ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महागठबंधन में टूट: खेला करने वालों के साथ खेला हो गया – सम्राट चौधरी

UB India News by UB India News
February 28, 2024
in पटना, भाजपा
0
महागठबंधन में टूट: खेला करने वालों के साथ खेला हो गया – सम्राट चौधरी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की नीतीश सरकार ने 12 फरवरी को बजट सत्र के पहले दिन विश्वास मत जीतकर विपक्ष को करारा जवाब दिया और बिहार में अपनी सरकार बनाई. इसके साथ ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार के हालिया पलटवार के बाद प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप चरम पर है. इस बीच, बिहार की सियासत में मंगलवार को फिर से बड़ा खेला हुआ है. बता दें कि महागठबंधन के तीन विधायक एनडीए में शामिल हो गए हैं. इसे लेकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मंगलवार को तेजस्वी यादव पर तंज कसा है. सम्राट चौधरी ने कहा कि, ”बच्चा कह रहा था खेला करेंगे. बच्चे को हम लोग खिलौना देते जा रहे हैं.” वहीं, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि, ”महागठबंधन के कई विधायक एनडीए में आना चाहते हैं. अभी हम लोग महागठबंधन विधायकों को रोक कर रखे हैं. आज तीन महागठबंधन विधायक एनडीए में आए क्योंकि तेजस्वी विधायकों को बंधुआ मजदूर की तरह बांधकर रखना चाहते हैं.”

‘फिर से 25 विधायक वाली पार्टी आरजेडी रह जाएगी’ – विजय सिन्हा

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

आपको बता दें कि डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने आगे तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि, ”परिवारवाद में विधायकों को बांधकर रखना चाहते हैं. विधायकों को लोकतंत्र पर यकीन है, इसलिए महागठबंधन विधायक कोई भी निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं. आरजेडी की 2010 वाली स्थिति होने वाली है. फिर से 25 विधायक वाली पार्टी आरजेडी रह जाएगी.” अब विजय सिन्हा के इस बयान को लेकर विपक्ष में हलचल तेज हो गई है.

‘एक ओर राष्ट्रवाद और एक ओर परिवारवाद है’- कुंतल कृष्ण

वहीं आपको बता दें कि बीजेपी के प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने इसको लेकर कहा कि, ”’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रवाद नीति और बीजेपी के बढ़ते जनाधार को देखते हुए महागठबंधन के तीन विधायक भगवा के साथ आ गए हैं.” आगे उन्होंने कहा कि, ”एक ओर राष्ट्रवाद और एक ओर परिवारवाद है, जिन विधायकों को राष्ट्रवाद पसंद आ रहा है, वह साथ आ रहे हैं.” बता दें कि मंगलवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी कांग्रेस विधायक मुरारी गौतम और सिद्धार्थ सौरव और राजद की संगीता देवी के साथ विधानसभा पहुंचे, जिसके बाद यह साफ हो गया कि महागठबंधन के तीन विधायक एनडीए के पाले में आ गए हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
राबड़ी देवी होंगी बिहार विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष

लैंड फॉर जॉब मामले में राबड़ी देवी को राहत

बागी विधायकों की जाएगी सदस्यता?

बागी विधायकों की जाएगी सदस्यता?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend