ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘पुतिन को जरा समझाएं…बहुत विनाशकारी होगा’, रूस की ‘नई चाल’ से घबराया अमेरिका, भारत से लगाई गुहार

UB India News by UB India News
February 18, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
‘पुतिन को जरा समझाएं…बहुत विनाशकारी होगा’, रूस की ‘नई चाल’ से घबराया अमेरिका, भारत से लगाई गुहार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत आर्थिक महाशक्ति ही नहीं, बल्कि सामरिक रूप से भी एक ग्‍लोबल प्‍लेयर के तौर पर तेजी से उभरा है. पिछले कुछ वर्षों में भारत का रसूख पूरी दुनिया में बढ़ा है. म्‍यूनिख सिक्‍योरिटी कॉन्‍फ्रेंस में इसका नमूना को देखने को मिला है. अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से एक ऐसा अनुरोध किया है, जिसे वैश्विक शांति के लिए काफी महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है. रूस ने अंतरिक्ष में परमाणु हथियार तैनात करने की प्‍लानिंग कर रहा है. अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का मानना है कि रूस साल 2022 से ही इस प्रयास में जुटा है. अमेरिका चाहता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन से बात कर उन्‍हें ऐसा न करने के लिए मनाएं.

‘न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स’ की रिपोर्ट के अनुसार, म्‍यूनिख में चल रहे सिक्‍योरिटी कॉन्‍फ्रेंस में अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की. ब्लिकंन ने इस मौके पर जयशंकर से कहा कि भारत को रूस से बात कर उसे अंतरिक्ष में परमाणु हथियार तैनात करने के लिए मनाए. बता दें कि भारत और रूस के संबंधों के बारे में पूरी दुनिया जानती है. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के संबंधों के बारे में भी सभी को पता है. अमेरिका चाहता है कि भारत अपने प्रभाव का इस्‍तेमाल कर रूस को ऐसा न करने के लिए मनाए.

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

इस वजह से बढ़ी अमेरिका की चिंता
दरअसल, यूक्रेन पर हमले के दौरान साल 2022 में रूस ने मिलिट्री सैटेलाइट लॉन्‍च किया था. अमेरिकी खुफिया एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिरकार रूस कर क्‍या रहा है. महीनों की छानबीन के बाद अमेरिका की खुफिया एजेंसियों को पता चला कि रूस अंतरिक्ष आधारित हथियार बनाने की दिशा में काम कर रहा है. इससे स्‍पेस में हजारों की तादाद में तैनात सैटेलाइट के लिए खतरा उत्‍पन्‍न हो सकता है. खासकर दुनिया के देशों का एक-दूसरे से संपर्क टूट सकता है. खुफिया एजेंस‍ियों का मानना है कि रूस एक और लॉन्चिंग की तैयारी कर रहा है, जिसके जरिये अंतरिक्ष में परमाणु हथियार तैनात करना संभव हो सकेगा. यदि ऐसा होता है तो 50 साल से भी ज्‍यादा पुराने आउटर स्‍पेस ट्रिटी (1967) का उल्‍लंघन होगा.

‘भारत रूस से करे बात’
रिपोर्ट के अनुसार, अब अमेरिका चाहता है कि भारत और चीन अपने प्रभावों का इस्‍तेमाल करते हुए रूस को ऐसा न करने के लिए मनाए. म्‍यूनिख सिक्‍योरिटी कॉन्‍फ्रेंस से इतर अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने एस. जयशंकर से मुलाकात कर इस मुद्दे को उठाया. ब्लिंकन का कहना है कि अंतरिक्ष में परमाणु बम का विस्‍फोट होने से सिर्फ अमेरिका नहीं, बल्कि के पूरी दुनिया प्रभावित होगी. भारत और चीन के उपग्रहों पर भी इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा. अमेरिका का कहना है कि अंतरिक्ष में परमाणु धमाका होने पर वैश्विक संचार व्‍यवस्‍था ध्‍वस्‍त हो सकती है. साथ ही भविष्‍य में प्रक्षेपित क‍िए जाने वाले उपग्रहों के लिए भी समस्‍या होगी.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
BJP के राष्ट्रीय अधिवेशन का दूसरा दिन ,मोदी के 10 साल के शासनकाल में समग्र विकास हुआ

BJP के राष्ट्रीय अधिवेशन का दूसरा दिन ,मोदी के 10 साल के शासनकाल में समग्र विकास हुआ

लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा… पीएम मोदी आज देंगे ‘गुरुमंत्र’, प्रमुख बातें

लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा... पीएम मोदी आज देंगे 'गुरुमंत्र', प्रमुख बातें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend