नेहरू युवा केंद्र संगठन की ओर से आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय युवा उत्सव का उद्घाटन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने किया। ये युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार की इकाई है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने कहा कि युवा देश की शक्ति हैं। देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री के विजन को युवा ही पूरा कर सकते हैं। भारत के युवाओं की सोच प्रगतिशील और गतिशील है। देश तभी विकसित राष्ट्र बनेगा जब यहां के युवा आत्मनिर्भर बनेंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया के वो रोजगार लेने के बजाए रोजगार देने वाले बनें। देश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दें। नई शिक्षा नीति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस नीति में आत्मनिर्भरता की नींव रखी गई है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीआईबी पटना के अपर महानिदेशक एसके मालवीय ने कहा कि युवा ही इस देश के भविष्य हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से राष्ट्रीय युवा उत्सव का उद्घाटन नासिक, महाराष्ट्र में किया गया। जिसका आयोजन 12 से 16 जनवरी के बीच में किया गया था।



साथ ही कार्यक्रम की रूप रेखा भी बताई। धन्यवाद ज्ञापन नेहरू युवा केंद्र संगठन पटना के जिला युवा अधिकारी पामीर सिंह ने किया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र संगठन बिहार के सभी जिला युवा अधिकारी लेखा, कार्यक्रम सहायक और अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी रही।