ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स 376 अंक चढ़ा, 22 हजार के पार बंद हुआ निफ्टी

UB India News by UB India News
February 17, 2024
in कारोबार, खास खबर
0
भारतीय शेयर बाजारों का नया रिकॉर्ड, नई ऊंचाई पर पहुंचा Sensex और निफ्टी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

स्थानीय शेयर बाजारों में शुक्रवार (16 फरवरी) को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी रही और सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर बंद हुए. कारोबार के अंत में तीस शेयरों पर आधारित बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (Sensex) 376.26 अंक यानी 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ 72,426.64 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 129.95 अंक यानी 0.59 फीसदी की तेजी के साथ 22,040.70 के स्तर पर बंद हुआ.

शुक्रवार के कारोबार में Wipro, M&M, SBI Life Insurance, Adani Ports और L&T निफ्टी के टॉप गेनर रहे. वहीं Power Grid Corporation, ONGC, SBI और Britannia Industries निफ्टी के टॉप लूजर रहे.

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

निवेशकों ने कमाए ₹2.11 लाख करोड़
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज 16 फरवरी को बढ़कर 389.41 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके 15 फरवरी को 387.30 लाख करोड़ रुपये था. इस तरह बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.11 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है. इस तरह निवेशकों की संपत्ति में करीब 2.11 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है

15 फरवरी को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
स्थानीय शेयर बाजारों में बीते कारोबारी सत्र यानी 15 फरवरी को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी आई थी. सेंसेक्स 227.55 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 72,050.38 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 70.70 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 21,910.75 अंक पर बंद हुआ था.

एंटरो हेल्थकेयर के शेयर इश्यू प्राइस से 2% से ज्यादा गिरावट के साथ हुए लिस्ट
बता दें कि एंटरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस के शेयर इश्यू प्राइस 1,258 रुपये से 2% से ज्यादा की गिरावट के साथ शुक्रवार को बाजार में लिस्ट हुए. एनएसई पर शेयर ने 1,258 रुपये के इश्यू प्राइस से 2.33 फीसदी की गिरावट के साथ 1,228.70 रुपये पर कारोबार शुरू किया. बीएसई पर शेयर इश्यू प्राइस के मुकाबले 1.03 फीसदी लुढ़कर 1,245 रुपये पर खुला. आईपीओ खुलने के पहले एंटरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस ने एंकर निवेशकों से 716 करोड़ रुपये जुटाए थे.

21 फरवरी को खुलेगा जुनिपर होटल्स का IPO
गौरतलब है कि ‘हयात’ ब्रांड के तहत होटल चेन चलाने वाली कंपनी जुनिपर होटल्स लिमिटेड का 1,800 करोड़ रुपये का आईपीओ 21 फरवरी को खुलेगा और 23 फरवरी को बंद होगा. आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 342-360 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. आईपीओ के तहत 1,800 करोड़ रुपये नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें कोई ओएफएस शामिल नहीं है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Next Post
पुतिन के एक और दुश्मन एलेक्सी नवलनी की जेल में मौत से अन्य विद्रोहियों में भी मची खलबली

पुतिन के एक और दुश्मन एलेक्सी नवलनी की जेल में मौत से अन्य विद्रोहियों में भी मची खलबली

अश्विन टेस्ट में 500 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय,राजकोट टेस्ट में 238 रन से आगे भारत:दूसरे दिन तक इंग्लैंड 207/2

अश्विन टेस्ट में 500 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय,राजकोट टेस्ट में 238 रन से आगे भारत:दूसरे दिन तक इंग्लैंड 207/2

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend