ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

17वीं लोकसभा का आखिरी सत्र हुआ शुरुआत , कल वित्त मंत्री पेश करेंगी अंतरिम बजट

UB India News by UB India News
February 1, 2024
in सांसद
0
महिला आरक्षण विधेयक: महिला आरक्षण बिल युग बदलने वाला विधेयक है, कल का दिन भारतीय संसद के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव का ऐलान होने से पहले आज से संसद का आखिरी सत्र शुरू हो रहा है। ये पहला मौका होगा जब नई पार्लियामेंट में राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा और उसके अगले दिन यानी 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। हमेशा की तरह संसद सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मीडिया से बात कर सकते हैं। ये सत्र बेहद खास होने वाला है क्योंकि इस बार नई बिल्डिंग ही नहीं है, बल्कि कई नए प्रतीक भी गढ़े जाने हैं। इन नई परंपराओं के बारे में जानने से पहले ये समझ लीजिए कि इस बजट सत्र में क्या होने वाला है।

31 जनवरी से 9 फरवरी तक सत्र

RELATED POSTS

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

संसद का सत्र आज 31 जनवरी से शुरू होकर 9 फरवरी तक चलेगा।

आज संसद के सत्र की शुरुआत में राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार नई बिल्डिंग में दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी।

कल 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी।

उसके बाद संसद में जम्मू कश्मीर का बजट पेश किया जाएगा।

सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चर्चा का जवाब देंगे।

नई परंपरा की हो सकती है शुरुआत

आज बजट सत्र के दौरान एक नई परंपरा की शुरुआत हो सकती है। आज जब राष्ट्रपति अभिभाषण के लिए संसद भवन जाएंगी तो वो गज द्वार से प्रवेश करेंगी। संसद में प्रवेश के समय सबसे आगे सेंगोल भी हो सकता है। ये वही सेंगोल है जिसे संसद की नई बिल्डिंग में स्थापित किया गया है। संसद का सत्र शुरू होने से एक दिन पहले सरकार ने ऑल पार्टी मीटिंग बुलाकर सहमति बनाने की कोशिश की।

सरकार की विपक्षी दलों को नसीहत

बता दें कि सत्र से पहले विपक्ष के 146 सांसदों का निलंबन भी रद्द कर दिया गया है। ऑल पार्टी मीटिंग में तीस पार्टियों के 45 नेता शामिल हुए। सरकार ने कहा कि वो हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। साथ ही चेतावनी भी दी कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी।

सत्र के हंगामेदार होने के आसार

संसद के इस सत्र के बाद सभी पार्टियों को जनता के बीच जाना है इसलिए विपक्ष सरकार को घेरने में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहता। ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष ने अपने तेवर दिखा दिए हैं। सपा और कांग्रेस के साथ विपक्षी दलों ने सत्र से पहले अपना एजेंडा साफ कर दिया है। संसद का ये सत्र हंगामेदार हो सकता है, विपक्ष और सरकार दोनों के पास ये संसद में आखिरी मौका है इसलिए दोनों की रणनीति तैयार है। सरकार के सामने चुनौती अंतरिम बजट की है जिसका सीधा मैसेज जनता के बीच जाएगा इसलिए निगाहें निर्मला सीतरामण की पोटली की ओर भी रहेंगी।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

by UB India News
July 29, 2026
0

लोकसभा में लंबी चर्चा के बाद एंटी पेपर लीक बिल को पास कर दिया गया है. दरअसल दो दिन तक...

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

by UB India News
July 29, 2026
0

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान आज राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के...

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

by UB India News
July 29, 2026
0

लोकसभा में आज भी एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा जारी है। लोकसभा में बुधवार को बिल पर बोलते हुए...

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

संसद के मॉनसून सत्र में आज एंटी पेपर लीक कानून को लेकर बहस , आज होगा काम या फ‍िर महासंग्राम?

by UB India News
July 29, 2026
0

आज संसद के मॉनसून सत्र का सातवां दिन है. कई दिनों से नीट पेपर लीक मुद्दे पर चल रहे घमासान...

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, पर नहीं थमा विपक्ष का हंगामा, संसद 2 बजे तक के लिए स्थगित

by UB India News
July 28, 2026
0

संसद के दोनों सदनों में सोमवार को हंगामे के बाद पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा को स्थगित कर दिया गया....

Next Post
बिहार-झारखंड में ED की आफत! लालू परिवार के बाद आज हेमंत की है बारी

बिहार-झारखंड में ED की आफत! लालू परिवार के बाद आज हेमंत की है बारी

बिहार में एनडीए सरकार के बाद मंत्रिपरिषद के गठन का है इंतजार , अनुभव और युवा के साथ जातीय संतुलन का रखना होगा खयाल ..

बिहार में एनडीए सरकार के बाद मंत्रिपरिषद के गठन का है इंतजार , अनुभव और युवा के साथ जातीय संतुलन का रखना होगा खयाल ..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend