ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अगले 100 दिन नई ऊर्जा, नई उमंग, नया उत्साह, नया विश्वास और नए जोश के साथ काम करने हैं

UB India News by UB India News
February 19, 2024
in खास खबर
0
अगले 100 दिन नई ऊर्जा, नई उमंग, नया उत्साह, नया विश्वास और नए जोश के साथ काम करने हैं
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली के भारत मंडपम में भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन रविवार (18 फरवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता चौबीसों घंटे देशसेवा में लगा रहता है। लेकिन आने वाले 100 दिन नई ऊर्जा, नए उत्साह से काम करने का है। प्रधानमंत्री जैन संत विद्यासागर जी महाराज की बात करते हुए भावुक भी हो गए। पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा कि इस बार भाजपा अकेले 370 सीटों से ज्‍यादा पर जीत दर्ज करेगी. भाजपा कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण से हमें जनता-जनार्दन का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है. 2024 में तीसरी बार सरकार बनाकर हम जनसेवा और राष्ट्र सेवा का अप्रतिम इतिहास रचने जा रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि वह बीजेपी सरकार की तीसरा टर्म सत्ता भोग के लिए नहीं मांग रहे हैं. ये हमारा सपना भी है और संकल्प भी है कि हमें भारत को विकसित बनाना है. अगले 5 साल में भारत को पहले से भी कई गुना तेजी से काम करना है। अगले 5 साल में हमें विकसित भारत की तरफ एक लंबी छलांग लगानी है.

पीएम मोदी ने कहा, “भाजपा का कार्यकर्ता साल के हर दिन, 24 घंटे देश की सेवा के लिए कुछ न कुछ करता ही रहता है. लेकिन अब अगले 100 दिन नई ऊर्जा, नई उमंग, नया उत्साह, नया विश्वास और नए जोश के साथ काम करने के हैं. आज 18 फरवरी है और इस कालखंड में जो युवा 18 वर्ष के पड़ाव पर पहुंचें हैं, वो देश की 18वीं लोकसभा का चुनाव करने वाले हैं. अगले 100 दिन हम सबको जुट जाना है. हर नए वोटर, हर लाभार्थी, हर वर्ग, समाज, पंथ, परंपरा सबके पास पहुंचना है.”

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

मोदी के भाषण की खास बातें…

कार्यकर्ताओं के लिए अगले 100 दिन नई उमंग नए जोश के हैं
राष्ट्रीय अधिवेशन में उपस्थित और देश के कोने-कोने से जुड़े भाजपा कार्यकर्ताओं का मैं अभिनंदन करता हूं। भाजपा का कार्यकर्ता साल के हर दिन चौबीसों घंटे देश की सेवा के लिए कुछ ना कुछ करता ही रहता है। अब अगले 100 दिन नई ऊर्जा, नई उमंग, नए उत्साह, नया विश्वास, नए जोश के साथ काम करने के हैं।

देशसेवा के लिए सबसे ज्यादा सीटें भाजपा को ही मिलेंगी
आज 18 फरवरी है। देश के नए युवा जो 18 वर्ष के हुए हैं, वो 18वीं लोकसभा का चुनाव करेंगे। अगले 100 दिन हर नए वोटर, हर लाभार्थी, हर वर्ग-हर समाज, हर एक तक पहुंचना है। सबका विश्वास हासिल करना है। सबका प्रयास होगा देश की सेवा के लिए सबसे ज्यादा सीटें भी भाजपा को ही मिलेंगी।

कल पदाधिकारियों के साथ बैठने का मौका मिला। नड्डाजी, उनकी टीम और आप सबको बधाई देता हूं। सालभर के काम की रिपोर्टिंग सुन रहा था, तब इतना प्रभावित हुआ कि भाजपा के कार्यकर्ता सत्ता में रहने के बाद भी समाज के लिए इतना करते हैं। संकटों के बीच भी काम करते हैं। सिर्फ और सिर्फ भारत मां की जय के लिए करते हैं। 2 दिन की चर्चा देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए हमारे संकल्प को दृढ़ करने वाली बातें हुई हैं।

विद्यासागर जी का समाधि लेना व्यक्तिगत क्षति
आज मैं देशवासियों की तरफ से संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 पूज्य विद्यासागरजी महाराज को आदरपूर्वक नमन करते हुए श्रद्धांजलि देता हूं। उनके समाधिस्थ होने की सूचना मिलने के बाद अनुयायी और हम सभी शोक में हैं। मेरे लिए यह व्यक्तिगत क्षति जैसा है। बरसों तक मुझे व्यक्तिगत रूप से अनेक बार उनसे मिलने का अवसर मिला। कुछ दिन पहले मैंने प्रवास कार्यक्रम को बदलकर सुबह सुबह उनके पास पहुंचा। तब पता नहीं था कि मैं दोबारा उनसे नहीं मिलूंगा। उनके दर्शन नहीं कर पाऊंगा। मेरा सौभाग्य रहा है कि पिछले 50 से भी ज्यादा वर्षों से मुझे देश की आध्यात्मिक मूर्तियों के निकट रहने और आशीर्वाद पाने का मौका मिला। वे दिगंबर परंपरा से थे। उनका जीवन कैसा होता है, हम जानते हैं। मुझसे जुड़ी शायद ही ऐसी कोई कोई महत्वपूर्ण घटना नहीं होगी, जो उन्हें पता न हो। 24 घंटे के भीतर-भीतर एनालिसिस करके मुझे उनका संदेश आता था। इसे पता चलता है कि वे कितने जागरूक थे। उनके सिद्धांत और उनका आशीर्वाद ऐसे ही भारत भूमि को प्रेरणा देता रहेगा।

देश के सपने भी विराट होंगे और संकल्प भी विराट होंगे
पिछले 10 साल में भारत ने जो गति हासिल की है। बड़े लक्ष्यों को हासिल करने का जो हौसला पाया है, वो अभूतपूर्व है। ये मैं नहीं, पूरी दुनिया गाजेबाजे के साथ बोल रही है। हर देशवासी को एक बड़े संकल्प के साथ जोड़ दिया है। ये संकल्प है विकसित भारत का। अब देश ना छोटे सपने देख सकता है और ना छोटे संकल्प ले सकता है। सपने भी विराट होंगे और संकल्प भी विराट होंगे। हमें भारत को विकसित बनाना है। अगले 5 साल में भारत को पहले से भी कई गुना तेजी से काम करना है। अगले 5 साल में हमें विकसित भारत की तरफ एक लंबी छलांग लगानी है।

विपक्ष भी कह रहा है अबकी बार 400 पार
सारे लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पहली शर्त है- सरकार में भाजपा की जोरदार वापसी। आज विपक्ष के नेता भी एनडीए सरकार 400 पार के नारे लगा रहे हैं। एनडीए को 400 पार कराने के लिए भाजपा को 300 का माइलस्टोन पार करना होगा। कई बार लोग मुझसे कहते हैं कि अरे मोदीजी आपने इतना तो कर लिया, जो बड़े संकल्प थे वो पूरे कर लिए और अब क्यों इतनी भागदौड़? पूरा देश मानता है कि 10 साल का कार्यकाल और 25 करोड़ को बाहर निकालना सामान्य उपलब्धि नहीं है। हमने देश को महाघोटालों और आतंकी हमलों से मुक्ति दिलाई है। गरीब और मिडिल क्लास का जीवन बेहतर करने का काम किया है।

करोड़ों युवाओं, बहनों-बेटियों, करोड़ों गरीबों का सपना ही मोदी का संकल्प
प्रधानमंत्री पद के दूसरे कार्यकाल में एक व्यक्ति ने कहा कि मोदीजी प्रधानमंत्री बनना बड़ी बात है और आप बन गए। संगठन का काम किया, सीएम रहे। अब थोड़ा आराम कीजिए। बहुत कर लिया। उनकी वो भावना राजनीति के पुराने अनुभवों से थी। साथियो! हम राजनीति के लिए राष्ट्रनीति के लिए निकले हैं। हम तो छत्रपति शिवाजी महाराज को मानने वाले लोग हैं। जब उनका राज्याभिषेक हुआ, तब उन्होंने आनंद नहीं लिया। उन्होंने अपना मिशन जारी रखा। ऐसे ही उनसे प्रेरणा लेकर अपने सुख वैभव के लिए जीने वाला व्यक्ति नहीं हूं। मैं भाजपा सरकार का तीसरा टर्म सत्ता भोग के लिए नहीं मांग रहा। मैं राष्ट्र संकल्प लेकर निकला व्यक्ति हूं। अगर घर की चिंता करता तो आज करोड़ों गरीबों के घर नहीं बना पाता। मैं देश के बच्चों के भविष्य के लिए जीता हूं, जागता हूं और जूझता रहता हूं।

जिन्हें किसी ने नहीं पूछा, हमने उन्हें पूछा और पूजा
10 साल में जो हासिल किया, वो पड़ाव मात्र है। मंजिल तक पहुंचने का नया विश्वास है। अभी हमें देश के लिए, कोटि-कोटि भारतीयों का जीवन बदलने के लिए बहुत कुछ हासिल करने का संकल्प है। बहुत से निर्णय अभी बाकी हैं। आज भाजपा युवा शक्ति, नारी शक्ति, गरीब और किसान की शक्ति को विकसित भारत के निर्माण की शक्ति बना रही है। पहले लोगों को लगता था कि सरकारें बदलती हैं, व्यवस्था नहीं बदलती। हमने सच्चे अर्थों में सामाजिक न्याय की भावना है, हर व्यवस्था को पुरानी सोच-पुरानी अप्रोच से बाहर निकाला। जिन्हें किसी ने नहीं पूछा, हमने उन्हें पूछा है और पूजा है।

पहले की सरकारों ने महिलाओं की नहीं सोची
आदिवासियों के लिए पीएम जनधन योजना लाए। पीएम विश्वकर्मा योजना लाए। रेहड़ी पर काम करने वाले लाखों साथियों के लिए किसी ने नहीं सोचा, हमने उनके लिए योजना बनाई। पहले की सरकारों ने महिलाओं के जीवन में आने वाली परेशानियों की चिंता नहीं की। हमारे यहां बेटियों को गर्भ में मार डालने की विराट समस्या थी। हमने उनके लिए सामाजिक चेतना, कड़े कानून का सहारा लिया। पहली बार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का जन आंदोलन चला। हमने पोषण अभियान चलाया, ताकि गर्भवतियों को मदद मिले। स्वस्थ महिला ही स्वस्थ संतान को जन्म दे सकती है। मातृ वंदन योजना के तहत सवा तीन करोड़ बहनों को मदद मिली। सुरक्षित मातृत्व अभियान के लिए 5 करोड़ गर्भवती महिलाओं का हेल्थ चेकअप कराया। माता और शिशु के खतरों को कम करने के लिए ये प्रयास किए। हमने रेप में फांसी की सजा सुनिश्चित की। केस जल्दी निपटे, इसके लिए विशेष व्यवस्था बनाई।

पहला प्रधानमंत्री हूं, जिसने शौचालय के बारे में सोचा
पहला प्रधानमंत्री हूं, जिसने शौचालय के बारे में सोचा। महिलाओं के खिलाफ अपशब्द बोलने वालों के लिए कानून लाए। 3 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के नाम घर रजिस्टर्ड कराकर उन्हें घर की मालकिन बनाया। 12 करोड़ महिलाओं के लिए शौचालय बनाया। 1 रुपए में सुविधा सैनेटरी पैड दिए। बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए, बेटी को नौकरी करने में आसानी हो, इसके लिए कदम उठाए। एक करोड़ लखपति बहनें बनाई। 26 हफ्ते की प्रेग्नेंसी लीव कर दी। पैरा मिलिट्री में महिलाओं की भर्ती दो गुने से ज्यादा कर दी। हमने सैन्य स्कूलों के दरवाजे बेटियों के लिए खोल दिए। 26 जनवरी को कर्तव्य पथ भारत की नारी शक्ति से देश को प्रेरणा दे रहा था। आने वाले समय में उनके लिए अवसर ही अवसर हैं। मिशन शक्ति से नारी सशक्तिकरण का इकोसिस्टम बनेगा।15 हजार महिला सेल्फ हेल्थ ग्रुप को ड्रोन मिलेंगे।

जो काम सदियों से लटके थे, उनका समाधान करने का साहस दिखाया
जो काम सदियों से लटके थे, हमने उनका समाधान करने का साहस दिखाया। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कर 5 सदियों का इंतजार किया। 500 साल बाद गुजरात में स्वर्ण पताका फहरी, 7 दशक बाद देश को 370 से मुक्ति मिली, 6 दशक बाद राजपथ कर्तव्य पथ बना, 4 दशक बाद वन रैंक-वन पेंशन मिली, 3 दशक बाद लोकसभा-विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण मिला। हमने तीन तलाक का कानून बनाया, नई संसद बनाई।

तीसरे टर्म में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाएंगे
विपक्ष के हमारे दल भले ही योजनाओं को पूरा करना ना जानते हों, लेकिन झूठे वादे करने में इनका कोई जवाब नहीं। एक वादा करने से ये सारे राजनीतिक दल घबराते हैं। हमारा वादा विकसित भारत का है। इन लोगों ने स्वीकार कर लिया है, ये लोग भारत को विकसित नहीं बना सकते। सिर्फ भाजपा पार्टी है और एनडीए गठबंधन है, जिसने ये सपना देखा। 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए हम काम करेंगे। हमने तीसरे टर्म में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाने का संकल्प लिया है। ये मोदी की गारंटी है।

11 से 10 नंबर पर आने में उनका दम भर गया, हम अर्थव्यवस्था 5वें पायदान पर ले आए
भारत को वन बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने में 60 साल लगे। 2014 के बाद टू ट्रिलियन मार्क भी बहुत बड़ा रहा था। 10 साल में हमने अर्थव्यवस्था में 2 ट्रिलियन डॉलर और जोड़ दिए। एक के लिए 60 साल और 10 साल में दो और जोड़ दिए। 11 से 10 नंबर पर आने में उनका दम भर गया, हम 5 पर ले आए। आज इन्फ्रा बजट 11 लाख करोड़ को पार कर चुका है। इसी वजह से गरीबों के करोड़ों घर बन रहे, घर-घर पानी पहुंच रहा है, मेडिकल कॉलेज, अस्पताल, गांव तक सड़कें बन रही हैं। जब टॉप 3 में पहुंचेंगे, तब आप कल्पना कर सकते हैं कि विकास के लिए हमारे पास कितनी ज्यादा पूंजी होगी। भारत के टॉप 3 इकोनॉमी में आने का मतलब है कि हर परिवार की आय बढ़ेगी, जीवन सुधरेगा, पब्लिक ट्रांसपोर्ट आधुनिक बनेगा, रोजगार के और ज्यादा मौके मिलेंगे।

विकसित भारत के लिए 15 लाख से ज्यादा लोगों ने रोडमैप बताया
मुझे खुशी है कि आज विकसित भारत की बागडोर युवाओं ने संभाल ली है। डेढ़ साल में सुझावों के लिए हम चुपचाप काम कर रहे हैं और इसमें पूरी मशीनरी को लगाया है। अब तक 15 लाख से ज्यादा लोगों से रोडमैप को लेकर विचार-विमर्श किया और आइडिया दिया। 15 लाख में से आधे से ज्यादा वो लोग हैं, जिनकी उम्र 35 से कम है। हम 2029 में भारत में यूथ ओलंपिक के लिए तैयारी कर रहे हैं। 2030 तक रेलवे को कार्बन मुक्त करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

हमने 60 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर बनाए
आने वाले समय में देश में अनगिनत ग्रीन जॉब्स बनेंगी। विकसित भारत वो नहीं होगा, जिसका भविष्य बाहर के लोगों से है। भारत की दूसरों पर निर्भरता कम कर रहे हैं। ऐसा भारत देखेंगे, जिन्हें खाद्य तेल बाहर से लाने की जरूरत नहीं होगी। बीते कुछ साल में विशेष नीतियां बनाई हैं। भविष्य में किसानों को और लाभ मिलेगा। उनका भविष्य सुनिश्चित करने के लिए अमृत सरोवर अभियान शुरू किया। हमने आजादी के अमृतवर्ष को जनआंदोलन बनाया और तालाब बनाए। हमने 60 हजार सरोवर बनाए गए हैं। गांव में तालाब किसान को मदद करते हैं, जमीन को उर्वरा बनाते हैं।

11 दिन के अनुष्ठान में मुझे दक्षिण में आशीर्वाद मिला
भाजपा आज देश अकेला दल है, जो एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना के लिए समर्पित है। पिछले महीने के अनुभवों को भूल नहीं सकता। भगवान राम से जुड़े स्थानों का भ्रमण करने का अनुभव मिला। 11 दिन का मेरा अनुष्ठान चल रहा था। इस दौरान मुझे दक्षिण के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से जो आशीर्वाद मिला, उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। सड़कों से गुजर रहा था, लोग अपने भावों से मुझ पर आशीर्वाद बरसा रहे थे। कंब रामायण उसी जगह सुनी, जहां कवि कंबन ने 800 साल पहले रामायण की रचना की। उस भाव को मैं ही अनुभव कर सकता हूं। उसमें एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना थी।

पश्चिम एशिया को कांग्रेस ने छोड़ दिया था
2014 में आलोचक कहते थे कि मोदीजी एक राज्य के बाद उनका क्या अनुभव है। इतना बड़ा देश मोदी क्या करेगा, कैसे करेगा। उन्होंने गुजरात चलाया होगा। तमाम देशों से हमारे रिश्ते कैसे मजबूत हैं, दुनिया देख रही है। पश्चिमी एशिया के देशों से संबंध सबसे मजबूत हैं। यूएई 2015 में पहली बार गया था। 34 साल से देश का प्रधानमंत्री वहां नहीं गया था। किस तरह हमने उस क्षेत्र को छोड़ रखा था। कांग्रेस की सरकारें उस पूरे क्षेत्र को खाली पाकिस्तान के संदर्भ में देखती थी। भारत संबंधों का नया अध्याय आज लिख रहा है। अरब के 5 देशों ने मुझे सर्वोच्च सम्मान दिया, ये 140 करोड़ भारतियों का सम्मान है।

दुनिया का हर देश, हर शक्ति जानती है, आएगा तो मोदी ही
आज हर महाद्वीप में भारत का सम्मान और ताकत बढ़ रही है। हर देश संबंध बनाने पर जोर दे रहा है। इन सबके बीच वो देश हमारी सरकार से बातचीत के लिए आते हैं। चुनाव बाकी है, लेकिन मेरे पास जुलाई, अगस्त, सितंबर के निमंत्रण दे रहे हैं। दुनिया के बाकी देश भी भाजपा की वापसी को लेकर आश्वस्त हैं। दुनिया का हर देश, हर शक्ति जानती है, आएगा तो मोदी ही। कांग्रेस से देश को बचाना, बच्चों को युवाओं को बचाना भाजपा के हर कार्यकर्ता का दायित्व है।

पार्टी का थीम सॉन्ग जारी

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) एकदम से चुनावी मोड में आ गई है। पार्टी का थीम सॉन्ग रविवार (18 फरवरी, 2024) को जारी कर दिया गया है। इस 6 मिनट के वीडियो में मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया गया है। बीजेपी के थीम सॉन्ग को पार्टी के आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल से शेयर किया गया है। इस थीम सॉन्ग का टाइटल ‘एक बार फिर मोदी सरकार’ है। इस  6 मिनट के वीडियो में अधिकतर समय पीएम मोदी के चेहरे पर ही फोकस किया गया है।

भाजपा के इस थीम सॉन्ग से बड़ा संदेश दिया गया है और इसका मतलब साफ है कि भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव भी पीएम नरेंद्र मोदी के ही नाम और चेहरे पर लड़ने जा रही है। हालांकि वीडियो में बीच-बीच में पीएम मोदी के कार्यकाल में देश के नाम दर्ज हुईं बड़ी उपलब्धियों की कई झलकियां भी दिखाई गई हैं। मोदी सरकार के कार्यकाल को इस वीडियो में बेहतर तरीके से दिखाया गया है। गाना भी सुमधुर है।

भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच जनवरी में भी अपना एक थीम सॉन्ग लॉन्च किया था, जो 25 जनवरी 2024 को लॉन्च किया गया था। इस थीम सॉन्ग के बोल थे “सपने नहीं, हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं।” भाजपा की इस थीम सॉन्ग में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का भी जिक्र किया गया था और अब मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाने वाला ये नया थीम सॉन्ग लांच किया गया है।

बढ़ना हर उम्मीद के पार,

नई भारत की यही पुकार,

फिर एक बार मोदी सरकार…#BJPNationalCouncil2024 pic.twitter.com/iCenhfzX3v

— BJP (@BJP4India) February 18, 2024

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
किसान आंदोलन का आज तीसरा दिन , क्या इसके पीछे है सियासी मक़सद ?

किसानों के सामने सरकार ने रखा नया फॉर्मूला - 4 फसलों पर MSP की गारंटी, 5 साल की मियाद, निगरानी के लिए एक पोर्टल

दुनिया में सबसे खास है संभल का कल्कि धाम मंदिर, पीएम नरेंद्र मोदी किये शिलान्‍यास

दुनिया में सबसे खास है संभल का कल्कि धाम मंदिर, पीएम नरेंद्र मोदी किये शिलान्‍यास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend