ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मन की बात के 109वें संस्करण में पीएम मोदी ने कहा अमृतकाल में नई उमंग है, नई तरंग है

UB India News by UB India News
January 29, 2024
in केंद्रीय राजनीती
0
मन की बात के 109वें संस्करण में पीएम मोदी ने कहा अमृतकाल में नई उमंग है, नई तरंग है
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किये । मन की बात कार्यक्रम का ये साल का पहला एपिसोड था, जिसके जरिए पीएम मोदी लोगों से रूबरू हो रहे हैं। मन की बात कार्यक्रम का यह 109वां एपिसोड था, जिसमें पीएम मोदी मन की बात किये। उन्होंने कहा कि अमृतकाल में नई उमंग है, नई तरंग है। इस साल संविधान के भी 75 वर्ष हुए और सुप्रीम कोर्ट के भी 75 वर्ष पूरे। उन्होंने कहा कि संविधान के मूल प्रति के तीसरे अध्याय में लोगों के मूल अधिकारों का वर्णन किया गया है। दिलचस्प बात ये है कि तीसरे अध्याय के प्रारंभ में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के चित्रों को स्थान दिया गया है। संविधान निर्माताओं के लिए भी ये प्रेरणा का स्रोत था।

पीएम मोदी ने कहा कि मेरी अपील पर मकर संक्रांति से 22 जनवरी तक लोगों ने श्रद्धा भाव से धार्मिक स्थानों की सफाई की, ये भावना रुकनी नहीं चाहिए। सामूहिकता की यही शक्ति देश को सफलती की नई ऊचाई पर पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी की परेड बहुत अद्भूत रही। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा विमेन वापर की हुई। सभी झाकियों में महिला कलाकार शामिल थीं। डीआरडीओ की झांकी ने भी सभी का ध्यान खींचा, जिसमें दिखाया गया कि कैसे नारी शक्ति हर क्षेत्र में देश की सुरक्षा कर रही है। 21 वीं सदी का भारत ऐसे ही मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है।

RELATED POSTS

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

पीएम मोदी ने आगे कहा कि अर्जुन अवार्ड में कई होनहार खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसमें सबका ध्यान महिला खिलाड़ियों ने खींचा। इन एथलीटों ने कई बड़े टूर्नामेंटों में हिस्सा लिया और भारत का परचम लहराया। बदलते हुए भारत में हर क्षेत्र में हमारी बेटियां कमाल कर रही हैं। इनके अलावा सेल्फ हेल्प ग्रुप के क्षेत्र में भी महिलाएं परचम लहरा रही हैं। वो दिन दूर नहीं जब गांव-गांव और खेतों में नमो ड्रोन दीदियां खेती करती दिखाई देंगीं।

पद्म पुरष्कार पाने वालें लोगों के बारे में बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि तीन दिन पहले ही पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया है। इसमें ऐसे लोगों का नाम था, जिन्होंने जमीन से जुड़कर काम किया है। मीडिया की हेडलाइन से दूर, ये लोग बिना किसी लाइमलाइट के समाज सेवा में जुटे थे। पहले इन लोगों के बारे में शायद ही देखने को मिला, लेकिन अब पद्म सम्मान घोषित होने के बाद लोग इन लोगों के बारे में जानने के लिए ज्यादा से ज्यादा उत्सुक है। इसमें 30 महिलाएं हैं, जो जमीनी स्तर पर अपने कार्यों से देश और समाज को आगे ले जा रही हैं। पिछले एक दशक में पद्य सम्मान देने का सिस्टम पूरी तरह से बदल गया है। लोगों के पास खुद को भी नॉमिनेट करने का ऑप्शन दिया गया है। इससे साल 2014 के बाद से अब तक 28 प्रतिशत अधिक नॉमिनेशन प्राप्त हुए हैं।

पीएम मोदी ने अंगदान को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमारे बीच कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो जीवन के बाद भी समाज के दायित्वों को निभाते हैं। ये लोग अंगदान करके अपना दायित्व निभाते हैं। ये निर्णय आसान नहीं होता है, लेकिन ये निर्णय कई जिंदगियों को बचाने के लिए लिया जाता है। आज देश में कई संगठन भी इस दिशा में प्रेरक प्रयास कर रहे हैं। ऐसे प्रयासों से सकारात्मक माहौल बन रहा है और लोगों की जिंदगियां भी बच रही हैं।

आपमें से कई लोग होंगे जिन्हें इलाज के लिए आयुर्वेद, युनानी या सिद्ध की पद्धति से मदद से मिलती है, लेकिन जब दूसरे डॉक्टर के पास जाते हैं तो हर डॉक्टर अपने हिसाब ने बीमारी का नाम और इलाज लिखता है, लेकिन आयूष विभाग ने अब इसका समाधान खोज लिया है। साथ ही आयुर्वेद, सिद्ध और यूनानी पद्धति की शब्दावली की कोडिंग कर दी गई है। इसकी मदद से अब सभी डॉक्टर एक जैसी भाषा लिखेंगे। इसका फायदा ये होगा कि अगर एक पर्ची लेकर दूसरे डॉक्टर के पास जाएंगे तो उसे समझने में आसानी होगी। उन लोगों को भी फायदा होगा जो रिसर्च के काम से जुड़े हैं। साथ ही दूसरे देशों के वैज्ञानिकों को मदद मिलेगी। इससे ये चिकित्सा पद्धति और बेहतर परिणाम देगी।

पीएम मोदी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम को एक दशक पुराना हो चुका है। रेडियो की ताकत कितना बदलाव ला सकती है, इसकी मिसाल छत्तीसगढ़ में देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसढ़ में पिछले सात सालों से रेडियो पर ‘हमर हाथी हमर गोठ’ कार्यक्रम का प्रसारण हो रहा है। छत्तीसगढ़ के चार रेडियो स्टेशनों अंबिकापुर, रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ से इसका प्रसारण होता है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि जंगल और आस-पास के लोग बड़े ध्यान से इसे सुनते हैं। इसमें यह बताया जाता है कि हाथियों का झुंड किस इलाके से गुजर रहा है। कार्यक्रम के जरिए इसका पता चलने पर लोग सावधान हो जाते हैं। छत्तीसगढ़ के लोगों के इस अनुभव का लाभ देश के अन्य जगहों के लोग भी उठा सकते हैं।

नेशनल वोटर्स डे के बारे में चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अभी हाल ही में 25 जनवरी को हम सभी ने नेशनल वोटर्स डे मनाया है। देश में आज मतदान केंद्रों की संख्या साढ़े 10 लाख हो गई है। चुनाव आयोग ऐसे स्थानों पर भी पोलिंग बूथ बनवाता है, जहां सिर्फ एक वोटर होता है। चुनाव आयोग के इन प्रयासों के लिए मैं इनकी सराहना करता हूं। उन्होंने कहा कि उत्साह की बात ये भी है कि जहां सभी देशों में वोटिंग प्रतिशत घट रहा है, वहीं भारत में वोटिंग प्रतिशत बढ़ रहा है। ना सिर्फ वोटरों की संख्या में वृद्धि हुई है, बल्कि टर्नआउट भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं में जागरुकता बढ़ाने के लिए सामुदायिक रूप से भी कई प्रयास हुए है। साथ ही पहले बार वोट देने वाले लोगों से पीएम मोदी ने अपील की है कि ये लोग वोटर लिस्ट में अपना नाम जरूर जुड़वाएं। उन्होंने कहा कि आपका एक वोट देश का भाग्य बदल सकता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

by UB India News
August 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को बधाई दी। इस दौरान उनका मजाकिया...

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

Next Post
दिल्ली के कालकाजी मंदिर में हुआ बड़ा हादसा , 17 लोग घायल एक महिला की जान गई

दिल्ली के कालकाजी मंदिर में हुआ बड़ा हादसा , 17 लोग घायल एक महिला की जान गई

पाकिस्तान में चुनाव से ठीक पहले POK से उठी आवाज, ‘दोयम दर्जे की नागरिकता स्वीकार नहीं’

पाकिस्तान में चुनाव से ठीक पहले POK से उठी आवाज, 'दोयम दर्जे की नागरिकता स्वीकार नहीं'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend