ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में न्याय यात्रा का यह दूसरा चरण, राहुल गांधी का कारवां आज पहुंचेगा औरंगाबाद

UB India News by UB India News
February 16, 2024
in औरंगाबाद, विपक्ष
0
बिहार में न्याय यात्रा का यह दूसरा चरण,  राहुल गांधी का कारवां आज पहुंचेगा औरंगाबाद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का कारवां आज औरंगाबाद पहुचेगा। इसे लेकर कार्यकर्ताओ में खासा उत्साह है। पूरा शहर कांग्रेस पार्टी के होर्डिंग, झंडों और पताको से पट गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी दिल्ली से हवाई मार्ग से गया आयेंगे। गया से हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड उतरेंगे जहां से रमेश चौक बाजार होते हुए गांधी मैदान पहुचेंगे जहां आमसभा को संबोधित करेंगे। इसे लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गए है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को औरंगाबाद जिले में एक जनसभा के साथ बिहार में अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की फिर शुरुआत करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद के सदस्य प्रेम चंद्र मिश्रा के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी रैली को संबोधित कर सकते है। प्रेमचंद मिश्रा ने बताया कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के विमान से गया पहुंचने और फिर हेलीकॉप्टर से औरंगाबाद पहुंचने की संभावना है। औरंगाबाद पहुंचने के बाद राहुल फिर से यात्रा शुरू करेंगे।

RELATED POSTS

‘पीएम आवास के बाहर भीड़ लेकर तो हम पहुंचे थे’ , सपा और कांग्रेस में तू-तू-मैं-मैं!……………….

डोरी से बंधे हाथ, गुस्सैल चेहरा, पुलिस लेने आई तो जमीन पर लेट गए; PM आवास के बाहर दिखा राहुल गांधी का संघर्ष

बिहार में चार जिलों में निकल चुकी है न्याय यात्रा

इससे पहले राहुल की ’भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ सीमांचल क्षेत्र के चार जिलों से निकल चुकी है। मिश्रा के मुताबिक रैली के बाद राहुल टेकारी विधानसभा क्षेत्र में किसानों से बातचीत कर सकते हैं। टेकारी विधानसभा क्षेत्र गया जिले में आता है लेकिन औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। प्रेमचंद मिश्रा के अनुसार राहुल गांधी सासाराम में रात्रि विश्राम करेंगे। शुक्रवार को वह कैमूर जिले में यात्रा निकालेंगे फिर निकटवर्ती राज्य उत्तर प्रदेश जाएंगे।’’

औरंगाबाद में 2004 में कांग्रेस को मिली थी आखिरी जीत

मौजूदा वक्त में बिहार पर कमजोर होती पकड़ के बावजूद कांग्रेस औरंगाबाद और सासाराम संसदीय क्षेत्रों में पूरा दमखम दिखा रही है। पार्टी ने औरंगाबाद में आखिरी बार 2004 में जीत हासिल की थी। कांग्रेस नेता निखिल कुमार औरंगाबाद संसीदय क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे, जो बाद में नगालैंड और केरल में राज्यपाल के पद पर भी रहे थे।

तेजस्वी यादव के शामिल होने की कम संभावना

यह पूछने पर कि क्या राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के युवा नेता तेजस्वी यादव औरंगाबाद में राहुल की रैली में शामिल हो सकते हैं, इस पर कांग्रेस नेता ने जवाब दिया, “हमने बिहार में अपने सभी सहयोगियों को रैली में आमंत्रित किया है। हालांकि, तेजस्वी यादव की पटना में कुछ व्यस्तताएं हैं, जहां उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करना है। तेजस्वी पिछले महीने ईडी के समन के कारण पूर्णिया में गांधी की रैली में शामिल नहीं हो सके थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘पीएम आवास के बाहर भीड़ लेकर तो हम पहुंचे थे’ , सपा और कांग्रेस में तू-तू-मैं-मैं!……………….

‘पीएम आवास के बाहर भीड़ लेकर तो हम पहुंचे थे’ , सपा और कांग्रेस में तू-तू-मैं-मैं!……………….

by UB India News
July 23, 2026
0

लोकसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद, विपक्ष के हंगामे के कारण पहले सदन को...

डोरी से बंधे हाथ, गुस्सैल चेहरा, पुलिस लेने आई तो जमीन पर लेट गए; PM आवास के बाहर दिखा राहुल गांधी का संघर्ष

डोरी से बंधे हाथ, गुस्सैल चेहरा, पुलिस लेने आई तो जमीन पर लेट गए; PM आवास के बाहर दिखा राहुल गांधी का संघर्ष

by UB India News
July 22, 2026
0

दिल्ली में NEET छात्रों पर सोमवार को हुए लाठीचार्ज के मामले में कांग्रेस पीएम आवास के सामने बड़ा प्रदर्शन किया....

मुलाकात से क्यों मची सियासी हलचल?

मुलाकात से क्यों मची सियासी हलचल?

by UB India News
July 15, 2026
0

बिहार के सियासी गलियारों में इन दिनों एक तस्वीर ने नए राजनीतिक कयासों को जन्म दे दिया है। औरंगाबाद से...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

by UB India News
June 25, 2026
0

पाकिस्तान का ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमानों को मार गिराने का दावा झूठा साबित हुआ है. भारतीय वायुसेना के एक दस्तावेज...

Next Post
किसान आंदोलन का आज चौथा दिन,

किसान आंदोलन का आज चौथा दिन,

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली के मामले में सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली के मामले में सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend