ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त, किसानों के खाते में पहुंचे 2000 रुपये

UB India News by UB India News
February 29, 2024
in कृषि, केंद्रीय राजनीती
0
पीएम मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त, किसानों के खाते में पहुंचे 2000 रुपये
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 28 फरवरी को पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त महाराष्ट्र के यवतमाल से जारी कर दी है. 16वीं किस्त के तहत 09 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 21 हजार करोड़ से अधिक की सम्मान राशि सीधा उनके बैंक खातों में ट्रान्सफर करी गई है. किसानों के खाते में राशि डीबीटी माध्यम से पहुंचाई गई है.. बता दें कि इससे पहले किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त पिछले साल 15 नवंबर को जारी की गई थी. अब 28 फरवरी 2024 को पीएम मोदी देशभर के पात्र किसानों के बैंक खातों में करीब 21 हजार करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करने जा रहे हैं.

बता दें कि ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. जिसके तहर किसानों के खातों में हर साल तीन किस्तों के माध्यम से दो-दो हजार रुपये की किस्त के जरिए कुल 6000 रुपये सालाना भेजे जाते हैं.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

अब तक 11 करोड़ से ज्यादा किसानों में मिला लाभ

बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का से अब तक देश के 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को लाभ मिल चुका है. इन किसानों के खातों में केंद्र सरकार तीन लाख करोड़ से ज्यादा की रकम ट्रांसफर कर चुकी है. महाराष्ट्र में आज होने जा रहे समारोह के दौरान पीएम मोदी “नमो शेतकारी महासम्मान निधि” की लगभग 3,800 करोड़ रुपये की दूसरी और तीसरी किस्त भी जारी करेंगे. इससे पूरे महाराष्ट्र में लगभग 88 लाख किसानों को फायदा होगा.

तीन राज्यों के दौरे पर हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन राज्यों तमिलनाडु, केरल और महाराष्ट्र का दौरा मंगलवार को शुरू हुआ था. अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. मंगलवार को सबसे पहले पीएम मोदी केरल पहुंचे. जहां उन्होंने तिरुवनंतपुरम में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र का दौरा किया. साथ ही मिशन गगनयान की प्रगति की समीक्षा भी की. पीएम मोदी आज 17,300 करोड़ रुपये के कई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की आधारशिला भी रखेंगे.

अगर किस्त नहीं आई है तो क्या करें?
अगर आपको इस योजना के रजिस्ट्रेशन में कोई परेशानी आ रही है, या आपकी किस्त से जुड़ी कोई समस्या है, या कोई और अन्य सवाल है तो इसके लिए आपको PM किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर फार्मर कॉर्नर में हेल्प डेस्क पर जाना होगा।

हेल्प डेस्क पर क्लिक करने के बाद यहां आप अपना आधार नंबर, अकाउंट नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें। गेट डिटेल्स क्लिक करने पर क्वेरी फॉर्म आ जाएगा। यहां ड्रॉप डाउन में अकाउंट नंबर, पेमेंट, आधार और अन्य समस्याओं से जुड़े ऑप्शन दिए गए हैं। अपनी समस्या के हिसाब से इसे चुने और नीचे इसका विवरण भी लिखे। अब इसे सब्मिट करें।

किसानों को हर साल मिलते हैं 6 हजार रुपए
इस योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को 2-2 हजार रुपए की तीन किस्तें, साल में (कुल 6000 रुपए), दी जाती हैं। स्कीम के तहत पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त-नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर-मार्च के बीच जारी की जाती है। इस योजना की शुरुआत 2019 में किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए की गई थी।

योजना के पात्र लाभार्थी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के जरिए भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा स्थानीय पटवारी, राजस्व अधिकारी और योजना के लिए राज्य सरकार की ओर से नामित नोडल अधिकारी ही किसानों का रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं।

PM किसान योजना में सभी किसानों को मिलता है फायदा
शुरुआत में जब PM-किसान योजना शुरू की गई थी (फरवरी, 2019), इसका लाभ केवल छोटे और सीमांत किसानों के परिवारों के लिए था। इसमें वो किसान शामिल थे जिनके पास 2 हेक्टेयर तक की कम्बाइन्ड लैंड होल्डिंग (संयुक्त भूमि) थी। जून 2019 में स्कीम को रिवाइज किया गया और सभी किसान परिवारों के लिए इसे एक्सटेंड कर दिया गया। हालांकि, कुछ किसानों को अभी भी इस योजना से बाहर रखा गया है।

PM किसान से बाहर किए गए लोगों में संस्थागत भूमि धारक, संवैधानिक पदों पर बैठे किसान परिवार, राज्य या केंद्र सरकार के सेवारत या रिटायर्ड अधिकारी और कर्मचारी है। इसमें सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और सरकारी स्वायत्त निकाय के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हैं। इनके अलावा डॉक्टर, इंजीनियर और वकील जैसे प्रोफेशनल्स के साथ-साथ 10,000 रुपए से ज्यादा की मासिक पेंशन वाले रिटायर्ड पेंशनर्स और पिछले असेसमेंट ईयर में इनकम टैक्स भरने वालों को भी इस स्कीम से बाहर रखा गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 27, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री के मंच से पीएम मोदी का दमदार संदेश………………..

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर नीट पेपर लीक के दोषियों को सजा देंगे; CJP प्रोटेस्ट पर PM मोदी का ऐलान

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके अपनी...

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

by UB India News
July 22, 2026
0

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच आज मंगलवार को किसान महापंचायत का भी ऐलान किया गया...

Next Post
अफ्रीकी देश माली में भयंकर सड़क हादसा, पुल से नीचे गिरी बेकाबू बस, 31 लोगों की दर्दनाक मौत

अफ्रीकी देश माली में भयंकर सड़क हादसा, पुल से नीचे गिरी बेकाबू बस, 31 लोगों की दर्दनाक मौत

एक दिवसीय दौरे पर आज बिहार में है रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

एक दिवसीय दौरे पर आज बिहार में है रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend