ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

20 मिनट ही चल सकी नीतीश कैबिनेट की बैठक, प्रेस ब्रीफिंग पर लगी रोक, सियासी गलियारों में चर्चा तेज

UB India News by UB India News
January 25, 2024
in कैबिनेट, पटना, बिहार
0
पहले विधायिका का मानमर्दन, अब अधिकारी दे रहे चुनौती
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नीतीश कैबिनेट की गुरुवार को बैठक हुई है। बैठक कैबिनेट हॉल में हुई, लेकिन इस बार मीडिया ब्रीफिंग रद्द कर दी गई है। हालांकि इसकी वजह नहीं बताई गई है। सरकार की तरफ से जारी पत्र में लिखा है कि अपरिहार्य कारणों से मीडिया ब्रीफिंग रद्द की जाती है।

इसके बाद कई तरह की चर्चाएं हैं। इधर, कैबिनेट सूत्रों की माने तो विधान मंडल से जुड़े एजेंडों को लेकर मीडिया ब्रीफिंग रद्द की गई है।

RELATED POSTS

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। यह यह बैठक महज 20 मिनट की हुई है। इस बैठक से पहले एक पत्र जारी कर मीडिया में बैठक के एजेंडों की प्रेस ब्रीफिंग करने से मना किया गया है। इसके बाद कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं कि आखिर ऐसी क्या बात हुई कि सीएम की कैबिनेट बैठक महज 20 मिनट की चल सकी ? क्या नीतीश सरकार में सबकुछ सही है और पटरी पर है या फिर कोई नई सियासी खिचड़ी पक रही है।

दरअसल, इस बैठक में शामिल हुए मंत्री सुरेंद्र राम ने कहा कि- यह बैठक बेहद छोटी रही, इसमें किसी मुद्दे पर सहमती नहीं बनी है इसलिए कोई भी एजेंडे पर मुहर नहीं लगी है। इसके बाद कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई और सीएम अपने आवास पर निकल गए और बाकी के मंत्री भी अपने – अपने काम पर वापस लौट गए। सूत्र बताते हैं कि, इस कैबिनेट बैटक में बजट सत्र को लेकर बातचीत हुई है और केवल उसी मामले पर सभी से नीतीश कुमार ने सहमति ली और उसके बाद वित्त विभाग को भेजा गया। यानि की इस बैठक में दो एजेंडों पर मुहर लगी है और यह बजट सत्र से जुड़ा हुआ है।

मालूम हो कि, पिछले कुछ दिनों से बिहार की सियासत काफी गर्म लगातार या कयास लगाया जा रहे हैं कि क्या नीतीश कुमार वापस से एनडीए के साथ जा रहे हैं और उनका गठबंधन इंडिया के साथ टूटने वाला है। ऐसे में आदमी कि कैबिनेट की बैठक का मार्च 20 मिनट की संचालन हो पाना अपने आप में एक बड़ा संकेत बताया जा रहा। जिस तरह पिछले दिनों अमित शाह ने यह संकेत दिया था कि- पुराने साथी जो छोड़कर गए थे नीतीश कुमार आदि, ये आना चाहेंगे तो क्या रास्ते खुले हैं? इस पर अमित शाह ने कहा था कि- जो और तो से राजनीति में बात नहीं होती। किसी का प्रस्ताव होगा तो विचार किया जाएगा। उनके इस बयान को भी एक भाजपा और जदयू के बीच घटती दूरी का एक संकेत माना जा रहा है।

आपको बताते चलें कि, बिहार की राजनीति में कभी भी कोई बड़ा बदलाव हो सकता है इस बात के संकेत आने शुरू हो गए हैं।कई मसलों पर राजद और जदयू की राय अलग है। 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर ये दोनों ही दल अपना अलग अलग कार्यक्रम करने जा रहे हैं। दरअसल, पहले जदयू ने कर्पूरी जयंती की सभा कैंसल की थी, मगर राजद ने 23 जनवरी को भव्य जयंती समारोह की घोषणा के बाद जदयू ने उसके अगले दिन ही वेटनरी ग्राउंड में जयंती का ऐलान किया है। पूरे पटना में माइकिंग के जरिए आमंत्रित किया जा रहा है।जाहिर है अब राजद-जदयू आमने सामने है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र और नौकरी की तलाश कर रहे उच्च योग्यताधारी युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

by UB India News
July 17, 2026
0

प्रशांत किशोर का कहना है कि अगर राजनीति में नई राह बनानी है तो बांकीपुर के लोगों को जाति और...

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

by UB India News
July 17, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि...

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार……..

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार……..

by UB India News
July 17, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस...

NEET के बिहार के 49 फीसदी स्टूडेंट्स को मिली सफलता……………

NEET के बिहार के 49 फीसदी स्टूडेंट्स को मिली सफलता……………

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार कोटे से आयुष भलोटिया ने NEET UG रिजल्ट में टॉप किया। वारिसलीगंज (नवादा) के आयुष की ऑल इंडिया रैंक...

Next Post
समाजवादी पुरोधा का दावा करने वाले की हवा की तरह बदलती है विचारधारा

समाजवादी पुरोधा का दावा करने वाले की हवा की तरह बदलती है विचारधारा

‘कर्पूरी दांव’ से बिहार की सत्ता को उंगली पर नचाने वालो की बेचैनी क्यों बढ़ गई है …

'कर्पूरी दांव' से बिहार की सत्ता को उंगली पर नचाने वालो की बेचैनी क्यों बढ़ गई है ...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend