ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मोदी का लक्ष्य अब की बार 400 पार’

UB India News by UB India News
February 7, 2024
in केंद्रीय राजनीती, ब्लॉग
0
मोदी का लक्ष्य अब की बार 400 पार’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आम तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस तरह सीटों की बात नहीं करते लेकिन विरोधी दल बार-बार कहते हैं कि हम इकट्ठे हो जाएंगे और इस बार मोदी को हराएंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में विरोधी दलों को करारा जवाब दिया। अपने 10 साल के काम गिनाए और फिर ऐलान किया कि तीसरी बार भी उन्हीं की सरकार बनेगी। मोदी ने कहा कि उन्हें पूरा यक़ीन है कि देश की जनता NDA को 400 से ज्यादा और बीजेपी को कम से कम 370 सीटें देगी। मोदी ने कहा कि विपक्ष की जो हालत है, वो जिस रास्ते पर चल रहे हैं, उससे लगता है कि अगले चुनाव केबाद वो दर्शक दीर्घा में पहुंच जाएंगे। संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा चल रही थी। मोदी ने हर प्रश्न का उत्तर दिया। बहस के दौरान विरोधी दलों के सासंदों ने ED, CBI के एक्शन पर सवाल उठाए, विरोधियों को निशाना बनाने का इल्जाम लगाया, मंहगाई का मुद्दा उठाया, भ्रष्टाचार की बात की, राम मंदिर का मुद्दा उठाया, सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने का इल्जाम लगाया, देश के संघीय ढांचे  को तोड़ने का आरोप लगाया, मोदी को तानाशाह बताया।

RELATED POSTS

NCAER की स्टडी में बिहार सरकार को क्या दिए गए हैं सुझाव……………………

लोकतंत्र में जीत केवल विधेयक पारित कराने में नहीं, बल्कि असहमति के बावजूद, सहमति का रास्ता खोजने में होती………..

प्रधानमंत्री ने सबका जवाब दिया और सटीक जवाब दिया। साफ-साफ कहा कि न ED का एक्शन रुकेगा, न भ्रष्टाचारियों के खिलाफ जंग थमेगी। मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने देश को लूटा है, उन्हें देश का माल लौटाना ही पड़ेगा। मोदी परिवारवाद पर फिर से बोले। मोदी ने साफ-साफ बताया कि परिवारवाद क्या है, वो किस तरह के परिवारवाद पर हमला करते हैं। जो लोग बीजेपी के नेताओं के बेटों या परिवार वालों का नाम लेकर बीजेपी पर परिवारवाद का आरोप लगाते थे, मोदी ने उन्हें पहली बार जवाब दिया। कहा, कि राजनाथ सिंह या अमित शाह परिवारवादी राजनीति का प्रतीक नहीं हैं, वो कोई पार्टी नहीं चलाते। प्रधानमंत्री ने कहा कि भव्य राम मंदिर भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। वो अपने तीसरे टर्म में अगले एक हजार साल के लिए सांस्कृतिक और समृद्ध भारत की नींव रखेंगे। मोदी ने एक तरह से लोकसभा में खड़े होकर बीजेपी के कैंपेन की टोन सैट कर दी, विरोधी दलों के लिए लंबी लकीर खींच दी। मोदी के भाषण में ज़बरदस्त आत्मविश्वास झलक रहा था।

आम तौर पर मोदी इस तरह सीटों की बात नहीं करते लेकिन विरोधी दल बार-बार कहते हैं कि हम इकट्ठे हो जाएंगे और इस बार मोदी को हराएंगे। मोदी ने उसी का जवाब दिया। मोदी ने विपक्ष के हर सवाल का जवाब दिया। मोदी-विरोधी गठबंधन के नेताओं का एक आरोप ये है कि मोदी ने विरोधी दलों के नेताओं के खिलाफ CBI और ED का इस्तेमाल किया, उन्हें डराया। सोमवार को भी हेमंत सोरेन और केजरीवाल ने यही आरोप लगाया। मोदी ने साफ-साफ कहा कि चाहे कोई कुछ भी कहे, कहने दो जो कहता रहे, वो देश में लूटने वालों के खिलाफ वो एक्शन लेते रहेंगे। उन्होंने ये भी गिना दिया कि बीते 10 साल में ED ने कितनी सम्पति जब्त की है और UPA सरकार के 10 साल के शासन में कितनी प्रॉपर्टी ज़ब्त की गई, मेरी कमीज तुम्हारी कमीज़ से कितनी सफेद है, ये दिखा दिया।

मोदी ने विरोधी दलों को बेरोजगारी के आरोप पर भी आईना दिखाया। उन्होंने उदाहरण दे-दे कर समझाया कि पिछले 10 साल में उनकी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर, पोर्ट्स पर, एयरपोर्ट्स पर, मेक इन इंडिया पर जिस तरह से काम किया है, मुद्रा योजना के तहत लोगों के खाते में सीधे मदद पहुंचाई, इन सबसे रोजगार के नए-नए अवसर पैदा हुए हैं और आने वाले दिनों में ये  कई गुना बढ़ेंगे। मोदी ने उस जमाने की याद दिलाई जब मनोज कुमार की फिल्म ‘रोटी कपड़ा और मकान’ का गाना ‘महंगाई मार गई’ बहुत हिट हुआ था। मोदी ने आंकड़े देकर बताया कि पहले कांग्रेस के ज़माने में महंगाई का क्या हाल होता था। जब इसे लोग डायन मंहगाई कहते थे। और अब उनकी सरकार ने किस तरह कीमतों पर कंट्रोल करके रखा है। मोदी ने कहा कि दुनिया भर के मुल्कों में, दो-दो युद्ध और कोरोना जैसी भयानक महामारी का सामना करने के बाद बहुत से देशों का बुरा हाल है, पर हमारे देश में जरूरी चीजों के दाम नियंत्रण में हैं। और बहुत जल्द हम दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।  कुल मिलाकर ये कह सकते हैं कि मोदी ने आने वाले चुनावों के लिए अपनी पार्टी को बात दिया कि लोगों से जाकर क्या कहना है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

NCAER की स्टडी में बिहार सरकार को क्या दिए गए हैं सुझाव……………………

NCAER की स्टडी में बिहार सरकार को क्या दिए गए हैं सुझाव……………………

by UB India News
August 11, 2026
0

राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान परिषद (NCAER) ने बिहार में शराबबंदी को खत्म करने का सुझाव दिया है। कहा गया है कि...

भारत की राजनीति और संसदीय इतिहास में ऐतिहासिक बदलाव के तौर पर देखा महिला आरक्षण और डिलिमिटेशन बिल ……….

लोकतंत्र में जीत केवल विधेयक पारित कराने में नहीं, बल्कि असहमति के बावजूद, सहमति का रास्ता खोजने में होती………..

by UB India News
August 11, 2026
0

संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है, जहां सरकार और विपक्ष के बीच मतभेदों का समाधान संवाद और सांविधानिक प्रक्रियाओं के...

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

by UB India News
August 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को बधाई दी। इस दौरान उनका मजाकिया...

India AI Impact Summit 2026: विदेशी डेलिगेट्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

by UB India News
August 8, 2026
0

बैंक और फिनटेक कंपनियों को करोड़ों UPI ट्रांजेक्शन संभालने के लिए सर्वर और साइबर सुरक्षा पर बहुत बड़ा खर्च करना...

फरक्का जलसंधि का विरोध दूर की कौड़ी है………………………..

फरक्का जलसंधि का विरोध दूर की कौड़ी है………………………..

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार की सियासी राजनीति में संजय झा अभी काफी चर्चा में हैं। फरक्का जलसंधि का विरोध कर जनता दल यू...

Next Post
कांग्रेस अपने विधायकों को हैदराबाद भेज रिसॉर्ट पॉलिटिक्स क्यो करनी पड़ रही ?

कांग्रेस अपने विधायकों को हैदराबाद भेज रिसॉर्ट पॉलिटिक्स क्यो करनी पड़ रही ?

महिला आरक्षण विधेयक: महिला आरक्षण बिल युग बदलने वाला विधेयक है, कल का दिन भारतीय संसद के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा।

पेपर लीक करने वालों की अब खैर नहीं! लोकसभा में पारित हुआ सार्वजनिक परीक्षा विधेयक, मिलेगी ये सजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend