराय में रैली को संबोधित करेंगे. साथ ही पूरे देश के लिए तेल और गैस से जुड़ी 1.48 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं का भी बेगूसराय की धरती से उद्घाटन करेंगे. इसमें से 13,400 करोड़ रुपये की परियोजनाएं बिहार के लिए होंगी. बता दें कि लगभग 18 महीनों के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के साथ मंच पर होंगे. दोनों दिग्गज आखिरी बार 12 जुलाई 2022 को एक साथ नजर आए थे, तब विधानसभा के शताब्दी समारोह में दोनों एक मंच पर थे.

पीएम मोदी के होंगे अलग तेवर

वहीं, कयास लगाए जा रहे हैं कि पीएम मोदी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लालू परिवार को घेर सकते हैं क्योंकि एक तरफ तेजस्वी बिहार का दौरा कर रहे हैं तो दूसरी तरफ कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव हैं. ऐसे में पीएम मोदी काफी हमलावर अंदाज में नजर आ सकते हैं. आपने पहले भी देखा होगा कि पीएम अपने विरोधियों के हर मुद्दे पर बड़े ही शानदार अंदाज में हमला बोलते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

Next Post
राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की एंट्री मुरैना में – कहा ,BJP-RSS नफरत, डर फैला रहे

राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की एंट्री मुरैना में - कहा ,BJP-RSS नफरत, डर फैला रहे

इस बार एनडीए 400 सीटों पर जीत दर्ज करेगी……..

इस बार एनडीए 400 सीटों पर जीत दर्ज करेगी........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend