ADVERTISEMENT
Wednesday, August 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार की राजनीति में बड़े राजनीतिक बदलाव के लिए तैयार है बिहार!

UB India News by UB India News
January 29, 2024
in खास खबर, पटना, बिहार
0
शिक्षा विभाग पर RJD-JDU में रार! क्या महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार के गठन की कोशिशें तेज हो गई हैं.नीतीश इस्तीफा देकर शाम तक मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं. वहीं दूसरी तरफ लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव लगातार अपने नेताओं और विधायकों संग बैठक कर रहे हैं. विधायकों की मीटिंग में तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में बहुत बड़ा खेला होने वाला है.

बिहार में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बीच आज दोपहर तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार ने आज सुबह राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है. इससे पहले जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के विधायक दल की बैठक में इस्तीफे को लेकर औपचारिक फैसला लिया जाएगा और फिर राजभवन जाकर नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौपेंगे. नीतीश कुमार का यह कदम उस INDIA ब्लॉक के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है जिसके सूत्रधार वह खुद रहे हैं. बिहार में चल रही सियासी उठापठक के बीच छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पूर्णिया में कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक कर मौजूदा सियासी हालत पर चर्चा करेंगे.

RELATED POSTS

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

पाटलिपुत्र की ‘पलटी पॉलिटिक्स’ का बिग डे! मैराथन मीटिंग के बाद इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश, आज ही ताजपोशी भी संभव!

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में जारी सियासी हलचल पर कहा की अभी तो लालू यादव ने न समर्थन वापस लिया है, और न ही नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया है. भाजपा सभी बिंदुओं पर नजर बनाई हुई है. जब जैसा समय होगा वैसा निर्णय पार्टी लेगी. सभी दल अपने-अपने विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं, भाजपा भी लगातार बैठक कर रही है और समय आने पर उचित निर्णय लिया जाएगा. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आज बिहार आ रहे हैं.

बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, ‘अब तो जनता भी कह रही है कि देखा है पहली बार ऐसी पलटीमार सरकार. अब जो भी होगा जनता सब देख रही है. नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव जब सरकार में उपमुख्यमंत्री बनें, तो 15 महिनों के कामों को कोई नहीं भुला सकता. यह हमारी उपलब्धि है. आगे जो भी होगा उसका सामना किया जाएगा’.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू विधायक दल की बैठक शुरू

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू विधायक दल की बैठक शुरू हो चुकी है.  जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि हमें बुलाया गया है, इसलिए हम यहां आए हैं. बिहार के मौजूदा राजनीतिक हालात पर जेडीयू सांसद लेशी सिंह ने कहा कि बैठकें होती रहती हैं. आज की बैठक में हमारे नेता सीएम नीतीश कुमार पार्टी और राज्य के पक्ष में जो भी फैसला लेंगे, हम उसके साथ खड़े हैं.
बिहार बीजेपी के विधायक पटना स्थित पार्टी कार्यालय पहुंच रहे

बिहार बीजेपी के विधायक बैठक के लिए पटना स्थित पार्टी कार्यालय पहुंच रहे हैं. विधायक राम सिंह ने कहा लोकसभा चुनाव को लेकर बैठकें चल रही हैं. ऊपर से जो आदेश आएगा उसे लागू किया जाएगा. जेपी नड्डा यहां आ रहे हैं, हम सभी 40 सीटें जीतेंगे.

इस बीच पटना बीजेपी आफिस में नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया है. वहीं दूसरी तरफ नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली जेडीयू विधायक दल की बैठक में भी जदयू के विधायकों का आना शुरू हो गया है.

कुशवाहा बोले- आज बिहार के लिए खास दिन

एनडीए के सहयोगी और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के मुखिया उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा, ‘बिहार के लिए आज का दिन खास है. नीतीश कुमार को आरजेडी को तरफ से गालियां दी जा रही थीं. मैंने कहा था की नीतीश कुमार अगर ज्यादा दिन आरजेडी के साथ रहे तो उनकी उम्र कम हो जाएगी. हम एनडीए के साथ हैं.पहले नीतीश कुमार को साथ आने दीजिए. मैं आज पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक पटना से बाहर जा रहा हूं’ (इनपुट- शशिभूषण)

बीजेपी को नीतीश के इस्तीफे का इंतजार, जेडीयू खेमा सशंकित

बीजेपी जहां पहले नीतीश कुमार के इस्तीफे का इंतजार कर रही है तो वहीं जेडीयू खेमा सशंकित है. जेडीयू सूत्रों के  मुताबिक, आज सुबह 10 बजे विधायक दल की बैठक के दौरान कुछ जेडीयू विधायक नीतीश कुमार के सामने अपनी आशंका व्यक्त करेंगे कि बीजेपी द्वारा समर्थन पत्र साझा किए बिना सीएम को इस्तीफा नहीं देना चाहिए, क्योंकि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि बीजेपी अपने वादे पर कायम रहेगी.पार्टी के कुछ नेताओं को चिंता है कि भाजपा नीतीश को इस्तीफा देने के लिए मजबूर कर सकती है और फिर विधानसभा को भंग करने के लिए मजबूर कर सकती है. (इनपुट- पॉलोमी साहा)

RJD के पास हैं तीन रास्ते

आरजेडी का गेम प्लान ये है कि 4 फरवरी से बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है और विधानसभा सत्र के दौरान जब नीतीश कुमार विश्वास प्रस्ताव लेकर आएंगे तो उसे दौरान जेडीयू के कुछ विधायकों को वोटिंग के दौरान अनुपस्थित करवा दे. या फिर उससे पहले ही कम से कम 16 विधायक अगर इस्तीफा दे देते हैं तो फिर बिहार विधानसभा का संख्या बल 243 से घटकर 227 पर आ जाएगा और फिर नीतीश कुमार की सरकार गिर जाएगी. 16 विधायक के इस्तीफा के बाद विधानसभा में संख्या बल घटना के बाद 227 रह जाएगा और महागठबंधन में 114 विधायक है तो फिर नीतीश कुमार की सरकार गिरने के बाद तेजस्वी यादव सरकार बना सकते हैं.

कांग्रेस कार्यालय में 11:30 बजे होगी विधायक दल की बैठक

पूर्णिया जिले के कांग्रेस कार्यालय में 11:30 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी. यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में होगी. वही जानकारी के अनुसार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और जगनानंद सिंह भी रहेंगे. सूत्रों की माने तो वर्तमान समय में चल रहे हैं महागठबंधन में खींचातानी को लेकर यह बैठक की जा रही है. (इनपुट- रोहित सिंह)

BJP ने नीतीश के सामने रखी शर्त

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी ने नीतीश कुमार के सामने शर्त रखी हैं पहले आप मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दीजिए उसके बाद ही बीजेपी और एनडीए के अन्य घटक दल समर्थन पत्र देंगे. इस्तीफ़े के बाद ही एनडीए की विधायक दल की बैठक होगी जिसमें नीतीश कुमार को एनडीए का विधायक दल का नेता चुना जायेगा. (इनपुट- हिमांशु मिश्रा)

लालू की बेटी रोहिणी ने पोस्ट कर साधा नीतीश कुमार और बीजेपी पर निशाना

इस बीच लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर नाम लिए बगैर बीजेपी और नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘जब तक साँस बाकी है, सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी है..तेजस्वी की यही पहचान देखी है,लाखों युवाओं के चेहरे पे जो खिली मुस्कान देखी है..’

किस खेमे में क्या हो रहा है

बिहार में जारी सियासी उठापटक के बीच विभिन्न राजनीतिक दलों की बैठकों का दौर भी जारी है. पटना में जहां जेडीयू विधायक दल की बैठक होगी तो वहीं आरजेडी ने विधायकों को पटना में रहने का आदेश दिया. बीजेपी आज अपने सांसदों और विधायकों संग बैठक करेगी, तो दूसरी तरफ पूर्णिया में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी जिसके लिए भूपेश बघेल को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

by UB India News
August 11, 2026
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए) के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरम' नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

by UB India News
August 11, 2026
0

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों...

सीरिया के 24 साल तानाशाह रहे बशर अल अस…द को मौत की सजा

सीरिया के 24 साल तानाशाह रहे बशर अल अस…द को मौत की सजा

by UB India News
August 11, 2026
0

सीरिया की एक अदालत ने देश के पूर्व शासक बशर अल-असद को मौत की सजा सुना दी है. इस अदालत...

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं-पुलिस में झड़प..

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं-पुलिस में झड़प..

by UB India News
August 11, 2026
0

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हुई है। कार्यकर्ता पुरानी विधानसभा के पास जुटे, जहां...

तमिलनाडु विधानसभा में NEET के खिलाफ प्रस्ताव पास…..

तमिलनाडु विधानसभा में NEET के खिलाफ प्रस्ताव पास…..

by UB India News
August 11, 2026
0

तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर मेडिकल प्रवेश परीक्षा यानी नीट को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है. राज्य...

Next Post
बिहार में बदलाव की गूंज पूरे देश में सुनाई पड़ेगी ……

बिहार में बदलाव की गूंज पूरे देश में सुनाई पड़ेगी ......

मन की बात के 109वें संस्करण में पीएम मोदी ने कहा अमृतकाल में नई उमंग है, नई तरंग है

मन की बात के 109वें संस्करण में पीएम मोदी ने कहा अमृतकाल में नई उमंग है, नई तरंग है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend