ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

BJP के राष्ट्रीय अधिवेशन का दूसरा दिन ,मोदी के 10 साल के शासनकाल में समग्र विकास हुआ

UB India News by UB India News
February 19, 2024
in केंद्रीय राजनीती
0
BJP के राष्ट्रीय अधिवेशन का दूसरा दिन ,मोदी के 10 साल के शासनकाल में समग्र विकास हुआ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली के भारत मंडपम में 17 फरवरी से भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन चल रहा है। अधिवेशन के दूसरे दिन रविवार को गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और I.N.D.I गठबंधन पर बोल स्पीच दी। शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां गिनाईं और ऐलान कर दिया कि 2024 में मोदी 3.0 आने वाले हैं।

शाह ने कांग्रेस पर कहा- इन लोगों ने अपनी सरकार रहते जमीन से आसमान और समंदर तक में घोटाले किए। शाह ने I.N.D.I. अलायंस पर निशाना साधते हुए कहा- विपक्षी दलों का ये गठजोड़ सिर्फ 7 पारिवारिक पार्टियों का गठबंधन है। उसे सिर्फ अपने परिवार की चिंता है। अधिवेशन का समापन आज शाम को PM मोदी के भाषण के साथ होगा।

RELATED POSTS

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

शाह के 56 मिनट की स्पीच की 10 बातें…

1. मोदी के 10 साल के शासनकाल में समग्र विकास हुआ
शाह ने कहा- 75 साल में इस देश ने 17 लोकसभा चुनाव, 22 सरकारें और 15 प्रधानमंत्री देखे हैं। देश में हर सरकार ने अपने समय पर विकास करने का प्रयास किया है। लेकिन आज मैं बिना किसी कन्फ्यूजन के कह सकता हूं कि समग्र विकास, हर क्षेत्र का विकास और हर व्यक्ति का विकास करने का काम केवल नरेन्द्र मोदी जी के 10 वर्षों में हुआ है।

2. देश ने तय कर लिया है मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे
शाह ने कहा- हर किसान को हर साल 6 हजार रुपए देना और अर्थव्यवस्था को 11वें नंबर से पांचवें नंबर लाने का काम मोदी जी ने किया है। 10 साल में तेजी से विकास हुआ है। इस अधिवेशन के बाद 2047 का भारत कैसा होगा, इसका PM मोदी का संदेश लेकर हम हर चुनाव क्षेत्र में जाएंगे। पूरे देश में कही संशय नहीं है, देश ने तय किया है कि PM मोदी ही फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।

3. नक्सलवाद, उग्रवाद और आतंकवाद आखिरी सांसें गिन रहा है
शाह ने कहा- मोदी जी के 2014 से 2024 तक के कार्यकाल में देश में नक्सलवाद, उग्रवाद और आतंकवाद आखिरी सांसें गिन रहा है। सालों तक ये बहस रही कि ये गांवों की सरकार है या शहरों की। मोदी जी ने बता दिया कि गांव दुनिया के सबसे सुंदर गांव बन सकते हैं।

4. मोदी के नेतृत्व में देश अंग्रेजों की मानसिकता से मुक्त हो रहा
शाह ने कहा- मोदी जी ने देश को भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण, जातिवाद, वंशवाद आदि से मुक्ति दिलाई है। मोदी जी ने ‘पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस’ की स्थापना की। मोदी जी धीरे-धीरे ब्रिटिश शासन से जुड़े राष्ट्रीय प्रतीकों को हटाकर हमें औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्त कर रहे हैं। यह आजादी के तुरंत बाद किया जाना चाहिए था, फिर भी कांग्रेस ने कभी इसकी जहमत नहीं उठाई।

5. कांग्रेस के नेतृत्व में सारी परिवारवादी पार्टियों का घमंडिया गठबंधन
शाह ने कहा- मैं आज आप सबके माध्यम से भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि अगले चुनाव में दो खेमे आमने-सामने हैं। एक तरफ है मोदी जी के नेतृत्व में NDA का गठबंधन और दूसरा है कांग्रेस के नेतृत्व में सारी परिवारवादी पार्टियों का घमंडिया गठबंधन। घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति का पोषक है और भाजपा एवं NDA गठबंधन राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलने वाला गठबंधन है।

6. भाजपा में बूथ पर काम करने वाला देश का राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री बन सकता है
भाजपा में बूथ का काम करने वाला एक व्यक्ति देश का राष्ट्रपति भी बन सकता है और प्रधानमंत्री भी बन सकता है। ये सहूलियत केवल भाजपा में ही उपलब्ध है, क्योंकि हमने हमारी पार्टी को लोकतांत्रिक पार्टी बनाकर रखा है।

इस देश की राष्ट्रपति एक जनजातीय परिवार से आती हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी और भाजपा ने एक गरीब आदिवासी बेटी को महामहिम द्रौपदी मुर्मू बनाकर सभी जनजातियों का सम्मान किया। इस देश का उप राष्ट्रपति एक किसान का बेटा है।

7. अब देश में डेवलपमेंट अलायंस (NDA) बनाम डायनेस्टिक अलायंस
शाह ने कहा- क्या देश में पार्टी की बागडोर संभालने के लिए कोई नेता नहीं है। अगर भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी नहीं होती तो एक चाय बेचने वाले का बेटा प्रधानमंत्री नहीं बन सकता था। इंडी गठबंधन 7 परिवारवादी पार्टियों का गठबंधन है। इन पार्टियों में पिछली चार पीढ़ियों से नेता नहीं बदला। जब बेटों के कल्याण का ही लक्ष्य हो तो देश का कल्याण कैसे होगा? अब देश में डेवलपमेंट अलायंस (NDA) बनाम डायनेस्टिक अलायंस (INDIA) है।

8. सरकार गिराने के कांग्रेस का रिकॉर्ड 100 साल बाद भी नहीं टूटेगा
शाह ने कहा- मैं बहुत सोच-समझकर ये बोल रहा हूं… आज से 100 साल बाद भी सरकारें गिराने का कांग्रेस का रिकॉर्ड कोई तोड़ नहीं पाएगा। कांग्रेस ही देश में अस्थिरता की जनक है।

जब कांग्रेस इतना भ्रष्टाचार करती है तो साथी भला क्यों पीछे रहेंगे। आम आदमी पार्टी ने शराब घोटाला, मोहल्ला क्लीनिक और न जाने कितने घोटाले किए। इन्होंने ने लोगों के मेडिकल टेस्ट करने में भी घोटाला किया। इसी वजह से आज इनका सारा नेतृत्व कोर्ट और एजेंसियों से दूर भाग रहा है।

9. विपक्ष हर चीज का विरोध करता है, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण भी ठुकराया
शाह ने कहा- मोदी जी के 10 वर्षों में आज देश विकसित भारत का स्वप्न लेकर आगे बढ़ रहा है। दूर-दूर तक घमंडिया गठबंधन को सत्ता प्राप्ति की संभावना नहीं दिखती है। इस वजह से वो आज हर चीज का विरोध करने लगे हैं। इन्होंने अनुच्छेद 370 हटाने, तीन तलाक, OBC कमीशन का विरोध किया और तो और नारी शक्ति वंदन अधिनियम में भी इन्होंने काफी व्यवधान उत्पन्न किया।

मैं आज यहां से कांग्रेस को चेतावनी देना चाहता हूं कि आप रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकरा कर केवल इस ऐतिहासिक पल का हिस्सेदार बनने से ही नहीं कतराएं हैं, बल्कि आपने देश को महान बनाने की प्रक्रिया से खुद को दूर कर लिया है। देश की जनता ये देख भी रही है और याद भी रख रही है।

10. केरल और बंगाल में हमारे सैकड़ों कार्यकर्ता मारे गए, वहां इंडी अलायंस का शासन
शाह ने कहा- हम तो हिंसा के भुक्तभोगी हैं। केरल में हमारे 100 से ज्यादा कार्यकर्ता शहीद हो गए, 300 से ज्यादा अपाहिज हो गए। वहां इंडी अलायंस का शासन है। बंगाल में हमारे सैंकड़ों कार्यकर्ता मौत के घाट उतार दिए गए, हमेशा वहां चुनाव में धांधली, घपलेबाजी और हिंसा होती रही। वहां इंडी अलायंस और ममता बनर्जी का शासन है।

बैठक के पहले दिन क्या हुआ…
दिल्ली के भारत मंडपम में अधिवेशन के पहले दिन पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शॉल पहनाकर मोदी का स्वागत किया। पीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा- हर बूथ पर पार्टी को 370 वोट बढ़ाने होंगे। 100 दिनों का जनसंपर्क अभियान चलाना है। भाजपा के पिछले 10 साल के कामों का भी प्रचार करना होगा।

उधर जेपी नड्डा ने कहा- मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा हुआ है। भाजपा की 17 प्रदेशों में सरकार है। हमने राजस्थान-छत्तीसगढ़ जीता है। इस बार बंगाल में भी जीतेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में मोदी गारंटी पर राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुमोदित किया। अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली का मुद्दा उठाया।

राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी के देशभर से 11 हजार 500 से ज्यादा पदाधिकारी जुटेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की इस बैठक में लोकसभा चुनाव में जीत के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा। साथ ही बीते 10 साल की सत्ता के दौरान लिए गए पार्टी के बड़े और निर्णायक फैसलों पर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया जाएगा।

भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली के भारत मंडपम में BJP के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे।
भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली के भारत मंडपम में BJP के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे।

कार्यकारिणी बैठक में PM की बड़ी बातें…

  • PM ने कहा कि भाजपा को 370 और NDA को 400 पार पहुंचाने का लक्ष्य मात्र एक आंकड़ा नहीं है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू कश्मीर को भारत का अटूट एवं अविभाज्य अंग बनाने के लिए बलिदान दिया था। ये उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
  • हर बूथ पर भाजपा के कार्यकर्ता अगले 100 दिन तक पिछली बार मिले वोटों में कम से कम 370 वोट बढाएं। उन्होंने कहा कि जो फर्स्ट टाइम वोटर हैं, उन्हें पूरी ताकत से भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करें। महिलाओं को मात्र वोटर नहीं समझें बल्कि माताओं, बहनों का आशीर्वाद प्राप्त करें।
  • PM ने कहा कि विपक्ष तू तू मैं मैं की राजनीति करेगा और अनावश्यक आरोपों का कीचड़ उछालेगा, लेकिन हमें गरीब कल्याण के कामों से लेकर विकास की उपलब्धियों के आधार पर जनता का समर्थन हासिल करना है।

मोदी ने मौन रहने की नसीहत दी, इस बार रिकॉर्ड जीत का लक्ष्य
BJP के राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रधानमंत्री मोदी ने नेताओं को दो दिनों तक मौन धारण करने की नसीहत दी। सूत्रों के मुताबिक शनिवार को हुई पदाधिकारियों की बैठक में मोदी ने पार्टी नेताओं से मौन धारण करने यानी मीडिया में जाकर बैठक के बारे में कुछ भी बोलने से मना किया है।

इसके साथ ही, मोदी ने मंडल प्रभारियों को हर एक पन्ना प्रमुख से 30 दिन में कम से कम एक बार मिलने को कहा है। मोदी चाहते हैं कि BJP हर वोटर तक व्यक्तिगत तौर पर पहुंचे। इसके लिए सभी नेताओं-कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने को कहा गया है।

देश में 10 लाख 35 हजार बूथ हैं, यानी एक लोकसभा क्षेत्र में करीब 1900 बूथ। अगर हर बूथ पर 370 वोट जोड़े गए, तो एक लोकसभा क्षेत्र में 7 लाख वोट जोड़ने होंगे और पूरे देश में 38 करोड़ वोटर जोड़ने होंगे। सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि प्रधानमंत्री का पूरा लक्ष्य जीत का रिकॉर्ड बनाने पर है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अधिवेशन के पहले दिन कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अधिवेशन के पहले दिन कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

अधिवेशन में जेपी नड्डा के संबोधन की बड़ी बातें…

  • आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। 2014 से पहले हमारी सिर्फ 5 प्रदेशों में सरकारें थी और लंबे समय तक हम 5-6 पर रूके हुए थे। 2014 के बाद, आज 17 प्रदेशों में NDA की सरकारें हैं और 12 प्रदेशों में विशुद्ध भाजपा की सरकार है।
  • 7 दशक के भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में हमने हर कालखंड ​देखा है। हमने संघर्ष का काल देखा है, हमने आपातकाल देखा है, लेकिन हमें इस बात की खुशी है कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पिछला दशक जो गुजरा, वो उपलब्धियों से भरा हुआ है।
  • 2014 से पहले लोग हमारा उपहास करते थे, कहते थे कि साहब तो आप पूरी सरकार बनाएंगे, वो सोचते थे कि ये संभव नहीं है] लेकिन 2014 के बाद हमारी सरकार बनी और 2019 में फिर से हमारी सरकार बनी।
'देव से देश, राम से राष्ट्र' बुकलेट सभी बीजेपी प्रतिनिधियों को बांटी गई। इसमें PM का वो संबोधन है जो उन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर दिया था।
‘देव से देश, राम से राष्ट्र’ बुकलेट सभी बीजेपी प्रतिनिधियों को बांटी गई। इसमें PM का वो संबोधन है जो उन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर दिया था।
राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली के भारत मंडपम में हो रहा है।
राम मंदिर के साथ PM मोदी का कट आउट। मोदी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए थे।
राम मंदिर के साथ PM मोदी का कट आउट। मोदी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए थे।
इस कट आउट में मोदी को कोरोना वैक्सीन के साथ दिखाया गया है। सरकार का दावा है कि उसने कोरोनाकाल में 97 देशों को कोविड-19 वैक्सीन की 11.54 करोड़ डोज मुहैया कराई थीं।।
इस कट आउट में मोदी को कोरोना वैक्सीन के साथ दिखाया गया है। सरकार का दावा है कि उसने कोरोनाकाल में 97 देशों को कोविड-19 वैक्सीन की 11.54 करोड़ डोज मुहैया कराई थीं।।
इस कट आउट में मोदी को उज्जवला योजना के साथ दिखाया गया है। इसके 10 करोड़ लाभार्थी हैं। इसमें गरीब महिलाओं को फ्री गैस कनेक्शन दिया जाता है।
इस कट आउट में मोदी को उज्जवला योजना के साथ दिखाया गया है। इसके 10 करोड़ लाभार्थी हैं। इसमें गरीब महिलाओं को फ्री गैस कनेक्शन दिया जाता है।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

by UB India News
July 4, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 जुलाई 2026 को राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। सुबह लगभग 10:45 बजे, प्रधानमंत्री जोधपुर...

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

by UB India News
July 3, 2026
0

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं. इस दौरान गुरुवार को दोनों देशों के बीच चार...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

by UB India News
June 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे। राजधानी विक्टोरिया के सेशेल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति...

मोदी कैबिनेट ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत 3400 करोड़ रुपये किये मंजूर,UPI पर इंसेंटिव देने की योजना को भी ,इली मंजूरी

शासन अब संदेह से विश्वास, अभियोजन से सुधार और भय से स्वतंत्रता की ओर बढ़ रहा………………….

by UB India News
June 23, 2026
0

भारत की नियामकीय प्रणाली हमेशा दुविधा की मानसिकता के साथ काम करती थी और अक्सर छोटी प्रक्रियागत त्रुटियों या केवल...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस :तनाव से राहत और दिनभर की ऊर्जा का आसान मंत्र है योग…………..

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस :तनाव से राहत और दिनभर की ऊर्जा का आसान मंत्र है योग…………..

by UB India News
June 22, 2026
0

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम का दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियां, भविष्य की चिंता और डिजिटल दुनिया का लगातार बढ़ता...

Next Post
लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा… पीएम मोदी आज देंगे ‘गुरुमंत्र’, प्रमुख बातें

लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा... पीएम मोदी आज देंगे 'गुरुमंत्र', प्रमुख बातें

जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज ने ली समाधि, दोपहर एक बजे होगा अंतिम संस्कार

जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज ने ली समाधि, दोपहर एक बजे होगा अंतिम संस्कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend