ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

NCB, नौसेना ने ज़ब्त की ड्रग्स की सबसे बड़ी खेप, पांच विदेशी नागरिक गिरफ़्तार

UB India News by UB India News
February 29, 2024
in अपराध, खास खबर
0
NCB, नौसेना ने ज़ब्त की ड्रग्स की सबसे बड़ी खेप, पांच विदेशी नागरिक गिरफ़्तार

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (NCB) ने अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स की खेप बरामद की है. भारतीय नौसेना और नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ने मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. इस ऑपरेशन के दौरान अलग-अलग तरह की 3300 किलो ड्रग्स बरामद की गई है. साथ ही 5 विदेशी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर 3000 किलो ड्रग्स बरामद हुई थी. एनसीबी आज इस मामले में प्रेस कांफ्रेंस करेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

बताया जा रहा है कि पकड़ी गई 3300 किलो ड्रग्स में 3089 किलोग्राम चरस, 158 किलोग्राम मेथमफेटामाइन और 25 किलोग्राम मॉर्फिन है. नौसेना का कहना है कि हाल के दिनों में यह अपनी तरह की सबसे बड़ी बरामदगी है. इस मामले में पकड़े गए विदेशी पाकिस्‍तानी बताए जा रहे हैं. निगरानी मिशन पर P8I LRMR विमान के इनपुट के आधार पर इंडियन नेवी मिशन पर तैनात जहाज को तस्करी में लगे संदिग्ध को रोकने के लिए डायवर्ट किया गया था. उन्होंने बताया कि नौसेना ने चालक दल के सदस्यों को मंगलवार को पकड़ा गया, जिन्हें कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सौंप दिया गया.

Latest and Breaking News on NDTV

भारतीय नौसेना के मुताबिक, पकड़ी गई ड्रग्‍स ईरान से लाई जा रही थी. इसकी सूचना मिलने के बाद भारतीय नौसेना और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ एक संयुक्त अभियान को अंजाम दिया गया. जांच के दौरान शिप से करोड़ो रुपये का ड्रग्स बरामद किया गया. कार्रवाई करते हुए नाव में सवार 5 क्रू मेंबर्स को कब्जे में लिया गया. पकड़े गए जहाज से हिरासत में लिए गए पांचों आरोपियों के पाकिस्तानी होने की आशंका है.

नौसेना के एक प्रवक्ता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “भारतीय नौसेना ने स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के साथ एक संयुक्त अभियान में लगभग 3300 किलोग्राम प्रतिबंधित सामग्री (3089 किलोग्राम चरस, 158 किलोग्राम ‘मेथामफेटामाइन’ और 25 किलोग्राम मॉर्फीन) ले जा रही एक संदिग्ध नौका को पकड़ा. हाल के दिनों में जब्त की गई मादक पदार्थों की यह सबसे बड़ी खेप है.” पोस्ट में कहा गया, “निगरानी मिशन पर तैनात पी81एलआरएमआर विमान की ओर से इस बारे में सूचना मिली और एनसीबी ने भी इसकी पुष्टि की, जिसके बाद भारतीय नौसेना के मिशन तैनात युद्धपोत को संदिग्ध नौका रोकने और पकड़ने के लिए मोड़ दिया गया.”
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

Next Post
भाजपा कल 100-120 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है

भाजपा कल 100-120 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है

श्रीलंकाई ‘एलिफेंट’ से रिलायंस की इस डील का मतलब समझ‍िए

श्रीलंकाई 'एलिफेंट' से रिलायंस की इस डील का मतलब समझ‍िए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend