प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा में 9750 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना और एम्स रेवाड़ी की आधारशिला रखी। पीएम मोदी ने रेवाड़ी में रोहतक-महम-हांसी के बीच नई ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि मुझे 10 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं हरियाणा को सौंपने का अवसर मिला है। प्रभु राम के आशीर्वाद ऐसे हैं कि आज कल मुझे हर स्थान पर ऐसे पवित्र काम से जुड़ने का अवसर मिल जाता है। ये राम जी की कृपा है।
हरियाणा की विकसित होना जरूरीः पीएम मोदी
पीएम ने कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए हरियाणा का विकसित होना बहुत जरूरी है। हरियाणा विकसित तभी होगा, जब यहां आधुनिक सड़कें बनेंगी। हरियाणा विकसित तभी होगा, जब यहां रेलवे का आधुनिक नेटवर्क होगा। हरियाणा विकसित तभी होगा, जब यहां बड़े और अच्छे अस्पताल होंगे।
#WATCH | Haryana: Prime Minister Narendra Modi addresses a public event in Rewari, he says "…Just a short while ago, I got the opportunity to hand over development projects worth Rs 10,000 crores to Haryana including Rewari AIIMS, new Rail line and metro line and a museum…The… pic.twitter.com/j8H3OgGNEl
— ANI (@ANI) February 16, 2024
इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी मौजूद रहे। इस असवर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आज का अवसर और भी ज्यादा व्यवहारिक है। 2013 में जब आप प्रधानमंत्री नहीं बने थे और देश आपको प्रधानमंत्री के रूप में देख रहा था उस यात्रा का श्री गणेश आपने रेवाड़ी से किया था। आज वही रेवाड़ी की धरती है जहां लोगों की अपेक्षा थी कि यहां एक AIIMS खुले। इस AIIMS से केवल दक्षिण हरियाणा के लोगों को नहीं बल्कि राजस्थान के लोगों को भी बहुत बड़ा लाभ मिलने वाला है।







